Wednesday, June 29, 2011

30 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

30  जून: गुरुवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- चतुर्दशी,

नक्षत्र- मृगशिरा

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृष में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- दक्षिण दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन करके यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु - दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल जाएगी।

कैसा होगा साल-

वर्ष की शुरुआत में कई प्रतिकुल एवं विरोधी परिस्थितीयों का सामना करना होगा। आपके नहीं अडिय़ल रवैये के कारण और ज्यादा मुश्किलें आएंगी परंतु घरेलु मोर्चे में आप सफल होंगे। साथी के साथ में सुधार आएगा। अगस्त से आपकी आर्थिक परेशानियों का हल होगा। नए कारोबार की शुरुआत उत्तम होगी। शक्तिशालियों से संपर्क बढ़ेगा एवं उनके द्वारा आप अपना कार्य भी साध लेंगे। दिसंबर में आपके ऊपर कोई आरोप लग सकता है। जनवरी में फिर हालात में सुधार होगा। 

आज का कारोबार-

मृदु मैत्र नक्षत्र में व्यापार में तेजी रहेगी। सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में तेजी का रूख रहेगा। किराना व्यापार में विशेष रौनक रहेगी। साबूदाना, काली मिर्च, शकर, शकर बुरा, खोपरा, सिदूंर, तेजपान आदि के भाव में तेजी आएगी। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। आज नए कारोबार की शुरुआत नहीं करें। सोना-चांदी सामान्य रहेगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

1 जुलाई को फिर सूर्य ग्रहण, जानिए क्या पड़ेगा प्रभाव



1 जुलाई को फिर सूर्य ग्रहण होगा। पिछले 31 दिनों में यह तीसरा ग्रहण है।  इसके पहले भी 15-15 दिनों के अंतर में दो ग्रहण आ चुके हैं। यह सूर्य ग्रहण केवल खंडग्रास यानी आंशिक ग्रहण होगा।लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार  लगातार तीन ग्रहण आने से दुनिया के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक प्रकोप या कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ये प्राकृतिक प्रकोप, राजनीतिक उठापटक, दुर्घटनाएं आदि के संकेत करते हैं। फिर भी ये घटना बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जो ग्रहण जिस जगह दिखाई देगा उसका प्रभाव भी वहीं के लोगों पर पङ़ेगा। एक माह के भीतर यह तीसरा ग्रहण है। इसके पहले 1 जून को भी खंडग्रास सूर्य ग्रहण हुआ था, इसके बाद 15 जुलाई को चंद्रग्रहण हुआ था।

1 जुलाई को शाम 6.15 बजे से लेकर रात 9.48 बजे तक खण्डग्रास सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण हिंद महासागर और अंटार्कटिका महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का प्रभाव मॉरिशस और आस-पास के छोटे द्विपों पर पड़ेगा। इस सूर्य ग्रहण से ऑस्टे्रलिया के कुछ शहर भी प्रभावित होंगे। ग्रहण के असर के कारण आने वाले दिनों में इन जगह प्राकृतिक आपदाएं आने के योग बन सकते हैं।

हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस कारण इसका असर भी भारतवासियों पर नहीं पड़ेगा।

इस सूर्य ग्रहण का असर 12 घंटे पहले से होने लग जाएगा यानि 1 जुलाई को सुबह से ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा।

किन लोगों के लिए अशुभ रहेगा यह ग्रहण-

यह ग्रहण मिथुन और धनु राशि वालों के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा।

इस ग्रहण से वो लोग भी प्रभावित होंगे जिनकी कुंडली में सूर्य के साथ राहु या केतु है।

जिनकी कुंडली में सूर्य 7 नंबर यानि तुला राशि में है ऐसे लोग भी इस ग्रहण से प्रभावित होंगे।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com