Tuesday, November 22, 2011

खराब घड़ियों को घर में ना रखें







समय देखने का एकमात्र साधन केवल घडी ही है यदि घडी ही ख़राब हो जए तो समय देखना मुश्किल है ख़राब व बंद घड़िया हमारे बुरे भाग्य व खराब वकत की सूचक है अत जीतनी जल्दी हो इन खराब खाड़ियो से अपने भानात्मक  मोह को त्याग कर या तो फेंक दें या फिर मरमत करके चालू करवा लें बंद पड़ी घड़िया घर में कदापि ना रखें

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Sunday, November 20, 2011

मोटापा कम करने के लिए पहनें ये अंगूठी, क्योंकि...


आज के समय में सर्वाधिक लोगों की समस्या है मोटापा। असंतुलित खान-पान और अनियमित दिनचर्या के चलते अत्यधिक वजन बढऩे की शिकायत आम बात हो गई है। समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह बीमारी काफी बढ़ जाती है। तब इससे मुक्ति पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कई लोग मोटापे से मुक्ति के लिए डॉक्टर्स आदि के क्लिनिक में चक्कर लगाने के बाद भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस समस्या से निजात पाने का ज्योतिष में सटीक और कारगर उपाय बताया जाता है। ज्योतिष के अनुसार मोटापे की समस्या ग्रह दोष से भी संबंधित होती है।

जो व्यक्ति मोटापे से मुक्ति चाहता है उसे अनामिका अंगुली (रिंग फिंगर) में रांगे की अंगूठी पहनें। अंगूठी पहनने के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन रविवार है। किसी भी रविवार के दिन थोड़ा सा काला धागा अपनी अनामिका अंगुली पर लपेट लें। इसके बाद रांगे की धातु से बनी अंगूठी को पहन लें। अंगूठी इस प्रकार पहनें कि वह काला धागा दिखाई न दें।

यह प्रयोग काफी कारगर है। इस प्रकार रांगे की अंगूठी पहनने के साथ मोटापे की समस्या से जल्दी ही मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही डॉक्टर्स आदि द्वारा बताई गई टिप्स का भी पालन करें। अपनी दिनचर्या नियमित करें और खान-पान में विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक वसा वाली खाना ना खाएं। व्यायाम करें। जल्द ही मोटापे निजात मिलेगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

21-11-11 : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा


जानिए: आज का पंचांग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

21 नवंबर 2011: सोमवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, कृष्ण पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - एकादशी

विशेष - उत्पन्ना एकादशी

नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी दिन के 10.12 बजे से हस्त

सूर्योदय - 05:55

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र कन्या में, सूर्य वृश्चिक में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र वृश्चिक में, शनि तुला में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो दूध का सेवन करके यात्रा करें।

किस दिशा में चोरी - पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्द ही मिलेगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Saturday, November 19, 2011

घर से निकलते ही ये लोग दिख जाएं तो समझ लें, चमक जाएगी आपकी किस्मत


हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे संकेत बनाए गए हैं जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको मनोवांछित कार्य में सफलता मिलेगी या नहीं। इन संकेतों को शकुन-अपशकुन कहा जाता है।

शास्त्रों के अनुसार आप जब भी किसी खास कार्य के लिए जा रहे होते हैं ठीक उसी समय कई प्रकार की घटनाएं घटती हैं। इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। छोटी-छोटी शुभ-अशुभ घटनाएं ही शकुन या अपशकुन होती हैं। हालांकि काफी लोग इन बातों को कोरा अंधविश्वास ही मानते हैं लेकिन कई लोग इन बातों पर विश्वास भी करते हैं।

यदि आप काफी खास कार्य के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलते ही आपको कोई ब्राह्मण दिख जाए तो समझना चाहिए कि आप कार्य बिना किसी परेशानी के सफल हो जाएगा। ब्राह्मण परंपरागत वेशभूषा में होना चाहिए।

कहीं जाते समय किसी पतिव्रता सुहागन स्त्री को लाल साड़ी में देखना भी काफी शुभ माना जाता है। इसका भी यही संकेत है आपके कार्य सफल होंगे और दिन अच्छा बितेगा।

घर से निकलते ही कोई सफाईकर्मी दिख जाए तो समझो आपका दिन बहुत अच्छा बितेगा और धन, ऐश्वर्य, मान-सम्मान भी मिलेगा। 

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

करें सूर्य पूजा के ये 5 आसान उपाय..मिलेगा मनचाहा काम, पैसा व नाम


शास्त्रों में जीवन में कर्म और धन को यश-प्रतिष्ठा पाने के लिए बेहद अहम माना गया है। कर्म की मजबूत इच्छाशक्ति या संकल्प से ही तमाम वैभव खिंचे चले आते हैं। वैसे भी लक्ष्मी ठहराव नहीं गति को पसंद करती है। सरल शब्दों में समझें तो काम ही कमाई का जरिया बन जीवन के हर मकसद को पूरा करते में मददगार बनता है।

