Saturday, November 19, 2011

20-11-11 : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा


जानिए: आज का पंचांग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

20 नवंबर 2011: रविवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, कृष्ण पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - दशमी

नक्षत्र - पूर्वा फल्गुनी दिन के 1.34 बजे से उत्तरा फाल्गुनी

सूर्योदय - 05:55

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र सिंह में, सूर्य वृश्चिक में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र वृश्चिक में, शनि तुला में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो घी का सेवन करके यात्रा करें।

किस दिशा में चोरी - पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, नहीं मिलेगी।
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Friday, November 18, 2011

शनि से बचें! अब से ऐसे इशारे मिले तो ये दुर्घटनाएं हो सकती है आपके साथ



अब शनि देव 15 नवंबर से तुला राशि में आ गए हैं। इससे जिन राशि वालों को पैरों और सिर पर साढ़ेसाती है यानी वृश्चिक और कन्या राशि वालों को शनि के इशारे समझना चाहिए। साथ ही तुला राशि वालों को भी शनि के प्रभाव से गुजरना पड़ेगा। शनि देव जब असर डालते हैं तो आपको हर जगह परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती जब किसी को लगती है तो वो व्यक्ति बहुत परेशान होता है। अगर आपके कुछ काम रूके हुए है, बहुत दिनों से पूरे नहीं हो रहे हैं तो आपको समझना चाहिए कि शनि देव के असर से ये हो रहा हैं।



जानें और क्या-क्या होता है जब शनि के प्रभाव से



- अगर भूमि, वाहन या अन्य सम्पत्ति से संबंधित विवाद या परेशानियां आने लगती है तो समझ लेना चाहिए शनि आपको परेशान कर रहा है।



- कर्ज लेने की स्थिति भी तब ही बनती है जब साढ़ेसाती आपको परेशान करती है।



- अगर आपको कमर दर्द रहने लगा हो या कमर झुकने लगी हो तो समझ लें आप पर  साढ़ेसाती है।



- अगर आपके घर में कलेश हो रहो हो तो समझें आप पर शनि का असर हैं।



- दोस्तों और रिश्तेदारों से लड़ाई होना भी शनि के कारण होता है।



- जूते-चप्पल का बार-बार टूटना, गुम होना शनि के रूठने का संकेत है।



- आपका व्हीकल खराब रहने लगे तो समझना चाहिए शनि की साढ़ेसाती परेशान कर रही है।



- अगर बिजनेस में आपका पार्टनर धोखा दे तो समझें शनि के कारण ऐसा हो रहा है।



- शनि के कारण ही दिन-ब-दिन ऋण, लोन, उधार बढ़ता जाता है ।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678


 

शनिवार और नवमी का योग..इस देवी मंत्र से दूर करें शनि बाधा



देवी उपासना में नवदुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि का स्वरूप विकराल होने पर भी मंगलकारी माना जाता है। देवी काल की नियंत्रक मानी जाती है। इसलिए काल की विषमताओं से पार पाने में देवी की उपासना प्रभावी मानी गई है। खासतौर पर ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव देवी उपासना से शांत हो जाते हैं।

इसी कड़ी में कालरात्रि की उपासना शनि ग्रह के दुष्प्रभावों से रक्षा करती है। माना जाता है कि शनि ग्रह के अशुभ योग या दशा जीवन में आर्थिक, शारीरिक व मानसिक पीड़ा देते हैं। जिनसे अनेक बाधाएं पैदा होती है।

शनि की ऐसी ही बाधाओं से बचाव के लिए देवी उपासना के आसान उपायो में कालरात्रि के स्वरूप का ध्यान करते हुए दुर्गासप्तशती के विशेष देवी मंत्र बोलना हितकारी माना गया है। जानते हैं यह विशेष देवी मंत्र -

- शाम के वक्त स्नान के बाद देवी की पंचोपचार पूजा गंध, अक्षत, लाल फूल व लाल फल का भोग अर्पित कर करें। धूप व दीप जलाकर लाल आसन पर बैठ नीचे लिखे देवी मंत्र या कालरात्रि के बीज मंत्र का स्मरण कम से कम 108 बार स्फटिक की माला से करें -

सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरी

एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरिविनाशनम्।।

कालरात्रि बीजमंत्र - लीं    

- मंत्र जप व पूजा के बाद माता की आरती कर क्षमाप्रार्थना कर उसी आसन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करें।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Thursday, November 17, 2011

18-11-11 : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचांग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?


