Thursday, September 15, 2011

बाथरुम के बाहर खींचे लाल लाइन, दुख-दर्द हो जाएंगे दूर...


ऐसा माना जाता है कि हमें मिलने वाले दुख-दर्द हमारे कर्मों का ही फल है। हम जैसे कर्म करते हैं उसके वैसे ही फल हमें प्राप्त होते हैं। वास्तु के अनुसार कई बार घर में यदि कोई वास्तु दोष हो तो उसके भी बुरे फल हमें झेलना पड़ सकते हैं।

घर में वास्तु दोष होने पर परिवार के सदस्यों को कई प्रकार की परेशानियां सहन करना पड़ती है। ये परेशानियां आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक या शारीरिक हो सकती है। यदि आपके घर में अक्सर कोई न कोई बीमार रहता है तो निश्चित ही आपके घर में कोई वास्तु दोष हो सकता है।

कुछ घर में लेट-बाथ गलत दिशा या स्थान पर बने होते हैं जिसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों को अक्सर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में या तो लेट-बाथ को सही स्थान पर बनाया जाना चाहिए लेकिन इसमें खर्च अत्यधिक होगा। इस अनावश्यक खर्च से बचने के लिए लेट-बाथ के बाहर एक लाल रंग की लाइन खींच दें। यह लाइन ऑइल पेंट से खींची जा सकती है। ऐसा करने पर लेट-बाथ से निकलने वाली नेगेटिव एनर्जी का अधिक नहीं बढ़ेगा और आपके घर में बीमारियों का दौर कम हो जाएगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

धन-संपत्ति-विवाह की चाहत जल्द पूरी करे गुरु पूजा के ये उपाय


हिन्दू धर्म शास्त्रों में गुरु बृहस्पति ज्ञान के देवता माने जाते हैं। यहीं नहीं गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन, सौभाग्य को भी नियत करते हैं। खासतौर पर स्त्री के वैवाहिक जीवन और पुरुष की आजीविका की बाधा गुरु की प्रसन्नता से दूर होती है।

गुरुवार का दिन गुरु दोष शांति व गुरु की प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है। इसलिए यहां बताए जा रहे बृहस्पति पूजा के उपाय व सरल मंत्र आपके जीवन में आ रही तमाम परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। जानें ये उपाय -

- बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखें। जिसमें पीले वस्त्र पहने व बिना नमक के पीले भोजन का संकल्प लें।

- गुरु बृहस्पति की प्रतिमा या तस्वीर पीले वस्त्र पर विराजित कर पंचोपचार पूजा केसरिया चंदन, पीले अक्षत, पीले फूल व भोग में पीले पकवान या फल अर्पित कर करें। नीचे लिखें सरल गुरु मंत्र का ध्यान सुख-सौभाग्य की कामना से करें -

ऊँ बृं बृहस्पते नम:

- पूजा व मंत्र जप के बाद गुरु आरती करें और क्षमाप्रार्थना के साथ प्रसाद ग्रहण करें।

- गुरु से जुड़ी पीली वस्तुओं, जिनमें सोना बहुत शुभ है, का दान करें। यथासंभव ब्राह्मण को भोजन कराएं। माना जाता है कि ऐसी पूजा धन, संपत्ति, विवाह और सौभाग्य की कामना शीघ्र पूरी करती है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

पितृ दोष: इस टोटके से दूर होगी हर परेशानी


श्राद्ध पक्ष पितृ दोष शांति के लिए श्रेष्ठ समय होता है। इस बार श्राद्ध पक्ष का प्रारंभ 12 सितंबर से हो चुका है जो 27 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान यदि पितृ दोष शांति के लिए उपाय किए जाएं तो इसका श्रेष्ठ फल मिलता है। पितृ दोष शांति के लिए एक टोटका इस प्रकार है-

टोटका

श्राद्ध पक्ष के दौरान किसी दिन शाम के समय स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और कुश के आसन पर बैठ जाएं। सामने मिट्टी के एक बर्तन में रेत डालकर उसमें गेहूं या किसी भी प्रकार का धान बोएं(इस पात्र में रोज पानी डालते रहें जिससे की धान उग जाए)। फिर एक सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर काले तिल की ढेरी बनाएं व उसके ऊपर एक लघु नारियल स्थापित करें। इसके बाद दीपक व अगरबत्ती जलाकर रुद्राक्ष की माला से नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जप करें-

ऊँ श्रीं सर्व पितृ दोष निवारणाय क्लेश

हन हन सुख-शांति देहि देहि फट् स्वाहा।।

अब मावे से निर्मित सफेद मिठाई का भोग लगाएं और थोड़ी देर बाद यह भोग पश्चिम दिशा की छत या मैदान पर फेंक दें। यह प्रयोग ग्यारह दिन तक करें। बाहरवें दिन उस मिट्टी के बर्तन को नदी में विसर्जित कर दें और लघु नारियल अपने घर के पूजा स्थल पर रख दें।

इस प्रकार प्रयोग करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और गृह-क्लेश, मानसिक तनाव, व्यापारिक अड़चनें आदि परेशानियों से राहत मिलेगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com