Thursday, July 14, 2011

किस राशि के लड़के -लड़कियों को आपस में शादी नही करनी चाहिए?



शादी एक पवित्र बंधन है। इसमें बंधने से पहले देख लें कि आप जिसके साथ बंधने जा रहे हैं इसकी राशि क्या है? क्योंकि यह बंधन पूरे जीवन के लिए ही नही बल्कि सात जन्मों के लिए होता है। अगर आपकी और आपके जीवनसाथी की राशि दोषपूर्ण हुई तो पूरी जिंदगी आपके जीवन में कलह और झगड़े होते रहेंगे।

ज्योतिष के अनुसार पति और पत्नी के बीच षडाष्टक दोष और द्विद्र्वादश योग नही होना चाहिए। अगर इन दोनों में से एक भी दोष होता है तो पति-पत्नी जीवन भर लड़ते रहते हैं।

कैसे बनते हैं ये दोष-



लड़के की राशि      लड़की की राशि



मेष-        वृष और कन्या

वृष-         मिथुन और तुला

मिथुन-         कर्क और वृश्चिक

कर्क-         सिंह और धनु

सिंह-         कन्या और मकर

कन्या-         तुला और कुंभ

तुला-        वृश्चिक और मीन

वृश्चिक-         धनु और मेष

धनु-         मकर और वृष

मकर-         कुंभ और मिथुन

कुंभ-         मीन और कर्क

मीन-        मेष और सिंह


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

खोटे सिक्के भी चमका सकते हैं बिगड़ी किस्मत



भाग्य या किस्मत ऐसे शब्द हैं जिन पर सामान्यत: सभी लोग विश्वास करते हैं। कुछ लोग कर्मों के प्रभाव को अधिक महत्व देते हैं लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में कई बार अच्छे कर्मों के बाद भी दुख झेलना पड़ जाते हैं। ऐसे में भाग्य या किस्मत की बात कही जाती है। यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक दुखों से परेशान हैं तो उसे ज्योतिष में बताए गए अचूक उपाय अपनाने चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की कुंडली में विभिन्न ग्रह दोषों के प्रभाव से दुखों की प्राप्ति होती है। यदि संबंधित ग्रह का उचित उपचार कर लिया जाए तो उसके बुरे प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है। कुंडली में 9 ग्रह होते हैं जो अपनी अलग-अलग स्थितियों के अनुसार भाग्य का निर्माण करते हैं। इन 9 ग्रहों में 7 तो सामान्य ग्रह है लेकिन 2 ग्रह राहु और केतु छाया ग्रह हैं।

सामान्यत: राहु और केतु को अच्छा ग्रह नहीं माना जाता है। इनकी अलग-अलग स्थितियों से कई ग्रह दोष बनते हैं। यदि राहु अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को हमेशा ही दुखों का सामना करना पड़ता है। हर क्षेत्र में असफलता मिलती है और समाज, परिवार में सम्मान नहीं मिलता। ऐसे में राहु ग्रह के दोषों को कम करने के लिए लाल किताब में एक सटीक उपाय बताया गया है। इसके अनुसार किसी भी पवित्र नदी में खोटे सिक्के प्रवाहित करने होते हैं। ध्यान रहे नदी में बहता पानी होना चाहिए। रुके हुए पानी में सिक्के बहाने से लाभ प्राप्त नहीं होगा। इसके साथ प्रतिदिन हनुमान चालिसा का पाठ करें और शनिवार को शनि के निमित्त तेल का दान करें।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com