18 नवंबर 2011: शुक्रवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, कृष्ण पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - अष्टमी

विशेष - भैरव अष्टमी

नक्षत्र - अश्लेषा दिन के 1.34 बजे से मघा

सूर्योदय - 05:55

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र कर्क में दिन के 1.34 से सिंह में, सूर्य वृश्चिक में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र वृश्चिक में, शनि तुला में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - दक्षिण दिशा, यदि आवश्यक हो तो उड़द की दाल का सेवन करके यात्रा करें।

किस दिशा में चोरी - उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, परेशानी से मिलेगी।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

 

Tuesday, November 15, 2011

अगर लव मैरिज ही करना है तो, पार्टनर के लिए इन बातों को न भूलें वरना


क्या आप लव मेरीज करना चाहते हैं? आप चाहते हैं कि आपकी लव लाइफ सक्सेस रहें तो इन बातों को ध्यान से पढ़ लें। अगर प्यार और पैसों से भरी मेरीड लाइफ चाहते हैं तो आपके लिए कुछ आसान उपाय बता रहें हैं इन्हे करने से आपकी हैप्पी मेरीड लाइफ हैप्पी बनी रहेगी।



प्रेम विवाह को बल देने या मजबूत करने के उपाय:

- शुक्र देव की पूजा करें।

- कुंडली के पांचवें भाव में जो नंबर हो उस राशि के स्वामी की पूजा करें।

- ऐसे ही कुंडली के सातवें भाव में जो नंबर हो उस राशि के स्वामी की पूजा करें। यानी सप्तमेष की पूजा करें।

- कुंडली के पांचवें भाव में जो राशि हो उस राशि का रत्न पहनें।

- ब्ल्यू टोपाज यानी निला पुखराज सुखद दाम्पत्य जीवन एवं आर्कषण के लिएपहनें।

-  चन्द्रमणी पहन सकते हैं। ये प्रेम प्रसंग में सफलता प्रदान करती है।

- प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिये गुरु और शुक्र देव की पूजा करें और इनके मंत्रों का जप करें।

- अगर आपने प्रेम विवाह किया है और जीवनसाथी से विचार नही मिलते है, तो शिवलिंग पर कच्चा दूध और गंगाजल चढ़ाएं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

पैसे और किस्मत डबल करना है तो ये है शनि के आसान उपाय




आज से शनि अपनी राशि बदल रहा है इसका असर हर राशि वाले पर पड़ेगा। आज से सब के दिन बदल रहे हैं। अगर आज से ही कुंडली में शनि की स्थिति देखकर शनि के उपाय किए जाए तो किस्मत और पैसा दोनों से सुख मिलेगा। सभी उपाय कारगर और जल्दी असर करने वाले हैं। सभी उपाय बिना रूकावट के कम से कम 40 दिनों तक किए जाने चाहिए। एक बार में एक ही उपाय अपनाएं।



कुंडली में शनि पहले घर में हो तो...

- अच्छे स्वास्थ्य के लिए बड़ के पेड़ की जड़ों में दूध अर्पित करें और दूध से गीली हुई मिट्टी का तिलक करें।

- व्यवसाय की प्रगति के लिए काला सूरमा यानि काजल जमीन में गाड़ें।

- किसी जरूरतमंद को या ब्राह्मण या साधु-संत को तवा दान करें।

- नशा आदि से दूर रहें।

- बंदरों को चने आदि खिलाएं।



कुंडली में शनि दूसरे घर में हो तो...

- दूध या दही का तिलक करें।

- सांप को दूध पिलाएं।

- भैंस को रोज घास खिलाएं।



कुंडली में शनि तीसरे घर में हो तो...

- घर में किसी अंधेरी जगह पर धन, सोना, रुपए आदि रखें।

- काला और सफेद रंग के तीन कुत्ते पालें, घर बनेगा और सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

- नशा, मांस से दूर रहें। बहते पानी में चावल बहाएं।

- घर की दहलीज में लोहे की कीलें गाड़ दें।



कुंडली में चौथे घर में हो तो...

- कौओं या भैंस को दूध-चावल या खीर बनाकर खिलाएं।

- सांप को दूध पिलाएं, शनि का दान तेल, उड़द, काले कपड़े का दान करें।

- हरे रंग से दूर रहे। काले वस्त्र ना पहने।

- मछली को चावल खिलाएं। किसी कुएं में दूध और चावल अर्पित करें।



कुंडली में शनि पांचवे घर में हो तो...

- घर के अंधेरे कमरे में हरे मूंग रखें।

- किसी मंदिर में 10 बादाम लेकर जाएं और 5 वहां चढ़ाकर 5 अपने घर में सुरक्षित स्थान पर रखें।

- मांस-मदिरा या बादाम का सेवन बिल्कुल ना करें।



कुंडली में शनि छठे घर में हो तो...

