Thursday, October 6, 2011

इस विधि से पैसों की हर समस्या हो जाएगी स्वाहा...



दीपावली धन और यश प्राप्त करने का पर्व है। अमावस्या होने की वजह से दिवाली की रात सभी प्रकार की पूजा-अर्चना के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। इस योग में की गई पूजा जल्द ही सिद्धि प्राप्त हो जाती है। इसी वजह से दिपावली पर कई साधक मंत्रों से लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयत्न करते हैं।

इसी रात्रि में एक जल्द सिद्धि होने वाला एक मंत्र इस प्रकार है-

ऊँ नमो भगवती पद्म पदमावी ऊँ ह्रीं ऊँ ऊँ पूर्वाय दक्षिणाय उत्तराय आष पूरय सर्वजन वश्य कुरु कुरु स्वाहा।

मंत्र सिद्धि करने की विधि- दीपावली की रात्रि में पवित्र होकर शांत स्थान पर मां लक्ष्मी का चित्र आदि स्थापित करें। विधि-विधान से महालक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद उक्त मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करें। प्रात: काल नींद से उठने के बाद स्नानादि करके उक्त मंत्र की 108 बार मंत्र जप करें और चारों दिशाओं में दस-दस बार फूंकें। ऐसा करने पर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और चारों दिशाओं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

राशि अनुसार जानिए, आज शुक्रवार आपके घर, परिवार और ऑफिस में क्या-क्या होगा?



मेष- पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। शत्रुओं का पराभाव होगा। नए उद्यमों की प्राप्ति होगी। नौकरी मे कार्य भार अधिक होने से थोड़ी परेशानी होगी। परिवार में खुशियां रहेगी। हनुमानजी को चने गुड़ का भोग लगाएं। शुभ रंग सफेद, अंक 12.

वृषभ- मित्रों से मुलाकात होगी। आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती हैं। विवादों का निपटारा आसानी से होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। वाहन प्रयोग में सावधान रहें। गणेशजी का दर्शन करें। शुभ रंग नीला, अंक 10.

मिथुन- परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। घर में मांगलिक उत्सवों का आयोजन होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। धन की आवक उत्तम होगी। गणपति को नारियल अर्पण करें। शुभ रंग स्लेटी, अंक 8.

कर्क- कार्य में व्यवधान आएंगे। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। बैचेन करने वाले आरोप लग सकते हैं। अभी समय ठीक नही हैं। धैर्य एवं संयम से कार्य करना होगा। हनुमानजी को मीठा पान समर्पित करें। शुभ रंग जामुनी, अंक 6.

सिंह- आय के विभिन्न स्रोतों की प्राप्ति होगी। नए कार्यों के मिलने से व्यस्तता एंव प्रसिद्धि मिलेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। हर कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। हनुमानजी को प्रसाद अर्पण करें। शुभ रंग गुलाबी, अंक 4.

कन्या- कर्मचारियों से परेशानी होगी। कार्य की अधिकता होगी। व्यापार में निवेश हेतु अधिक धन की आवश्यकता महसूस करेंगे। छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती हैं। नौकरी में पदौन्नति होगी। गणेशजी को नारियल अर्पण करें। शुभ रंग हरा, अंक 2.

तुला- आप जिस कार्य में माहिर है उसी में गलती होने से बहुत शर्मिंदगी महसूस करेंगे। आपके निर्णयों में सटीकता का अभाव होगा। नौकरी में अधिकारी बेवजह परेशानी खड़ी करेंगे। विष्णु को कच्चे चावल अर्पित करें। शुभ रंग केशरी, अंक 7.

वृश्चिक- बेकार की बहस में समय नष्ट होगा। न्यायलयीन मामलों मेंं देरी से खिन्नता होगी। मित्रों एवं सहयोगियों से विवाद हो सकता हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का  प्रयास करें। हनुमानजी को तेल अर्पण करें। शुभ रंग ब्राउन, अंक 5.

धनु- पुराना निवेश धन लाभ कराएंगा। अपने बौद्धिक क्षमता से आप अपना कार्य सफल बना लेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी स्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। व्यय सीमित होगा। शिव को जल अर्पण करें। शुभ रंग आसमानी, अंक 3.

मकर- वरिष्ठों से सलाह लेकर ही कार्य करें। परिवार के लिए समय निकालने में सफल होंगे। आय की स्थिति मजबूत होगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। सूर्य को अध्र्य दें। शुभ रंग काला, अंक 11.

कुंभ- पदौन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्य के प्रति गंभीरता आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगी। धन की आवक उत्तम होगी। हनुमानजी को सिंदूर अर्पण करें। शुभ रंग पीला, अंक 1.

मीन- कार्य स्थल पर मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। न्यायलयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं का पराभाव होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थांतरण का योग भी हैं। पीपल में दूध मिश्रित जल अर्पण करें। शुभ रंग लाल, अंक 9.

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

07 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

07 अक्टूबर 2011: शुक्रवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - एकादशी

विशेष - पापांकुशा एकादशी

नक्षत्र - श्रवण सुबह 8.20 से धनिष्ठा

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र मकर राशि में रात 8.34 से कुंभ में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो उड़द की दाल का सेवन कर के यात्रा करें।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678


Wednesday, October 5, 2011

चाहते हैं सुखी जीवन और पैसा भी तो यह करें



सुखी जीवन की चाह किसे नहीं होती। सुखी जीवन के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता लेकिन जीवन में सुख मिलना इतना आसान नहीं होता। जबकि अगर दैनिक जीवन में कुछ साधारण उपाय किए जाए तो जीवन खुशियों से भर सकता है। नीचे दैनिक जीवन में किए जाने कुछ साधारण उपाय बताए गए हैं। इनहे करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है तथा मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

उपाय

1- सुबह सबसे पहले घर में झाड़ू लगाएं परंतु शाम होने के बाद भूलकर भी झाड़ू न लगाएं। इससे गृह लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

2- शाम होते ही घर में रोशनी अवश्य कर दें। अंधेरे घर में दरिद्रता का वास होता है।

3- यदि किसी विशेष उद्देश्य के लिए कहीं जा रहे हों तो मीठा दही खाकर जाएं। इससे उद्देश्य में सफलता मिलेगी।

4- महिलाओं का आदर करने से तथा 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर प्रसन्न करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

5- सफेद वस्तुओं का दान करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-संपदा का भंडार भर देती हैं।

6- घर में टूटे-फूटे बर्तनों का उपयोग न करें। इससे लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

विजया दशमी पर ऐसे करें शस्त्र पूजा



विजया दशमी का पर्व यानी दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा करने का विधान है। यह परंपरा काफी पुरानी है। सिर्फ घरों में नहीं बल्कि सैन्य संगठनों द्वारा भी इस दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। इसकी विधि इस प्रकार है-

षोडष मातृका में छठे क्रम की जो देवी है, उनका नाम विजया है। जगजननी माता भवानी का की दो सखियों के नाम भी जया-विजया है। इनमें से ही एक के नाम पर विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व शस्त्र द्वारा देश की सीमाओं की रक्षा करने वालें एवं कानून की रक्षा करने वाले अथवा शस्त्र की किसी अन्य कार्य में उपयोग करने वालें लोगों लिए अति महत्वपूर्ण होता है। इस दिन यह सभी अपने शस्त्रों का पूजन करते है, क्योकिं यह शस्त्र ही इनके प्राणों की रक्षा करते है तथा भरण पोषण का कारण भी है।

इन्ही अस्त्रों में विजया देवी का वास मान कर इनका पूजन किया जाता है। ऐसा भाव होता है कि देवी हमारे प्राणों की रक्षा करें एवं इस अस्त्र से हम शत्रुओं का पराभाव करके मान-सम्मान एवं सीमाओं की रक्षा कर सकें। शस्त्र पूजन में समस्त अस्त्रों की देवी के समान ही पूजन किया जाता है। उनके ऊपर जल छिड़क कर पवित्र किया जाता है तथा फिर महाकाली स्तोत्र का पाठ कर उस पर कुंकुम, हल्दी का तिलक लगाकर हार पुष्पों से श्रंगार कर धूप-दीप कर मीठा भोग लगाया जाता है। तत्पश्चात दल का नेता कुछ  देर के लिए शस्त्रों का प्रयोग करता है। इस प्रकार से पूजन कर शाम को रावण के पुतले का दहन कर विजया दशमी का पर्व मनाया जाता हैI

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

प्रमोशन चाहते हैं तो दशहरे की शाम को यह करें



प्रमोशन यानी तरक्की सभी चाहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बाद भी योग्य व्यक्ति को प्रमोशन नहीं मिल पाता। ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है। अगर आप प्रमोशन पाना चाहते हैं तो दशहरे(6 अक्टूबर, गुरुवार) की शाम को यह टोटका करें क्योंकि इस समय विजय नामक मुहुर्त होता है जो सभी कार्य सफल करता है-

टोटका

टोटका करने से पूर्व नहाकर साफ कपड़े पहन लें तथा शिला निर्मित एक शिवलिंग लाकर पूजन कक्ष में स्थापित कर लें। टोटका प्रारंभ होने पर कुश का आसन बिछाकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। अब रुद्राक्ष की माला से शिवलिंग के सामने इस मंत्र का जप करें-

ऊँ हुं कार्य सिद्धये क्लीं हौं

पांच माला जप करने के बाद शिवलिंग का पूजन करें तथा दूसरे दिन शिवलिंग को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें या शिवमंदिर में अर्पित कर दें। निश्चित ही आपका प्रमोशन होगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678
 

06 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

06 अक्टूबर 2011: गुरुवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - दशमी

विशेष - विजया दशमी, दशहरा

नक्षत्र - उत्तराषाढ़ सुबह 8.20 से श्रवण

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र मकर राशि में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन कर के यात्रा करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678