Friday, May 27, 2011

इन टोटकों से होगी धन की चाहत पूरी



धन की चाहत सभी को होती है। सभी चाहते हैं कि उनके पास दुनिया का हर सुख हो लेकिन ऐसा होना संभव नहीं हो पाता। कुछ लोग जीवन भर मेहनत करके भी धन प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे में उन्हें निराशा घेर लेती है। तंत्र शास्त्र के अंतर्गत ऐसे कई टोटकों का वर्णन है जिनसे गरीब भी धनवान बन सकता है। उन्हीं में से कुछ साधारण टोटके इस प्रकार हैं-

टोटके

1- सुबह उठते ही चींटियों को आटा, चीनी, शक्कर तथा बूरा आदि खिलाएं।

2- शनिवार के दिन कच्ची धानी का सरसौं का तेल ले। इस तेल में गुलगुले तलें और किसी गरीब को दान कर दें। शनि संबंधी सभी बाधाएं शांत हो जाएंगी तथा धन लाभ होगा।

3- यदि गोमती चक्र को लाल सिंदूर के डिब्बी में घर में रखें तो घर में धन आगमन की संभावन बढ़ती है।

4- प्रत्येक  गुरुवार को हल्दी को पानी में घोलकर पूरे घर में छींटे देने से घर में बरकत होती है।

5- सुबह उठते ही अपने दोनों की हथेलियों को देखें तथा तीन बार चूमें। इसके बाद ही कोई काम करें।

6 - घर के मुख्य द्वार पर सफेद आंकड़े का पौधा लगाने से उस घर में धन का अभाव नहीं रहता।

7- सात गुरुवार तक छोटी कन्याओं को गुड़ और भीगे चनों का प्रसाद बाटें।

8- नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान से जप करें-

  ऊँ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् 


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

फेंगशुई: इसकी आवाज से घर में आती है सुख-समृद्धि



फेंगशुई भारतीय वास्तु शास्त्र का चीनी रूपांतरण है। फेंगशुई में विभिन्न उपायों से घर में सुख-समृद्धि लाने के उपाय बताए जाते हैं। फेंगशुई की पवन घंटी (विंड चाइम्स) इन दिनों सर्वाधिक चलन में है। फेंगशुई के अनुसार जब हवा से यह घंटियां बजती है तो इसकी आवाज से घर में सुख-समृद्धि आती है तथा अनेक वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। नीचे विंड चाइम्स के कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनसे आप भी अपने घर को समृद्धशाली बना सकते हैं-

1- पांच छड़ वाली विंड चाइम का प्रयोग अध्ययन कक्ष में लगाने से वहां के सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। 

2- छह छड़ों वाली विंड चाइम को ड्राइंग रूम में लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती है तथा पूरे घर में फैलती है।

3- सात छड़ों वाली विंड चाइम बच्चों के कमरे में लटकानी चाहिए। यह शुभ होती है।

4- आठ छड़ों वाली विंड चाइम का प्रयोग कार्यालय में करना बेहतर होता है।

5- अगर परिवार के सदस्यों को बार-बार निराशा का सामना करना पड़ रहा है तो ड्राइंगरूम में नौ छड़ों वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com