तंत्र क्रियाओं में अनेक वनस्पतियों का उपयोग किया जाता है, हत्थाजोड़ी भी उन्हीं में से एक है। तंत्र शास्त्र में हत्थाजोड़ी को बहुत ही चमत्कारी माना गया है। इसे साथ या घर में रखने से ही कई संकट टल जाते हैं। नीचे हत्थाजोड़ी के कुछ अचूक टोटके बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानी पर काबू पाया जा सकता है। यह इस प्रकार हैं-
1- हत्थाजोड़ी को सिंदूर में, चमेली के इत्र व लौंग के साथ डिब्बी में भरकर रखने से धन आगमन होता है।
2- यदि एक हत्थाजोड़ी, तीन लौंग तथा कुछ राई के दाने लेकर लाल कपड़े में बांधकर अपने सिर पर 11 बार घुमाकर मंगलवार के दिन घर की जमीन में गाड़ दें तो घर पर किया हुआ तंत्र प्रयोग समाप्त हो जाता है।
3- हत्थाजोड़ी को सिंदूर से भरी हुई डिब्बी में रखकर अपने व्यापारिक स्थर पर स्थापित करने से व्यापार में उन्नति होती है।
4- किसी विशेष कार्य के लिए जाते समय हत्थाजोड़ी साथ में रखें तो कार्य सफल होता है।
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
अगर आप चाहते हैं कि प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट में आपको फायदा मिलें तो पहले ये पढ़ लें। हम बता रहे हैं कि आपको राशि के अनुुसार कहां इनवेस्ट करना है। ज्योतिष के अनुसार आपको किस दिशा में प्रॉपर्टी खरीदना है?
अगर आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो आपके लिए दक्षिण दिशा शुभ है। अगर दक्षिण न हो तो ईशान कोण में प्रॉपर्टी खरीदें। लेकिन जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में निवेश से बचना चाहिए।
मिथुन या कन्या राशि वालों के लिए उत्तर दिशा श्रेष्ठ है। अगर इस राशि के लोग जन्म स्थान से उत्तर दिशा में प्रोपर्टी में निवेश करें तो फायदेमंद होगा।
कर्क और सिंह राशि वाले लोग सूर्य और चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। कर्क राशि वालों के लिए पूर्व दिशा और वायव्य कोण एवं सिंह राशि का वालों के लिए दक्षिण दिशा अनुकूल है।
अगर आपकी राशि वृष या तुला है तो आपके लिए दक्षिण दिशा अनुकूल है।
मकर और कुंभ राशि वालों के लिए पश्चिम दिशा लाभदायक है। इस राशि वालों के लिए नैऋत्य कोण भी पैसों में वृद्धिदायक रहता है।
धनु और मीन राशि वालों के लिए ईशान कोण यानी पूर्व-उत्तर दिशा शुभ है। इन राशि के व्यक्तियों को जन्म स्थान से दूर निवेश करना हो, तो पूर्व और उत्तर दिशा में ही करना चाहिए।
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
क्या आप जानते हैं आपके कम्प्यूटर का वालपेपर आपके कार्य को प्रभावित करता है। यदि आप चाहते हैं कि आप अपने कार्य में एकदम परफेक्ट हो और कार्य फटाफट कम्प्लीट हो जाए। तो अपने डेस्कटॉप पर दौड़ते हुए घोड़े का फोटो लगाएं।
यदि आपके डेस्कटॉप पर दौड़ते हुए घोड़े का फोटो होगा तो सच मानिए आपके कार्य में तेजी आएगी। घोड़ा हमेशा से ऊर्जा का प्रतीक रहा है। इसे देखकर कार्य में ध्यान लगता है और ऊर्जा मिलती है। यदि आपको अक्सर नकारात्मक विचारों से जुझना पड़ता है तो यह फोटो आपके विचारों पर भी अच्छा प्रभाव डालेगा।
शास्त्रों के अनुसार घोड़े को शक्ति का पर्याय माना गया है। ये एक ऐसा जीव है जो स्वस्थ होने पर जीवन में कभी भी बैठता नहीं है। घोड़ा कभी थकता भी नहीं है। इसी वजह से जहां घोड़ा या घोड़े का फोटो भी रहता है तो वहां का वातावरण भी ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।
कम्प्यूटर के अतिरिक्त यदि आप ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े का बड़ा फोटो लगाएंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपना कार्य पूरी तन्मयता के साथ कर पाएंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law