Thursday, November 24, 2011

शुक्रवार-अमावस्या के संयोग में इस मंत्र से लक्ष्मी पूजा देगी धन लाभ




हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक शुक्रवार धन व ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी की उपासना से सुख-समृद्ध जीवन की कामनासिद्धि का विशेष दिन है। इसी तरह अमावस्या पर देवी पूजा अज्ञान, कलह और दरिद्रता रूपी अंधकार को मिटाने की शुभ घड़ी भी मानी जाती है। जिसके लिए माता लक्ष्मी की उपासना का विशेष महत्व है। देवी लक्ष्मी वैभव की अधिष्ठात्री हैं। उनके समुद्र मंथन से प्राकट्य की तिथि अमावस्या ही मानी गई है।

यही कारण है आज देवी उपासना के दिन शुक्रवार व अमावस्या का संयोग वैभव संपन्नता की कामना के लिए भी शुभ व अचूक काल है।

अगर आप भी जीवन में धन की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, नौकरी या व्यवसाय में मनचाहा धनलाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे, पारिवार में अनचाहे खर्चों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों या जल्द व अधिक धन कमाने की इच्छा रखते हैं तो यहां बताए जा रहे देवी लक्ष्मी की विशेष मंत्र से उपासना के आसान उपाय को अपनाकर लक्ष्मी कृपा पा सकते हैं -

- शुक्रवार की शाम स्नान के बाद एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर देवी लक्ष्मी की यथासंभव चांदी की प्रतिमा को स्थापित करें।

- लक्ष्मी की प्रतिमा को गाय के कच्चे दूध व गंगाजल से स्नान कराएं।

- स्नान के बाद देवी लक्ष्मी को लाल चंदन, लाल अक्षत, फूल, वस्त्र व दूध से बने पकवानों का भोग लगाकर श्रीसूक्त के नीचे लिखे लक्ष्मी मंत्र का स्मरण कर भरपूर आर्थिक समृद्धि की कामना करें।

मनस: काममाकूतिं वाच: सत्यमशीमहि।

पशूनां रूप मन्नस्य मयि श्री: श्रयतां यश:।।

- इस मंत्र के अलावा जानकारी होने पर श्रीसूक्त का पूरा पाठ अवश्य करें। देवी लक्ष्मी की आरती धूप व घी के दीप से करें। मन, वचन व शब्दों से पाप की क्षमा मांगे।

- एक दीप प्रज्जवलित कर लक्ष्मी को आमंत्रण की भावना से घर के मुख्य द्वार पर रखें।

- शास्त्रों में हिन्दू पंचांग के वर्तमान में जारी अगहन माह के हर गुरुवार को भी लक्ष्मी पूजा धन व सुख संपन्न बनाने वाली मानी गई है।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

क्या आप अस्थमा पेशेंट हैं तो यह करके भी देखें



सांस की बीमारी (दमा या अस्थमा) एक आम रोग है। वर्तमान समय में अधिकांश लोग इससे पीडि़त हैं। आमतौर पर यह रोग अनुवांशिक होता है तो कुछ लोगों को मौसम के कारण हो जाता है। इसके कारण रोगी कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते और जल्दी थक जाते हैं। मेडिकल साइंस द्वारा इस रोग का संपूर्ण उपचार संभव है। साथ ही यदि नीचे लिखे उपायों को भी किया जाए तो इस रोग में जल्दी आराम मिलता है। 

1- शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से लगातार तीन सोमवार तक एक सफेद रूमाल में मिश्री एवं चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें तथा शिवजी को चावल के आटे का दीपक कपूर मिश्रित घी के साथ अर्पित करें। श्वास रोग दूर हो जाएंगे।

2- रविवार को एक बर्तन में जल भरकर उसमें चांदी की अंगूठी डालकर सोमवार को खाली पेट उस जल का सेवन करें। दमा रोग दूर हो जाएगा।

3- किसी भी मास के प्रथम सोमवार को विधि-विधानपूर्वक चमेली की जड़ को अभिमंत्रित करके सफेद रेशमी धागे में बांधकर गले में धारण करें और प्रत्येक सोमवार को बार-बार आइने में अपना चेहरा देंखे। सांस की सभी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

4- सांस की नली में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों में सूजन के कारण कफ जमने अथवा खांसी से मुक्ति पाने के लिए किसी शुभ समय में केसर की स्याही और तुलसी की कलम द्वारा भोजपत्र पर चंद्र यंत्र का निर्माण करवाकर गले में धारण करें। श्वास संबंधी सभी रोग दूर हो जाएंगे।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Wednesday, November 23, 2011

