जानिए: आज का पंचांग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?
18 नवंबर 2011: शुक्रवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, कृष्ण पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।
तिथि - अष्टमी
विशेष - भैरव अष्टमी
नक्षत्र - अश्लेषा दिन के 1.34 बजे से मघा
सूर्योदय - 05:55
सूर्यास्त - 07:10
अक्षांश - 23:11 उत्तर
देशांश - 75:43 पूर्व
ग्रह स्थिति - चंद्र कर्क में दिन के 1.34 से सिंह में, सूर्य वृश्चिक में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र वृश्चिक में, शनि तुला में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।
किस दिशा में यात्रा - दक्षिण दिशा, यदि आवश्यक हो तो उड़द की दाल का सेवन करके यात्रा करें।
किस दिशा में चोरी - उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, परेशानी से मिलेगी।
क्या आप लव मेरीज करना चाहते हैं? आप चाहते हैं कि आपकी लव लाइफ सक्सेस रहें तो इन बातों को ध्यान से पढ़ लें। अगर प्यार और पैसों से भरी मेरीड लाइफ चाहते हैं तो आपके लिए कुछ आसान उपाय बता रहें हैं इन्हे करने से आपकी हैप्पी मेरीड लाइफ हैप्पी बनी रहेगी।
प्रेम विवाह को बल देने या मजबूत करने के उपाय:
- शुक्र देव की पूजा करें।
- कुंडली के पांचवें भाव में जो नंबर हो उस राशि के स्वामी की पूजा करें।
- ऐसे ही कुंडली के सातवें भाव में जो नंबर हो उस राशि के स्वामी की पूजा करें। यानी सप्तमेष की पूजा करें।
- कुंडली के पांचवें भाव में जो राशि हो उस राशि का रत्न पहनें।
- ब्ल्यू टोपाज यानी निला पुखराज सुखद दाम्पत्य जीवन एवं आर्कषण के लिएपहनें।
- चन्द्रमणी पहन सकते हैं। ये प्रेम प्रसंग में सफलता प्रदान करती है।
- प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिये गुरु और शुक्र देव की पूजा करें और इनके मंत्रों का जप करें।
- अगर आपने प्रेम विवाह किया है और जीवनसाथी से विचार नही मिलते है, तो शिवलिंग पर कच्चा दूध और गंगाजल चढ़ाएं।

आज से शनि अपनी राशि बदल रहा है इसका असर हर राशि वाले पर पड़ेगा। आज से सब के दिन बदल रहे हैं। अगर आज से ही कुंडली में शनि की स्थिति देखकर शनि के उपाय किए जाए तो किस्मत और पैसा दोनों से सुख मिलेगा। सभी उपाय कारगर और जल्दी असर करने वाले हैं। सभी उपाय बिना रूकावट के कम से कम 40 दिनों तक किए जाने चाहिए। एक बार में एक ही उपाय अपनाएं।
कुंडली में शनि पहले घर में हो तो...
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए बड़ के पेड़ की जड़ों में दूध अर्पित करें और दूध से गीली हुई मिट्टी का तिलक करें।
- व्यवसाय की प्रगति के लिए काला सूरमा यानि काजल जमीन में गाड़ें।
- किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मण या साधु-संत को तवा दान करें।
- नशा आदि से दूर रहें।
- बंदरों को चने आदि खिलाएं।
कुंडली में शनि दूसरे घर में हो तो...
- दूध या दही का तिलक करें।
- सांप को दूध पिलाएं।
- भैंस को रोज घास खिलाएं।
कुंडली में शनि तीसरे घर में हो तो...
- घर में किसी अंधेरी जगह पर धन, सोना, रुपए आदि रखें।
- काला और सफेद रंग के तीन कुत्ते पालें, घर बनेगा और सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
- नशा, मांस से दूर रहें। बहते पानी में चावल बहाएं।
- घर की दहलीज में लोहे की कीलें गाड़ दें।
कुंडली में चौथे घर में हो तो...
- कौओं या भैंस को दूध-चावल या खीर बनाकर खिलाएं।
- सांप को दूध पिलाएं, शनि का दान तेल, उड़द, काले कपड़े का दान करें।
- हरे रंग से दूर रहे। काले वस्त्र ना पहने।
- मछली को चावल खिलाएं। किसी कुएं में दूध और चावल अर्पित करें।
कुंडली में शनि पांचवे घर में हो तो...
- घर के अंधेरे कमरे में हरे मूंग रखें।
- किसी मंदिर में 10 बादाम लेकर जाएं और 5 वहां चढ़ाकर 5 अपने घर में सुरक्षित स्थान पर रखें।
- मांस-मदिरा या बादाम का सेवन बिल्कुल ना करें।
कुंडली में शनि छठे घर में हो तो...