- एक बर्तन में तेल भरकर उसमें अपना मुंह देखें और पानी में बहा दें।

- सांप को दूध पिलाएं।

- नारियल या बादाम नदी में बहाएं।

- व्यवसाय की प्रगति के लिए बुध का उपाय करें।



कुंडली में शनि सातवें घर में हो तो...

- प्रभम भाव खाली है और शनि सातवें स्थान पर है तो बांसुरी में शकर भरे और सुनसान स्थान में गाड़ दें।

- काली गाय को घास खिलाएं, उसकी सेवा करें। बुराइयों एवं अधार्मिक कार्य से बचें।

- किसी बर्तन में शहद भरकर घर में रखें।



कुंडली में शनि आठवें घर में हो तो...

-चांदी धारण करें। नशा आदि बिल्कुल ना करें।

- किसी जरूरतमंद को तवा, चिमटा, अंगीठी का दान करें।

- 8 बादाम नदी में बहाएं।



कुंडली में शनि नवें घर में हो तो...

- अपने साथ दादा और पिता को अवश्य साथ रखें।

- पिली वस्तुओं का दान दें। चांदी रखें।

- घर की छत पर घास या लकड़ी बिल्कुल ना रखें।

- कोशिश करें की दो से ज्यादा मकान न बनाएं।



कुंडली में शनि दसवें घर में हो तो...

- प्रतिदिन चने की दाल पानी में प्रवाहित करें।

- मांस-मदिरा आदि से दूर रहे। अधार्मिक कार्यों से बचें।

- अंधों को रोज खाना खिलाएं।



कुंडली में शनि ग्यारहवें घर में हो तो...

- घर के अंधेरे भाग में 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर रखें।

- मांस-मदिरा से दूर रहे।

- शुभ कार्य से पहले पानी का कलश भरकर घर में रखें।

- कोई भी अधर्म करने से बचें।



कुंडली में शनि बारहवें घर में हो तो...

- भैरव महाराज की पूजा करें।

- किसी भी तरह का अधर्म करने से बचें।

- मांस-मदिरा से दूर रहे।

- शनिवार को भैरव मंदिर में सरसो का तेल का दीपक लगाएं।

- घर के अंधेरे भाग में 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर हमेशा रखें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678



 

आ गया "महा संयोग", अब बन गया "दुर्लभ शनि योग" ये असर होगा आप पर


ढाई साल और ढाई दिन का अजब-गजब संयोग शुरू हो रहा है। आज सुबह शनि देव अपनी उच्च राशि में आ गए हैं। अब शनि और सूर्य एक साथ एक ही राशि में ढाई दिन तक रहेंगे। आज जब शनि ढाई साल के लिए तुला राशि में आएंगे तो अपने पिता सूर्य के साथ ढाई दिन तक रहेंगे।

29 साल बाद ये दुर्लभ योग बनेगा। आज 15 तारीख को शनि अपनी उच्च राशि में आ गया है लेकिन सूर्य पहले से ही तुला राशि में है। ये सूर्य की नीच राशि है। सूर्य और शनि एक दूसरे के दुश्मन है लेकिन 15 तारिख से सूर्य और शनि एक ही राशि में आ जाएंगे। सूर्य 17 तारीख को अपनी राशि बदल लेगा और वृश्चिक राशि में आ जाएगा।लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार  अनुसार ग्रहों की ये स्थिति ज्यादातर राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगी।


जानें किस राशि वाले पर क्या असर पड़ेगा-



मेष- इस राशि वालों को धन लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस राशि वालों को पदोन्नति मिलेगी। शनि सामान्य रहेगा।


वृष- इस राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला होगा। वृष राशि वालों को हर काम  में सफलता मिलेगी।


मिथुन- मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा। सम्पति मिलेगी और ढैय्या उतरेगी।


कर्क- इस राशि के लोग बच के रहेें दुर्घटना और राजकीय पीड़ा के योग बनेंगे।


सिंह- सिंह राशि वालों के  लिए भाग्योदय का समय रहेगा। हर काम पूरे होंगें। कार्य सिद्धि और साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।


कन्या- इस राशि से शनि के निकलने से प्रमोशन, धन लाभ मिलेगा।


तुला- तुला राशि वालों को शत्रुओं पर विजय मिलेगी साथ ही मेहनत अधिक करना पड़ेगी।

वृश्चिक- इस राशि वालों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। विश्वास घात भी हो सकता है सावधान रहें।


धनु- इस राशि वालों को आर्थिक लाभ और राज पद से सम्मान मिलेगा।


मकर- मकर राशि वालों के हर काम पूरे होंगे। रूका हुआ पैसा मिलेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।


मीन- इस राशि वालों को सावधान रहना चाहिए। शारीरिक व आर्थिक पीड़ा हो सकती है।
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678