सास बहु की खटपट से बचने केलिए





हर घर में होती  है सास-बहु के बीच खटपट I इससे बचना  चाहते है तो इन दोनों का प्रेम प्रदर्शित करता प्रसन्न मुद्रा में खिचवाया गया फोटो घर  के दक्षिण-पश्चिम में लगाएं I  यह बेहद प्रभावकारी फेंगशुई उपाय   है I इसी दिशा में घर के सभी सदस्यों का मुस्कराती मुद्रा में खिंचवाया गया फोटो लगाने से आपसी प्रेम बढता है



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Tuesday, November 22, 2011

यहां चढ़ाएं मसूर की दाल, मिलेगी कर्ज से मुक्ति




वर्तमान समय में कर्ज यानी लोन लेना बुरा नहीं माना जाता। व्यक्ति अपने जीवन की दैनिक जरुरतों के लिए भी कई बार कर्ज ले लेता है लेकिन परेशानी तब शुरु होती है जब कर्ज चुकाने का समय आता है। कई बार कर्ज के रूप में लिए गए रुपयों से कई गुना धन चुकाने के बाद भी कर्ज पूरा नहीं हो पाता। अगर आपके साथ भी यही परेशानी है तो यह उपाय करें-

उपाय

भगवान शंकर सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। कर्ज से मुक्ति के लिए प्रति मंगलवार को किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर मसूर की दाल(यथाशक्ति) चढ़ाएं साथ ही यह मंत्र भी बोलें- ऊँ ऋणमुक्तेश्वराय नम:। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें। मंत्र जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। कुछ ही दिनों में कर्ज संबंधी आपकी समस्या का निराकरण हो जाएगा।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

घर के मंदिर में भगवान की कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए?




हमारे जीवन की हर एक समस्या का निवारण मात्र भगवान की प्रार्थना से ही संभव है। कर्मों के साथ ही भगवान की कृपा प्राप्त होने पर मुश्किल कार्य भी आसानी से पूर्ण हो जाता है। सुख-शांति बनी रहे इसके लिए सभी के घरों में भगवान का एक मंदिर अवश्य ही रहता है। घर के मंदिर में कौन से भगवान की कितनी प्रतिमाएं रखनी चाहिए? इस संबंध में शास्त्रों में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सभी के घरों में भगवान के लिए भी यथाशक्ति अलग घर या मंदिर अवश्य होता है। मंदिर में अपने इष्ट देव की मूर्ति, तस्वीर, पूजा का अन्य सामान रखा जाता है। भगवान की मूर्तियों की संख्या के संबंध में ये विशेष बातें शास्त्रों में बताई गई हैं-

- घर के मंदिर में श्रीगणेश की 3 प्रतिमाएं नहीं होना चाहिए। गणपति की मूर्ति होना जरूरी है लेकिन इनकी मूर्तियों की संख्या 3 नहीं होना चाहिए। गणेशजी की मूर्तियों की संख्या 3 अशुभ मानी जाती है।

- मंदिर में दो शिवलिंग नहीं होना चाहिए तथा शिवलिंग अंगूठे के आकार का होना चाहिए। घर के मंदिर में एक ही शिवलिंग रखना श्रेष्ठ फल देता है। एक से अधिक शिवलिंग रखना शास्त्रों के अनुसार वर्जित है।

- किसी भी देवी या माताजी की 3 प्रतिमाएं नहीं रखें। इनकी संख्या भी 3 नहीं होना चाहिए।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

23-11-11 : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचांग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?



23 नवंबर 2011: बुधवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, कृष्ण पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - त्रयोदशी

नक्षत्र - चित्रा सुबह 6.58 से स्वाति

सूर्योदय - 05:55

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र तुला में, सूर्य वृश्चिक में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र धनु में, शनि तुला में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो मिश्री का सेवन करके यात्रा करें।

किस दिशा में चोरी - पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्द ही मिलेगी।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678



 

खराब घड़ियों को घर में ना रखें







समय देखने का एकमात्र साधन केवल घडी ही है यदि घडी ही ख़राब हो जए तो समय देखना मुश्किल है ख़राब व बंद घड़िया हमारे बुरे भाग्य व खराब वकत की सूचक है अत जीतनी जल्दी हो इन खराब खाड़ियो से अपने भानात्मक  मोह को त्याग कर या तो फेंक दें या फिर मरमत करके चालू करवा लें बंद पड़ी घड़िया घर में कदापि ना रखें

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678