- एक बर्तन में तेल भरकर उसमें अपना मुंह देखें और पानी में बहा दें।
- सांप को दूध पिलाएं।
- नारियल या बादाम नदी में बहाएं।
- व्यवसाय की प्रगति के लिए बुध का उपाय करें।
कुंडली में शनि सातवें घर में हो तो...
- प्रभम भाव खाली है और शनि सातवें स्थान पर है तो बांसुरी में शकर भरे और सुनसान स्थान में गाड़ दें।
- काली गाय को घास खिलाएं, उसकी सेवा करें। बुराइयों एवं अधार्मिक कार्य से बचें।
- किसी बर्तन में शहद भरकर घर में रखें।
कुंडली में शनि आठवें घर में हो तो...
-चांदी धारण करें। नशा आदि बिल्कुल ना करें।
- किसी जरूरतमंद को तवा, चिमटा, अंगीठी का दान करें।
- 8 बादाम नदी में बहाएं।
कुंडली में शनि नवें घर में हो तो...
- अपने साथ दादा और पिता को अवश्य साथ रखें।
- पिली वस्तुओं का दान दें। चांदी रखें।
- घर की छत पर घास या लकड़ी बिल्कुल ना रखें।
- कोशिश करें की दो से ज्यादा मकान न बनाएं।
कुंडली में शनि दसवें घर में हो तो...
- प्रतिदिन चने की दाल पानी में प्रवाहित करें।
- मांस-मदिरा आदि से दूर रहे। अधार्मिक कार्यों से बचें।
- अंधों को रोज खाना खिलाएं।
कुंडली में शनि ग्यारहवें घर में हो तो...
- घर के अंधेरे भाग में 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर रखें।
- मांस-मदिरा से दूर रहे।
- शुभ कार्य से पहले पानी का कलश भरकर घर में रखें।
- कोई भी अधर्म करने से बचें।
कुंडली में शनि बारहवें घर में हो तो...
- भैरव महाराज की पूजा करें।
- किसी भी तरह का अधर्म करने से बचें।
- मांस-मदिरा से दूर रहे।
- शनिवार को भैरव मंदिर में सरसो का तेल का दीपक लगाएं।
- घर के अंधेरे भाग में 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर हमेशा रखें।
ढाई साल और ढाई दिन का अजब-गजब संयोग शुरू हो रहा है। आज सुबह शनि देव अपनी उच्च राशि में आ गए हैं। अब शनि और सूर्य एक साथ एक ही राशि में ढाई दिन तक रहेंगे। आज जब शनि ढाई साल के लिए तुला राशि में आएंगे तो अपने पिता सूर्य के साथ ढाई दिन तक रहेंगे।
29 साल बाद ये दुर्लभ योग बनेगा। आज 15 तारीख को शनि अपनी उच्च राशि में आ गया है लेकिन सूर्य पहले से ही तुला राशि में है। ये सूर्य की नीच राशि है। सूर्य और शनि एक दूसरे के दुश्मन है लेकिन 15 तारिख से सूर्य और शनि एक ही राशि में आ जाएंगे। सूर्य 17 तारीख को अपनी राशि बदल लेगा और वृश्चिक राशि में आ जाएगा।लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI के अनुसार अनुसार ग्रहों की ये स्थिति ज्यादातर राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगी।
जानें किस राशि वाले पर क्या असर पड़ेगा-
मेष- इस राशि वालों को धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस राशि वालों को पदोन्नति मिलेगी। शनि सामान्य रहेगा।
वृष- इस राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। वृष राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा। सम्पति मिलेगी और ढैय्या उतरेगी।
कर्क- इस राशि के लोग बच के रहेें दुर्घटना और राजकीय पीड़ा के योग बनेंगे।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए भाग्योदय का समय रहेगा। हर काम पूरे होंगें। कार्य सिद्धि और साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।
कन्या- इस राशि से शनि के निकलने से प्रमोशन, धन लाभ मिलेगा।
तुला- तुला राशि वालों को शत्रुओं पर विजय मिलेगी साथ ही मेहनत अधिक करना पड़ेगी।
वृश्चिक- इस राशि वालों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। विश्वास घात भी हो सकता है सावधान रहें।
धनु- इस राशि वालों को आर्थिक लाभ और राज पद से सम्मान मिलेगा।
मकर- मकर राशि वालों के हर काम पूरे होंगे। रूका हुआ पैसा मिलेगा।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।
मीन- इस राशि वालों को सावधान रहना चाहिए। शारीरिक व आर्थिक पीड़ा हो सकती है।
वैसे तो माना जाता है कि सांप देखना या मारना शुभ नहीं होता लेकिन कई बार सांप देखना फायदेमंद होता है।
ज्योतिष के अनुसार सांप उन लोगों को भी दिखते हैं जिनको पैसा और फायदा मिलने वाला होता है। वैसे आम लोगों के मन में धारणा है कि सांप देखना दोष होता है या जिसको पितृदोष होता है उनको सांप दिखाई देते हैं।
जानें कैसे हो सकता है फायदा
- अगर आपको सफेद सांप दिख जाए तो आपको धन लाभ होगा।।
