Sunday, December 18, 2011

इन जरूरी बातों का ध्यान रखें तो सिद्ध होगी हनुमान साधना



श्री हनुमान रामदूत और भक्त होकर भक्ति, सेवा, श्रद्धा और समर्पण की साक्षात् मूर्ति हैं। यही नहीं श्री हनुमान चरित्र पावनता और ब्रह्मचर्य व्रत के दृढ़ता से पालन कर सुखद जीवन जीने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि ब्रह्मचर्य से जुड़े पवित्रता, संयम और अनुशासन के भावों को अपनाना हनुमान भक्ति के लिए भी जरूरी बताया गया है।

वैसे श्री हनुमान रुद्र अवतार हैं, इसलिए माना जाता है कि शिव की भांति ही वह भी भक्ति और साधना के सरल उपायों से शीघ्र कृपा कर देते हैं, जो संकटमोचक और कामनासिद्धि करने वाली होती है।

हनुमान साधना की सिद्धि की लिये भी ऐसे ही सरल उपायों को यहां बताया जा रहा है। जिनका खासतौर पर मंगलवार, शनिवार और हनुमान उत्सवों की विशेष तिथियों पर जरूर पालन करना चाहिए -

- ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें यानी तन, मन, विचार, वचन में पवित्रता व संयम रखकर ही हनुमान उपासना करें।

- हनुमान के मंत्र स्मरण लाल या पीले आसान पर रुद्राक्ष की माला से असरदार माने गए हैं।

- हनुमान को सुख की कामना से चमेली के तेल व संकटमोचन के लिये तिल के  तेल के साथ सिंदूर का चोला चढ़ाना शुभ फलदायी माना जाता है।

- केसर मिला लाल चंदन के साथ लाल फूल जैसे कमल, गुलाब आदि अर्पित कर पूजा करें।

- पवित्रता के लिये ही श्री हनुमान को गाय के शुद्ध घी से बना प्रसाद चढ़ाएं।

- खासतौर पर सुबह गुड़-चना, नारियल, दोपहर में गुड़-घी के लड्डू चूरमा व शाम को फल अर्पित करें। गुग्गल धूप व घी या चमेली तेल से दीप आरती करें।

- श्री हनुमान के नेत्रों की ओर दृष्टि रख मंत्र जप या स्तुति का पाठ करें और इतनी आस्था से करें कि आंखे बंद होने पर भी श्री हनुमान का स्वरूप मन-मस्तिष्क में मौजूद रहे और दिखाई दे।

- श्री हनुमान उपासना के बाद सिंदूर मस्तक पर जरूर लगाएं और प्रसाद ग्रहण कर मन में पवित्र कार्य और विचारों का संकल्प लें। श्री हनुमान को समर्पित जनेऊ, लाल मौली या काला धागा शरीर पर धारण करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

चाहते हैं होटल व्यवसाय में सफलता तो करें यह वास्तु उपाय


वास्तु शास्त्र से कोई भी निर्माण अछूता नही हैं। सभी प्रकार की ईमारतों पर चाहे वह आवासीय हो या व्यावसायिक वास्तु शास्त्र का प्रभाव पड़ता है। होटल व रेस्टोरेंट भी उन्हीं में से एक है। होटल व रेस्टोरेंट का निर्माण करवाते समय इन बातों का ध्यान रखें तो आपका होटल व्यवसाय चल निकलेगा नहीं तो नुकसान होने की संभावना भी रहती है-

1- आगन्तुकों के लिए स्वागत कक्ष होटल में घुसते ही उत्तर, पूर्व या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में होना चाहिए।

2- होटल की छत पर पूर्व या उत्तर का भाग खुला रखें। जलपान के लिए छत का उपयोग किया जा सकता है।

3- भोजनालय (डाईनिंग हॉल) की व्यवस्था पश्चिमी क्षेत्र में करें।

4- यदि होटल के नीचे बेसमेंट बनवाना हो तो इसे उत्तर, पूर्व या ईशान में बनवाएं।

5- होटल के कमरे लंबे-चौड़े, हवादार व प्रकाशयुक्त हों तथा बाथरूम, डै्रसिंग रूम व बॉलकोनी आदि से युक्त हो।

6- स्वीमिंग पूल, तालाब, फव्वारे आदि उत्तर, पूर्व या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बनवा सकते हैं।

7- बॉलकोनी उत्तर या पूर्व में बनवाएं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

चाहें धन व खुशियों में इजाफ़ा तो इस मंत्र से रोज करें पीपल पूजा



हिन्दू धर्मग्रंथों में कहा गया है कि 'हरि अनंत हरि कथा अनंता' इसमें ईश्वर की कण-कण में बसी शक्तियों, सर्वव्यापकता और स्वरूप की महिमा का गुणगान ही है। इसी आस्था को बल देती है- पीपल पूजा। हिन्दू धर्म में पीपल को देव वृक्ष माना जाता है।

आस्था है कि पीपल की जड़, मध्य भाग व अगले भाग में क्रमश: ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसकी शाखाओं व अन्य भागों में वसु, रुद्र, वेद, यज्ञ, समुद्र, कामधेनु के साथ ही अनेक देवी-देवताओं का निवास माना जाता है। इसलिए सांसारिक जीवन से जुड़ी हर कामनासिद्धि और दु:ख-दरिद्रता का अंत पीपल पूजा द्वारा संभव हो जाता है। पीपल पूजा ग्रह दोष शांति करने वाली भी मानी गई है।

श्रीमद्भगवद्गीता में भी भगवान ने इसे स्वयं का स्वरूप बताया है। इसे अश्वत्थ कहकर भी पुकारा गया है। यही कारण है कि देवमूर्ति की पूजा या मंदिर न जाने की दशा में पीपल पूजा कर लेना ही मलीनता, दरिद्रता दूर कर सुख, ऐश्वर्य व धन की कामना को पूरी करने वाला माना गया है।

इसके लिये सोमवार, विशेष वार, तिथियों या हर रोज़ भी विशेष मंत्र का ध्यान कर पीपल पूजा धन व सुख संपन्न रखने वाली मानी गई है। जानते हैं यह मंत्र विशेष व पूजा की सरल विधि -

- यथासंभव सूर्यादय के पहले जागकर स्नान के बाद सफेद वस्त्र पहन पवित्र स्थान पर स्थित पीपल वृक्ष की जड़ में गाय का दूध, तिल, चंदन मिला गंगाजल या कुंड, नदी का पवित्र जल अर्पित करें।

- पीपल वृक्ष में जनेऊ व फूल, नैवेद्य चढ़ाएं, धूप बत्ती व दीप जलाकर करीब ही आसन पर बैठ या खड़े रहकर भी नीचे लिखा मंत्र विशेष बोलते हुए त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु व महेश का स्मरण करें व तमाम परेशानियों से रक्षा की कामना करें-

मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे।

अग्रत: शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नम:।।

आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्।

देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:।।

- मंत्र स्मरण के बाद त्रिदेव की आरती करें, प्रसाद ग्रहण करें व पीपल की जड़ में अर्पित थोड़ा सा जल घर में लाकर छिड़के। यह श्री व सौभाग्य वृद्धि करने वाला माना गया है।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

बनाना है सालभर के सारे लक्ष्य आसान..तो बोलें यह 1 खास हनुमान मंत्र


श्री हनुमान महायोगी और साधक भी हैं। श्री हनुमान के चरित्र के ये गुण संकल्प, एकाग्रता, ध्यान व साधना के सूत्रों से जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने की  प्रेरणा देते हैं। इस संदेश के साथ कि अगर तन, मन और कर्म को दृढ संकल्प, नियम और अनुशासन से साध लिया जाए तो फिर कोई भी बड़ा या कठिन लक्ष्य  पाना बेहद आसान हो जाता है।

