Monday, May 23, 2011

24 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

24 मई: मंगलवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- सप्तमी

नक्षत्र- घनिष्ठा

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कुंभ में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा, में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो, गुुड़-धनिया सेवन कर के प्रस्थान करें।

चोरी गई वस्तु- पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिल सकती है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

यह वर्ष शुभदायक होगा। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा। परिवार में मांगलिक उत्सव होंगे। अपने क्षेत्र में आप सर्वश्रेष्ठ रहेंगे। नौकरी में पदौन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान आपका साथ देगी तथा सफलता प्राप्त करेगी। जमीन-जायदाद के मामलों में आप विजयी होंगे। राजनितिज्ञों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा तथा पे्रम संबंधों में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति आसान होगी।

आज का कारोबार-

व्यापार में मंदी के आसार है। कारोबार की गति मंद होगी। सोना-चांदी, तांबा, पीतल, सीसा का कारोबार मंदा रहेगा। जौं, सरसों, तेल, सौंदर्य प्रसाधन, नारियल, इत्र, केमीकल, राजगिरा, गेंहू, चना के भाव में तेजी आएगी। कागज, मूंगफली दाने, कपड़ा, मैदा, मसाले आदि में मंदी का रुख रहेगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

जीवन का हर सुख छिपा है इन उपायों में



हर इंसान यही चाहता है कि उसे दुनिया का हर सुख मिले लेकिन ऐसा नहीं मुमकिन नहीं। लेकिन यदि कुछ साधारण उपाय किए जाएं तो ऐसा असंभव भी नहीं। नीच कुछ साधारण तंत्र उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की कई परेशानियां समाप्त हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

उपाय

1- यदि में सुख-शांति नहीं रहती हो तो घर के पीने के पानी के मटके में से एक लोटा पानी लेकर अपने भवन के चारों कोनों में और मकान के बीचों-बीच थोड़ा सा जल छिड़क दें। परिवार में शांति बनी रहेगी।

2- यदि रात में डरावने सपने आते हों तो जिस दिशा में पैर रखते हों उस दिशा में सिर करके सो जाएं। डरावने सपने नहीं आएंगे और भरपूर नींद आएगी।

3- कई बार देखने में आता है कि हंसते-खेलते परिवार को किसी की नजर लग जाती है यदि ऐसा हो तो मंगलवार-शनिवार को शाम के समय मंदिर में 6 अगरबत्ती अपने ईष्टदेव का ध्यान कर लगा दें। अब थोड़ा सा पीसा हुआ सेंधा नमक घर के चारों कोनों में छिड़क दें और अगले दिन झाड़ू से इस नमक को घर के बाहर निकाल दें। बुरी नजर का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

4- यदि कोई रोग लंबे समय तक न जाए तो एख रूपए का चमकीला सिक्का रात को सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह उसे शमशान की सीमा पर जाकर चुपचाप फेंक आएं। रोग समाप्त हो जाएगा।

5- घर के आंगन में सूखे एवं भद्दे दिखने वाले पेड़ जीवन के अंत की ओर इशारा करते हैं। ऐसे पेड़ों या ठूंठ को शीघ्र ही कटवा देना चाहिए।

6- प्रतिदिन एक गेंदे का फूल जो पूर्ण विकसित हो, उस पर थोड़ा सा कुंकुम लगाकर किसी देवमूर्ति के सामने या तुलसी के पौधे पर चढ़ाने से पति-पत्नी के बीच का तनाव कम हो जाता है।

7- किसी एक छोटे बच्चे को प्रतिदिन उसकी मनचाही वस्तु कुछ दिनों तक लाकर दें। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां स्वत: ही समाप्त हो जाती है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com