- भूरा सांप अगर उत्तर दिशा की और जाता हुआ दिख जाए तो बिजनेस में फायदा होने का योग बनता है।
- अगर कोई भी सांप फन फैलाए हुए हो ओर आप उसको पिछे कि ओर से देखें तो आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आपके साथ नाग देवता का आशिर्वाद रहेगा।
- अगर आपको ज्यादातर सफेद सांप दिखे तो समझना चाहिए आप पर पितृ देव और नाग देवता की कृपा रहेगी। आपके हर काम पूरे होंगे।
- अगर सपने में सफेद सांप अपने पैतृक स्थान पर दिखें तो समझें आपको उस जगह से धन मिलने वाला है।
- अगर सोमवार और पंचमी को आपको सांप दिखे तो समझना चाहिए आपको अपनों से लाभ और पैसा मिलेगा।

कल बड़ी दुर्लभ ज्योतिषीय घटना घटने वाली है। कल से सबकी किस्मत का एक सितारा शनि अपनी राशि बदल कर अपनी उच्च राशि में आ जाएगा। नौ ग्रहों में एक बड़े ग्रह का राशि परिवर्तन कल होगा। कल शनि देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आ जाएंगे। शनि देव के राशि बदलने से सभी राशि वालों पर असर पड़ेगा।
जानिए आपकी किस्मत पर शनि का असर राशि अनुसार क्या असर
मेष- इस राशि वालों के लिए शनि शुभकारी होगा। मान सम्मान परिवार में सदस्यों में वृद्धि होगी। मिश्रित परिणाम होंगे। जीवनसाथी के लिए लाभदायक समय, सेहत के प्रति सावधान रहें।
वृषभ- सितारे बुलंदी पर होंगे। यश मान सम्मान बढ़ेगा। रोग एवं ऋण का नाश होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
मिथुन- इस राशि वालों को संतान सुख मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोजगार की प्राप्ति होगी व्यापारी आय में कमी का अनुभव करेंगे। सामंजस्य बनाकर चलें।
कर्क- इस राशि वालों को ढ़ैया की शुरुआत होगी। स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सावधानी रखें।
सिंह- परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सर्वत्र विजय होगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए समय अच्छा रहेगा। शांति मिलेगी। रोग खत्म होंगे।
परिवार वालों से सामंजस्य बनाकर चलें।
कन्या- इस राशि वालों को धन लाभ होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। वाणी से सबको मोहित करेंगे। जनवरी से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भूमि, संपत्ति प्रबंधन हेतु उचित समय।
तुला- शनि का इस राशि में आ जाना अच्छा फल देने वाला रहेगा। उच्च पद प्राप्ति के योग। योजनाएं पूरी होंगी। पूर्व प्रयासों के परिणाम अब आने प्रारंभ हो जाएंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे।
वृश्चिक- कर्ज लेना पड़ सकता है। अचानक विवादों से परेशान हो सकते हैं। मेहनत अधिक और फल कम मिलेंगे। धैर्य पूर्वक समय व्यतीत करें।
धनु- इस राशि वालों के लिए शनि देव शुभ फल देने वाले है। लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे तथा संतान की उन्नति हेतु बेहतर समय है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
मकर- इस राशि के लोगों के यात्राओं के योग बनेंगे। सकारात्मक बदलाव होंगे। सफलताएं और जीवन स्थायित्व की ओर बढ़ेगा।
कुंभ- इस राशि वालों के लिए शनि किस्मत का सितारा बनेगा। सोच हुए काम इस राशि वालों के जल्दी ही पूरे होंगे। धनलाभ होने के योग बनेंगे।
मीन- इस राशि पर ढैय्या होने से परेशानियां और मुसिबतों का सामना करना पड़ सकता हैं। अचानक विघ्न-बाधाओं से परेशानी बढ़ेगी। बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। शेयर के फेर में न पड़ें। सोच-समझकर धन का निवेश करें।
जानिए: आज का पंचांग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?
14 नवंबर 2011: सोमवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, कृष्ण पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।
तिथि - चतुर्थी
विशेष - अगहन मास
नक्षत्र - मृगशिरा दिन 12.38 से आर्द्रा
सूर्योदय - 05:55
सूर्यास्त - 07:10
अक्षांश - 23:11 उत्तर
देशांश - 75:43 पूर्व
ग्रह स्थिति - चंद्र मिथुन में, सूर्य तुला में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र वृश्चिक में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।
किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो दूध का सेवन करके यात्रा करें।
किस दिशा में चोरी - पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिलेगी।