Wednesday, May 18, 2011

किस दिशा में चमकेगी आपकी किस्मत?



कई बार हम देखते है कि कुछ लोग दिन रात मेहनत करते हैं फिर भी उन्हे अपनी मेहनत के अनुसार किए गए काम के परिणाम नही मिलते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी किस्मत साथ नही देती। लेकिन जब वो अपने बिजनेस या नौकरी दिशा बदलकर या स्थान बदलकर काम करने लगते हैं तो उनकी किस्मत बदल जाती है उन्हे आसनी से सफलता मिलने लगती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी किस्मत आपके साथ हो तो अपने मूलांक के अनुसार अपने काम की दिशा चुनें।



मूलांक 1- अगर आपकी जन्म दिनांक 1, 10, 19 और 28 है तो आपको दक्षिण-पूर्व दिशा में सफलता मिलेगी।

मूलांक 2- 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

मूलांक 3- 3, 12, 21 और 30 तारीख वाले लोगों को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा में सफलता मिलती है।

मूलांक 4- 4 ,13, 22, 31 तारीख वाले जातकों की सफलता की दिशा दक्षिण और दक्षिण पूर्व होती है।

मूलांक 5- उत्तर-पूर्व अथवा दक्षिण पश्चिम दिशा 5,14,और 23 तारीख वाले जातकों को सफलता देने वाली होती है।

मूलांक6- जिनका जन्म 6,15,24, तारीख को हुआ है उनकी किस्मत पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में चमक सकती है।

मूलांक 7- 7,16,25, तारीख को जन्में जातकों की सफलता की दिशा पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम या पूर्व होती है।

मूलांक 8- पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा 8,17,26, तारिख को जन्म लेने वाले लोगों के लिए सफलता देने वाली दिशा होती है।

मूलांक 9- ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 9,18 या 27 तारिख को हुआ है उन लोगों के लिए पूर्व या दक्षिण दिशा अनुकूल होती है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

जीवन में खुशियां लाते हैं फुक-लुक-साऊ



वास्तु शास्त्र का उद्देश्य मनुष्य के जीवन में आने वाली परेशानियों व समस्याओं का दूर कर उनके जीवन में सुख-समृद्धि लाना है। फेंगशुई भी इसी सिद्धांत पर कार्य करता है।

फेंगशुई के अनुसार घर में फुक-लुक-साऊ की मूर्ति रखने से सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं तथा आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। चीन के लगभग सभी घरों में इनकी मूर्तियां देखने को मिलेंगी। ये चीनी देवता हैं लेकिन इनकी पूजा नहीं की जाती।

ये क्रमश: समृद्धि, वंशवृद्धि व दीर्घायु के देवता हैं। 

फुक राजसी पोशाक में समृद्धि व प्रसन्नता के देवता है, यह लुक व साऊ से कद में ऊंचे हैं। इन्हें बीच में रखा जाता है। लुक गोद में बच्चा लिए हैं ये वंशवृद्धि का प्रतीक हैं तथा साऊ गंजे सिर वाले हैं जिसका अर्थ है दीर्घायु।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

Tuesday, May 17, 2011

18 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



18 मई: बुधवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- प्रतिपदा,

नक्षत्र- अनुराधा 

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृश्चिकमें, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी हीे मिल जाएगी।

 आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

इस वर्ष आपको अपने किये हुए कार्यो का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। अपनी मेहनत से आप सब कुछ प्राप्त कर लेंगे। व्यापार के लिए आपको कई यात्राओं पर जाना होगा। नौकरी में आपके कार्यो को सराहा जाएगा। कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। परिवार के लिए आप सब कुछ न्यौछावर करने का राजी रहेंगे। धन की प्राप्ति से हर्ष प्राप्त होगा। नए क्षेत्र में प्रवेश होगा।

आज का कारोबार- 

आज चर चल नक्षत्र में व्यापार में वृद्धि का योग है। साबूदाना, मूंगफलीदाना, मसाला, नारीयल,  दाना, मावा, सुखे मेवे, नारियल, खोपरा, मूंग दाल, चना, में तेजी रहेगी। शेयर के भाव में गिरावट होगी। सोना-चांदी में भावों में मामुली कमी से खरीददारी तेज होगी।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com