Monday, October 10, 2011

11 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा

जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

11 अक्टूबर 2011: मंगलवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - पूर्णिमा

विशेष - शरद पूर्णिमा

नक्षत्र - उत्तरा भाद्रपद शाम 4.13 से रेवती

सूर्योदय - 05:50

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र मीन में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर के यात्रा करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Sunday, October 9, 2011

नोटों से पर्स भरा रखना हो तो ये चीजें तुरंत हटा दे, क्योंकि

रुपए या नोटों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने का कार्य हमारे पर्स बखूबी निभाते हें। हर परिस्थिति में आपके नोट पर्स में सही ढंग से रखे रहते हैं। जिससे उनके कटने या फटने का डर नहीं रहता। पर्स में पैसा रखा जाता है अत: इस संबंध में वास्तु द्वारा कई महत्वपूर्ण टिप्स दी गई हैं। जिन्हें अपनाने पर व्यक्ति को भी धन की कमी का एहसास ही नहीं होता है।

हमारे जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों का संबंध वास्तु से है। वास्तु शास्त्र हमारे आसपास फैली सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांतों पर कार्य करता है। जो वस्तु नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं उन्हें हमारे आसपास से हटा देना चाहिए। क्योंकि इनसे हमारे सुख और कमाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आय बढ़ाने या फिजूल खर्चों में कमी करने के लिए पर्स का वास्तु भी ठीक करने की आवश्यकता होती है। पर्स में सिक्के और नोट दोनों को ही अलग-अलग स्थानों पर रखना चाहिए। इसके अलावा पर्स में मृत व्यक्तियों के चित्र रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। अत: इस प्रकार के चित्रों को भी पर्स में नोटों के साथ नहीं रखें। पर्स में संत-महात्मा के चित्र रखे जा सकते हैं। यदि कोई संत या महात्मा देह त्याग चुके हैं तब भी उनके चित्र या फोटो पर्स रखे जा सकते हैं क्योंकि शास्त्रों के अनुसार देह त्यागने के बाद भी संत-महात्माओं को मृत नहीं माना जाता है। कुछ लोग पर्स में ही चाबियां भी रखते हैं, चाबियां रखना भी अशुभ ही माना जाता है। इन्हें भी रुपए-पैसों से अलग ही रखना शुभ रहता है। पर्स में नोट या सिक्कों के साथ खाने की चीजें भी नहीं रखना चाहिए।

वास्तु के अनुसार पर्स में ऐसे वस्तुएं हरगिज न रखें जो नकारात्मक ऊर्जा को संचारित करती हैं। पर्स में किसी भी प्रकार के बिल या भुगतान से संबंधित कागज नहीं रखने चाहिए। इसके लिए पर्स में किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तु भी न रखें। जो वस्तुएं फिजूल हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं है उन वस्तुएं तुरंत ही पर्स से बाहर कर दें। इनके अतिरिक्त पर्स में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें, जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिन्हें देखकर हमारा मन प्रसन्न होता है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

10 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा

जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?
10 अक्टूबर 2011: सोमवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - चतुर्दशी

नक्षत्र - पूर्वा भाद्रपद दोपहर 1.50 से उत्तरा भाद्रपद

सूर्योदय - 05:50

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र मीन में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो दूध का सेवन कर के यात्रा करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Saturday, October 8, 2011

09 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा

जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

09 अक्टूबर 2011: रविवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - त्रयोदशी

नक्षत्र - शतभिषा सुबह 11.46 से पूर्वा भाद्रपद

सूर्योदय - 05:50

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र कुंभ में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो घी का सेवन कर के यात्रा करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Friday, October 7, 2011

एक चुटकी हल्दी का कमाल, लड़का हो या लड़की जल्दी हो जाएगी शादी

शादी को लड़के और लड़की के लिए दूसरा जन्म माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार विवाह एक अनिवार्य संस्कार है। मनुष्य जीवन के 16 मुख्य संस्कार माने गए हैं, इनमें से विवाह सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार है। वैसे तो काफी लोगों के जीवन में विवाह का समय अवश्य ही आता है लेकिन कुछ लोगों को इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।

ज्योतिष के अनुसार विवाह के संबंध में कारक ग्रह गुरु को माना गया है। गुरु की स्थिति के अनुसार व्यक्ति का विवाह जल्दी या देर से होता है। यदि किसी लड़के या लड़की की शादी में विलंब हो रहा है और इसकी वजह कुंडली में गुरु की अशुभ स्थिति है तो यह उपाय अपनाएं।

गुरु के दोषों को दूर करने के लिए लड़का हो या लड़की दोनों को प्रति गुरुवार नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा प्रति गुरुवार किया जाना चाहिए। इस उपाय से गुरु के दोष समाप्त होने लगते हैं। गुरु दोष समाप्त होने के बाद जल्दी ही विवाह के योग बनते हैं। रिश्ते आना शुरू हो जाते हैं और जल्दी ही विवाह भी हो जाता है। गुरु ग्रह के दोष दूर करने के लिए हल्दी के उपाय सटीक माने गए हैं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

शनिवार को ऐसे नहाने से दूर होते हैं शनिदोष, क्योंकि...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि एक मात्र ऐसा ग्रह बताया गया है जो एक साथ पांच राशियों पर सीधा प्रभाव डालता है। एक समय में शनि की तीन राशियों पर साढ़ेसाती और दो राशियों पर ढैय्या चलती है। शनिदेव का स्वभाव क्रूर माना गया है। इसी वजह से अधिकांश लोगों को साढ़ेसाती और ढैय्या में कड़ी मेहनत करना होती है।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ फल देने वाला होता है उसे किसी भी कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसके साथ राहु-केतु भी बुरा प्रभाव डालते हैं। पिता-पुत्र में अक्सर वाद-विवाद होता रहता है। परिवार में भी अशांति बनी रहती है और इसी वजह से व्यक्ति को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। साढ़ेसाती और ढैय्या के समय इस प्रकार की परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं।

शनिदेव के बुरे प्रभावों से निजात पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष के अनुसार शनिवार शनिदेव की आराधना के लिए खास दिन माना गया है। इस दिन शनि के निमित्त पूजन-कर्म करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। शनिवार को स्नान के संबंध में खास नियम बताया गया है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद पूरे शरीर पर तेल लगाएं। तेल की मालिश करें। इसके बाद नहाने के पानी में काला तिल मिलाकर स्नान करें।

स्नान के बाद एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर यह तेल शनिदेव को अर्पित कर दें या किसी ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में लाभ प्राप्त होने लगेगा। धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही घर-परिवार की समस्याओं से भी आजादी मिल जाएगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

08 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा

जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?
08 अक्टूबर 2011: शनिवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।
तिथि - द्वादशी

नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 8.20 तक

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र कुंभ में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर के यात्रा करें।