Monday, May 23, 2011

अगर कोर्ट केस से परेशान है तो यह करें



आप पारिवारिक, सामाजिक या पैसों से संबंधित किसी मामले में कोर्ट कचहरी के  चक्कर लगा रहे हैं या किसी किसी भी प्रकार के मुकदमें में फसें है और परिणाम नहीं मिल रहा है तो शनि देव से संबधित कुछ ज्योतिषीय उपाय करें।

क्योंकि शनि को न्याय का देवता माना गया है और इसीलिए कुंडली में स्थित शनि की स्थिति से न्यायालय संबंधी ममालों का विचार किया जाता है

अगर आपकी कुंडली में शनि, पाप ग्रहों के साथ यानि मंगल या सूर्य के साथ, कुंडली के छठें, आठवें या बारहवें भाव में हो तो आप कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। शनि पर पाप ग्रहों की दृष्टि होने से भी बार बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते है।

कानूनी मामलों में सफलता के लिए ये उपाय करें-

- किसी लंगड़े व्यक्ति को काला कंबल दान दें।

- काले कुत्ते को रोटी दें।

- कोर्ट जाने से पहले भैरव मन्दिर में तेल का दिपक लगाएं।

- किसी गरीब को काला कंबल दान दें।

- हनुमान मन्दिर में चमेली का तेल दान दें।

- पानी में 8 बादाम प्रवाहित करें।

- काला कपड़ा, तेल और उड़द का दान दें।

- शनिवार को काली गाय को चारा खिलाएं

- 11 कोयले के टुकड़े काले कपड़े में बांध कर नदी में बहा दें।

- बजरंग बाण या हनुमान चालिसा का पाठ करें।

- प्रत्येक शनिवार को कौवों को तेल की पूड़ी खिलाएं।

अगर आप ऊपर बताएं प्रयोग शनिवार से शुरू करें या शनिवार को ही करें तो इन प्रयोगों से आपकी कुंडली में स्थित ग्रह आपको शुभ फ ल प्रदान करेंगे। इनके प्रभाव से कोर्ट केस जल्द ही आपके पक्ष होंगे।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

इन रंगों और उपायों से पति-पत्नी में बढ़ता है प्यार



आज जहां हमारे जीवन में समस्याएं बढ़ती जा रही है, रिश्तों में दरार और दूरी बढ़ती जा रही है। पति-पत्नी में झगड़े के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी कई समस्याओं से निपटने के लिए फेंगशुई में कई नायाब नुस्खे बताए गए हैं। आइए जानते उन नुस्खों को-

- रंगों का भी रिश्तों पर खासा असर होता है। घर की दीवारों के लिए हल्का गुलाबी, हल्का नीला, ब्राउनिश ग्रे या ग्रेइश येलो रंग का ही प्रयोग करें। ये रंग शांत और प्यार को बढ़ाने वाले हैं।

- प्रवेश द्वार वाली दीवार के साथ अगर आपने अपना बेड लगा रखा है तो इससे बचें। इससे रिश्तों में कटुता आती है।

- उस दीवार से सटाकर अपना बेड न लगाएं जिसकी दूसरी ओर बाथरूम या टॉयलेट हो और न ही ऐसी जगह, जहां से बाथरूम या टॉयलेट का दरवाजा ठीक सामने दिखता हो। यदि ऐसा हो तो इसका दरवाजा हमेशा बंद कर के ही रखना चाहिए। इसकी नकारात्मक ऊर्जा रिश्तों पर विपरीत असर डालती है।

- बेड के सामने या कहीं भी ऐसी जगह शीशा नहीं लगाना चाहिए, जहां से आपके बेड का प्रतिबिंब दिखता हो। इससे संबंधों में दरार आती है और आप अनिद्रा के भी शिकार हो सकते हैं। यदि इसे टाला न जा सके तो आप शीशे पर एक पर्दा डालकर रखें।

-बेडरूम में वैसे तो कोई यंत्र टीवी, फ्रिज या कम्प्यूटर आदि नहीं रखना चाहिए क्योंकि इनसे निकलने वाली हानिकारक तरंगे शरीर पर दुष्प्रभाव डालती हैं। पर यदि टीवी रखना ही पड़े तो उसे कैबिनेट के अंदर या ढंककर रखें। जब टीवी न चल रहा हो तो कैबिनेट का शटर बंद रखें।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com