नई उमंग, उत्साह, ऊर्जा व आशाओं के साथ आने वाला नववर्ष भी बीते वर्ष की असफलता, निराशा को पीछे धकेल नए लक्ष्यों और सफलता की ओर बढऩे की प्रेरणा देता है। सालभर ऐसे ही लक्ष्यों को भेदने के लिये अगर शास्त्रों में बताए श्री हनुमान चरित्र के अलग-अलग 12 स्वरूपों का ध्यान एक खास मंत्र स्तुति से किया जाए तो साल के 12 महीने बहुत ही शुभ व मंगलकारी साबित हो सकते हैं।

जानते हैं धर्मग्रंथों में बताई यह खास हनुमान मंत्र स्तुति। जिसे मंगलवार, शनिवार या हनुमान उपासना के खास अवसरों के अलावा हर रोज सुबह या रात को सोने से पहले स्मरण करना न चूकें -

हनुमानञ्जनी सूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।

रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिङ्गाक्षोमितविक्रम:।।

उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशन:।

लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।

एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।

स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।

तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।।

इस खास मंत्र स्तुति में श्री हनुमान के 12 नाम उनके गुण व शक्तियों को भी उजागर करते हैं । ये नाम है - हनुमान, अञ्जनी सूनु, वायुपुत्र, महाबल, रामेष्ट यानी श्रीराम के प्यारे, फाल्गुनसख यानी अर्जुन के  साथी, पिंङ्गाक्ष यानी भूरे नयन वाले, अमित विक्रम, उदधिक्रमण यानी समुद्र पार करने वाले, सीताशोकविनाशक, लक्ष्मणप्राणदाता और दशग्रीवदर्पहा यानी रावण के दंभ को चूर करने वाले।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Friday, December 16, 2011

बुरी नजर से बचने के लिए घर के बाहर लगाना चाहिए काली मटकी...



कभी-कभी ऐसा होता है कि सबकुछ अच्छा चल रहा होता है और अचानक ही अच्छा समय बुरे समय में बदल जाता है। घर में क्लेश, अशांति और आर्थिक तंगी पैर पसार लेती है। परिवार में कोई सदस्य अचानक बीमार हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस प्रकार के बुरे प्रभाव बुरी नजर के कारण हो सकते हैं। बुरी नजर से बचने के लिए घर के बाहर काली मटकी लगाई जा सकती है।

वैसे तो सभी को अपना घर सुंदर और अच्छा लगता हैं और इन सुंदर और आकर्षक घर को दूसरों की बुरी नजर भी लग सकती हैं। ऐसे में अधिकांश घरों पर काली मटकी लगी दिखाई देती है। यह मटकी क्यों लगाई जाती है?

काली मटकी लगाने के संबंध में ऐसी मान्यता है कि इसे लगाने से किसी की बुरी नजर आपके घर पर नहीं लगेगी। घर पर बुरी नजर लगने का मतलब घर में कुछ अमंगल हो सकता है, घर के किसी सदस्य के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। वहीं बुरी संभावनाओं से बचने के लिए घरों के बाहर काली मटकी लगाई जाती है।

बुरी नजर या ईष्र्या की भावना के साथ जब कोई आपके घर की ओर देखता है तो उस वक्त यह मटकी उस नजर को, उसके बुरे प्रभाव को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। जिससे आपके घर पर होने वाला बुरा प्रभाव वहीं समाप्त हो जाता है। इस प्रकार घर की ओर बढ़ रहे बुरे प्रभाव स्वत: नष्ट हो जाती हैं।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

 

हनुमान अष्टमी पर इन आसान उपायों से करें हनुमान पूजा



श्री हनुमान पावनता, संयम, शौर्य, पराक्रम, बुद्धि, बल, पवित्रता, संकल्प शक्ति के स्वामी हैं। श्री हनुमान की उपासना से ऐसी ही शक्तियों के बूते जीवन को कष्ट, बाधाओं व संकटों से मुक्त रखने के लिए मंगलवार और शनिवार के अलावा हिन्दू पंचांग के पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी, जो हनुमान अष्टमी के नाम से भी जानी जाती है, भी बहुत ही फलदायी मानी गई है।

