Thursday, April 28, 2011

दुर्घटना से बचाते हैं यह टोटके



जन्म कुंडली के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। विद्वान पंडित कुंडली देखकर यह भी बता सकते हैं कि किन ग्रहों के कारण कौन सा समय व्यक्ति के लिए ठीक नहीं है। ग्रहों के योग देखकर किसी दुर्घटना की पूर्व जानकारी के बारे में भी पता चल जाता है। यदि आपकी कुंडली में भी दुर्घटना के योग बन रहे हैं तो नीचे लिखे उपाय करने से होने वाले अनिष्ट को रोका या कम किया जा सकता है।



दुर्घटना से बचने के उपाय

- महामृत्युंजय मंत्र का जप प्रत्येक अनिष्ट दूर करने वाला है।

- शनिवार को छाया दान करना हितकारी है।

- विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन जप लाभदायक है।

- सोना दान, गौ दान करने से भी अनिष्ट की शांति होती है।

- पुखराज धारण करना भी ग्रह योगानुसार दुर्घटना से बचाता है।

- जो ग्रह 6/8/11 भाव से संबंधित अनिष्ट कारक हो, उनका पत्थर पहनने से अनिष्ट टल जाता है।

- भूखे पशु को चारा खिलाना और पक्षियों, मछलियों को भोजन कराने से भी ग्रहों की शांति होती है।



इन उपायों को करने से दुर्घटना के योग टल सकते हैं।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

इन उपायों से आएगी सुख-समृद्धि आपके घर



सुख और समृद्धि दोनों अलग-अलग है। यह आवश्यक नहीं है कि यदि आप समृद्ध हैं तो सुखी भी होंगे। दोनों का एक साथ मिलना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि अगर पैसा है तो उसके साथ अन्य बहुत ही परेशानियों भी रहती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर समृद्धि के साथ सुख का भी वास हो तो नीचे लिखे उपाय करें।

उपाय

1- चैक बुक, पास बुक, पैसे के लेन-देन संबंधी कागजात, पूंजी निवेश संबंधी कागजात आदि श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र आदि के समीप रखें।

2- व्यापार संबंधी लेखा-जोखा रखनी वाली किताब(रोकड़) पर केसर के छींटे अवश्य लगाएं।

3- दीपावली की रात या ग्रहण काल में एक लौंग, एक इलाइची जलाकर भस्म बना लें। इस भस्म को देवी-देवता के चित्र और यदि यंत्र हो तो उन पर लगा कर रखें।

4- किसी सूर्य के नक्षत्र में ऐसे पेड़ की टहनी तोड़ कर लाएं जिस पर चमगादड़ों का स्थाई निवास हो। इस टहनी को अपने बिस्तर के नीचे रख कर सोएं।

5- शाम के समय घर में झाड़ू-पोंछा न लगाएं।

6- गुरुवार के दिन किसी विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री भेंट करें। संभव हो तो ऐसा हर गुरुवार को करें।

7- चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं।





Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

सभी संकट दूर करते हैं नीम के गणेश



हिंदू संस्कृति में जब भी कोई शुभ कार्य प्रारंभ किया जाता है सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन अवश्य होता है। इसीलिए भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है। ये सभी बाधाओं का निवारण करने वाले तथा अपने भक्तों को सभी सुख प्रदान करने वाले हैं। भगवान गणेश के कई रूप विशेष फलदाई माने गए हैं। नीम की लकड़ी से निर्मित भगवान गणेश की मूर्ति का पूजन करने बिगड़े काम भी बन जाते हैं। 

- भगवान गणेश की नीम की लकड़ी से बनी मूर्ति को यदि घर में स्थापित कर लिया जाए तो सोने पर सुहागा जैसी बात है। नीम जहां आपके घर के वातावरण की शुद्ध एवं सात्विक बनाता है।

- रोज इस प्रतिमा की धूप- दीप व पूजा करने से भगवान गणपति प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस प्रतिमा के स्थापित होने पर आपके घर में कोई संकट, कोई परेशानी नहीं आ सकती।

- नीम की लकड़ी से निर्मित प्रतिमा घर में स्थापित कर रोजाना धूप- दीप व पूजन करने से कितना ही बड़ा शत्रु हो वह भी शत्रुता की भावना को छोड़कर पीछे हट जाएगा।

- नीम की लकड़ी को घर में स्थापित करने से घर में धनधान्य में वृद्धि होती है। गृह क्लेश के साथ ही शत्रुओं का नाश होता हैं और विपत्तियों का नाश होता है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

अगर आपका जन्म रात में हुआ है तो..