हिन्दू धर्म मान्यताओं में हर रोज साक्षात देवता सूर्य अपनी गति व रोशनी से कर्म से वैभव व ऊंचाई पाने की ऐसी ही प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आस्था है कि सूर्य उपासना स्वास्थ्य, यश, ख्याति, समृद्धि देती है। इसलिए यहां बताए जा रहे सूर्य उपासना के 5 आसान उपाय मनचाहा काम, आमदनी व प्रतिष्ठा पाने की कामना जल्द पूरी करने में बेहद प्रभावी माने गए हैं।

ये उपाय जन्मकुण्डली में सूर्य दोष से मिलने वाले रोग, असफलता व अपयश से भी बचाते हैं। जानते हैं ये सरल उपाय -

- हर रोज स्नान के बाद सुबह यथासंभव सूर्योदय के वक्त सूर्य को तांबे के कलश से लाल चंदन मिले जल से 'ऊँ घृणि सूर्याय नम:' मंत्र बोलकर अर्घ्य दें।

- इस सूर्य प्रतिमा को लाल चंदन लगाकर इस सूर्य मंत्र का स्मरण करें या आदित्यहृदयस्त्रोत का पाठ करें -

नम: सूर्याय नित्याय रवयेऽर्काय भानवे।

भास्कराय मतङ्गाय मार्तण्डाय विवस्वते।।

- लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।

- तांबे का कड़ा हाथ में पहनें।

- गाय को पानी में थोड़े-से गेंहू भिगोकर खिलाएं।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

सोमवार को करें शिव पूजा में ये छोटे-से उपाय..खत्म होगी मन व धन की पीड़ा


मंङ्गलमय जीवन वहीं होता है, जब मन को प्रसन्नता मिले। यह मात्र बाहरी सुख-सुविधाओं को पाने से ही नहीं मिलता, बल्कि अच्छे कर्म, विचार और व्यवहार से ही मिलता है। हिन्दू धर्म में खुशहाल व आनंदमय जीवन पाने के लिए ही भगवान शिव के साथ चंद्र पूजा का महत्व बताया गया है।

शिव की उपासना से सांसारिक जीवन की सभी कामनाओं की पूर्ति व आचरण की शुद्धता के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। वहीं सोमवार को चंद्र पूजा से मानसिक शांति व शक्ति प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक भी चंद्र व शिव पूजा जन्मकुण्डली में चन्द्र दोष से होने वाले रोग व पीड़ा से रक्षा करती है।

भगवान शिव स्वंय शशिधर या चन्द्रमौलीश्वर यानी चन्द्र को धारण करने वाले देवता है। इसलिए शिव पूजा से चंद्र पूजा का फल प्राप्त होता है। इसलिए यहां बताए जा रहे शिव पूजा के छोटे-छोटे उपाय कर आप भी सुख व ऐश्वर्य प्राप्त कर धन व मन से सबल बन सकते हैं -

- सोमवार को स्नान के बाद शिवालय में शिव को जल में दूध व सफेद चंदन मिलाकर  या गाय के दूध से ऊँ नम: शिवाय यह पंचाक्षरी मंत्र बोलते हुए स्नान कराएं।

- स्नान के बाद शिवलिंग पर सफेद चंदन का त्रिपुण्ड्र बनाए व बिल्वपत्र, धतुरा या आंकड़े के फूल के साथ अक्षत चढ़ाते हुए नीचे लिखा मंत्र बोलें -

ऊँ नम: शम्भवाय च मयो भवाय च नम: शङ्कराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च।

- शिवलिंग के सामने सफेद आसन पर बैठ चंद्र मंत्र 'ऊँ सों सोमाय नम:' मंत्र का रुद्राक्ष  की माला से कम से कम 108 बार जप करें।

- पूजा, मंत्र स्मरण व जप के बाद शिव को मेवे-मिश्री का भोग लगाएं। शिव की गो घृत दीप व कर्पूर से आरती करें।

- मस्तक पर सफेद चंदन वैभव संपन्नता व मानसिक शांति की कामना के साथ लगाएं।

- यथाशक्ति चंदन की अंगूठी, छल्ला या कड़ा चंद्र दोष शांति के लिये पहनें।

- सफेद गाय को दूध की मिठाई जैसे पेड़े या बताशे खिलाएं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

सिर्फ एक रोटी से चमक जाएगी आपकी किस्मत


कुछ लोग होते हैं जो हमेशा अपनी हर बात के लिए किस्मत को दोष देते हैं। कुछ भी हो इन्हें सिर्फ अपनी किस्मत पर ही रोना आता है। अगर आप भी यही समझते हैं कि आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है तो प्रतिदिन यह उपाय करें। इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में निश्चित ही आपकी किस्मत चमक उठेगी।

उपाय

जब भी भोजन बनें, पहली रोटी को अलग निकालकर रख लें। इसके चार बराबर भाग कर लें। चारों भागों पर कुछ न कुछ मीठा जैसे- खीर, गुड़ या शक्कर आदि रख दें। इसका पहला भाग गाय को, दूसरा काले कुत्ते को, तीसरा कौए को और चौथा चौराहे पर रख दें। कुछ ही दिनों में आपको परिवर्तन दिखने लगेगा। 

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678