आप भी हनुमान अष्टमी (18 दिसम्बर), शनिवार या मंगलवार जैसे हनुमान उपासना विशेष घड़ियों में यहां बताए छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर जीवन में आ रही अनेक परेशानियों और बाधाओं से फौरन निजात पा सकते हैं-

- स्नान कर श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान की पंचोपचार पूजा करें, जिसमें लाल गंध या चंदन, लाल फूल, लाल अक्षत अर्पित कर गुग्गल धूप व दीप से पूजा करें।

- श्री हनुमान को चमेली के तेल के साथ सिंदूर का चोला चढ़ाएं और लाल वस्त्र अर्पित करें।

- श्री हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान अष्टक का पाठ करें।

- श्री हनुमान की गुण, शक्तियों की महिमा से भरे मंगलकारी सुन्दरकाण्ड का परिजनों या इष्टमित्रों के साथ शिवालय में पाठ करें।

- शिव मंदिर में हनुमान मंत्र जैसे 'हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्' का रुद्राक्ष माला से जप करें।

- श्री हनुमान को गुड़-चने, अनार या गेंहू के आटे-गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाएं।

- पंचमुखी हनुमान के दर्शन कर चरणों में नारियल व यज्ञोपवित अर्पित कर उनके चरणों का सिंदूर मस्तक पर लगाएं।

- नियत संख्या जैसे 11, 21, 51 हनुमान मंदिर में श्री हनुमान के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन करें।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

शनिवार का राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन?



कैसा रहेगा आपके लिए दिन? मंगलवार के सितारों का मिजाज कैसा रहेगा आपके लिए? पढि़ए क्या है आपका  राशिफल..



अंक- 1 आपको कोई ऐसी खुशखबरी मिलेगी जो आपको बहुत खुश कर देगी। धन का लाभ होने का योग बनेगा। समाज में सत्कार होगा। शुभ रंग बैंगनी



अंक- 2 आपको आपकी योग्यता एवं प्रतिभा से ही सफलता प्राप्त होगी। सभी लोगों का सहयोग रहेगा। शुभ रंग पीला रहेगा।



अंक- 3 कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। मानसिक वेदना आपके व्यवहार में नजर आएगी। मित्र एवं परिजन वादा नही निभाएंगे। आपका शुभ रंग नीला रहेगा।



अंक-  4 कोई महत्वपूर्ण वस्तु आपके पास सेे गुम हो सकती है। सत्ताधारी शक्तियों से आपका संपर्क खराब हो सकता है। आपका शुभ रंग लाल।



अंक- 5 आप प्रसिद्ध व्यक्तियों के संपर्क में आएगें। आमदनी में इजाफा होगा। व्यापारियों को नये संपर्क से लाभ होगा। श्ुाभ रंग सफेद



अंक- 6 व्यय पर नियंत्रण रखें। परामनौवैज्ञानिक अध्ययन की और झुकाव होगा। कठोर वाणी आपको मुश्किल में डाल सकती है। आपका शुभ रंग हरा रहेगा।



अंक- 7 आपको इच्छाओं के विपरित परिणाम प्राप्त होंगे। घर में बीमारियों के पैर पसारने से परेशान होगे।शुभ रंग भूरा।



अंक- 8 आपको शरीर में दर्द से समस्या हो सकती है। रहस्यमय शक्तियों के प्रति रुचि होगी। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। शुभ रंग काला



अंक- 9 मित्र एवं सहयोगी आपकी मदद करेंगे। आमदनी में वृद्धि का योग बन रहा है। शत्रुओं का पराभाव होगा। आपका शुभ रंग आसमानी रहेगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678