रात में जन्म लेने वाले लोग निडर और दुस्साहसी होते है। ये जोखिम भरे काम करने के शौकिन होते है। कोई भी काम शुरू करने पर उसे अधुरा नही छोड़ते। रात को जन्में लोग स्वभाव से तो आलसी होते है लेकिन हर काम को जुनून के साथ पूरा करते है। ऐसे लोग भावनात्मक न होकर कर्म प्रधान होते है। इनको जीवन में हार बर्दाश्त नही होती। ऐसे लोग किस्मत बहुत कम भरोसा करते है। इनके इरादे बुलंद होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म रात के समय होता है। वे कम बोलने वाले होते हैं, यानी चुप रहना पसंद करते हैं। लेकिन इनका मन हमेशा अशांत रहता है। रात को जन्म लेने वाले लोग मन ही मन कुछ योजनाएं या षडयंत्र बनाते रहते है। ये कामी होते हैं, परायी स्त्रियों के प्रति इनमें आकर्षण अधिक होता है। तामसिक यानि नकारात्मक शक्तियों का इन पर विशेष प्रभाव होता है इस कारण ये अधिक गुस्सा करने वाले होते है। ऐसे लोग अनुचित तरिके से धन कमाने में नही हिचकिचाते। ये लोग हमेशा अपने स्वास्थ्य और शारीरिक परेशानियों को लेकर चिन्तित रहते है।



 ऐसे उपाय करें- 

- शिवलिंग की पूजा करें और कच्चा दूध चढ़ाएं।

- गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं।

- 9 वर्ष से कम उम्र की कन्या को भोजन कराएं और दान दें।

- काली गाय को चारा खिलाएं।

- रोज सूर्य को जल चढ़ाएं।

- अपने कुल के देवी देवताओं की पूजा करें।

- काले कुत्ते को रोटी दें।

- चींटीयों को आटा और चीनी डालें।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देते हैं ये उपाय




हर इंसान अपने दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना चाहता है लेकिन दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना इतना आसान नहीं होता। क्योंकि जब समय बुरा होता है तो साया भी साथ छोड़ देता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाए तो नीचे लिखे उपाय करें। यह उपाय आपके दुर्भाग्य कौ सौभाग्य में बदल देंगे।

उपाय

1- नए कार्य, व्यवसाय, नौकरी, रोजगार आदि शुभ कार्यों के लिए जाते समय घर की कोई महिला एक मुठ्ठी काले उड़द उस व्यक्ति के ऊपर से उतार कर भूमि पर छोड़ दे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी।

2- गरीब, असहाय, रोगी व किन्नरों की सहायता दान स्वरूप अवश्य करें। यदि संभव हो तो किन्नरों को दिए पैसे में से एक सिक्का वापस लेकर अपने कैश बॉक्स या लॉकर में रखें। इससे बहुत लाभ होगा।

3- काली हल्दी की एक गांठ शुभ मुहूर्त में प्राप्त कर अपने घर में, व्यवसायी अपने कैश बॉक्स में तथा व्यापारी अपने गल्ले में रखें।

4- रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में बहेड़े की जड़ या एक पत्ता तथा शंखपुष्पी की जड़ लाकर घर में रखें। चांदी की डिब्बी में रखें तो और भी शुभ रहेगा।

5- बरगद(बड़) के पत्ते को गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग में लाकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें।

6- घर के मुख्य द्वार के ऊपर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा अथवा चित्र इस प्रकार लगाएं कि उनका मुख घर के अंदर की ओर रहे। उस पर सुबह दूर्वा अवश्य अर्पित करें।

7- धन संबंधी कार्य सोमवार एवं बुधवार को करें।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

लाल मिर्च के दानों से मिल जाएगा प्रमोशन



भारत में अधिकांश लोगों की जीविका जॉब या नौकरी से ही चलती है। काफी बड़ा समूह ऐसा है जो किसी कंपनी, संस्था, व्यक्ति या सरकारी नौकरी से ही अपने परिवार का और अपना जीवन चला रहा है। ऐसे में नौकरी को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। किसी भी कंपनी या संस्था में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही अच्छी किस्मत की भी आवश्यकता होती है।

कई लोग ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उचित वेतन या सुविधाएं प्राप्त नहीं कर पाते। जबकि कुछ लोग कम समय में कम मेहनत से ही ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्राप्त कर लेते हैं। ज्योतिष के अनुसार इसकी वजह कुंडली में ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह शुभ प्रभाव देने वाले हैं तो वे हर क्षेत्र में बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं, जबकि अशुभ ग्रहों के प्रभाव से कड़ी मेहनत के बाद भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी अपनी कंपनी में कोई ऊंचा पद प्राप्त करना चाहते हैं या किसी अन्य शहर में ट्रांसफर करना चाहते हैं और काफी प्रयासों के बाद सफलता नहीं मिल रही है तो यह उपाय करें।  किसी भी रविवार से इस प्रयोग की शुरूआत करें। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि कर्म से निवृत्त होकर एक तांबे के लोटे में जल लें। अब लोटे में लाल मिर्ची के दाने डालें। इस जल से सूर्य को अर्ध्य दें। यह कार्य आपको रविवार से शुरू करके शनिवार तक करना है। इस कर्म से निश्चित ही कुछ समय में आपको इच्छा पूर्ण होने के योग बनेंगे।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com