Wednesday, September 21, 2011

दुश्मनों से परेशान हैं तो इस मंत्र का जप करें


यदि आपके शत्रुओं की संख्या अधिक हो गई है और वे आपको लगातार परेशान कर रहे हैं तो घबराने की कोई बात नहीं। एक छोटे से मंत्र प्रयोग द्वारा आपकी यह समस्या तुंरत समाप्त हो जाएगी। वह मंत्र तथा उसकी जप विधि इस प्रकार है-

मंत्र

।। ऊँ घ्रौं घ्रौं घ्रौं शत्रुनाशाय गं ऊँ फट् ।।



जप विधि

1- शुक्ल पक्ष के किसी रविवार से यह प्रयोग शुरु करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि नित्य कर्मों से निपटकर माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें।

2- जप के लिए कमलगट्टे की माला तथा आसन कुश का उपयोग करें।

3- माला जपते समय सामने देवी दुर्गा का चित्र रखें तथा शुद्ध घी का दीपक जलते रहना चाहिए।

  4- यह प्रयोग लगातार 31 दिन तक करें।

5- कुछ ही दिनों में आपके शत्रु विनम्र हो जाएंगे और आपको उनसे किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा।

6- एक ही समय, आसन, स्थान व माला होने से मंत्र शीघ्र ही सिद्ध हो जाएगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

शुक्रवार को बोलें यह लक्ष्मी मंत्र..गाड़ी हो या बंगला हर मुराद होगी पूरी


मुश्किलें या किसी भी रूप में असुविधा जीवन में तरक्की ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालती है। मोटे तौर पर व्यावहारिक जीवन में असहजता का कारण शरीर, मानसिक विचार या धन से जुड़ा होता है। खासतौर पर तन या मन की परेशानियां किसी तरह दबा ली जाती है, किंतु धन का अभाव बाहरी जीवन को भी पूरी तरह प्रभावित करता और झलकता भी है।

कर्म, सत्य और परिश्रम ऐसी मुश्किलों से निजात के सूत्र हैं। वहीं धार्मिक दृष्टि से देवी लक्ष्मी की उपासना दरिद्रता को दूर रखने वाली मानी गई है। मन, विचार और व्यवहार शुद्धि के साथ महालक्ष्मी की पूजा घर-परिवार से तन, मन और धन से जुड़े सारे कलह का अंत करने वाली होती है।

देवी उपासना के विशेष दिन शुक्रवार को शास्त्रों में बताए देवी महिमा की दिव्य स्तुति श्रीसृक्त के एक मंत्र विशेष का ध्यान लक्ष्मी की अपार प्रसन्नता देने वाला माना गया है। यह मंत्र विशेष यहां बताए जा रहे महालक्ष्मी पूजा के आसान उपायों के बाद बोलना धन अर्जन की जद्दोजहद दूर करने के साथ तमाम सांसारिक सुख-सुविधा की कामना भी पूरी करने वाला माना गया है -

- शुक्रवार की शाम स्नान के बाद देवी लक्ष्मी की चांदी या पीतल की मूर्ति, मूर्ति न हो तो तस्वीर व श्रीयंत्र की लाल चन्दन,  लाल अक्षत, लाल फूल, लाल वस्त्र समर्पित कर पूजा करें। लक्ष्मी को गाय के दूध से बने पकवानों को भोग लगाएं।

- धूप व घी का दीप लगाकर देवी लक्ष्मी का श्रीसूक्त के इस मंत्र से ध्यान कर सुख-समृद्धि की कामना करें -

ऊँ आर्द्रां पुष्करिणीं पुष्टिं पिङ्गलां पद्ममालिनीम्।

चन्द्रांहिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदोऽम आवह।।

- लाल आसन पर बैठ यथाशक्ति स्फटिक माला से मंत्र जप करना भी मंगलकारी होगा। पूजा व मंत्र जप के बाद माता लक्ष्मी की दीप आरती कर प्रसाद ग्रहण करें व माता को चढ़ाया थोड़ा-सा लाल कुमकुम या चंदन घर की तिजोरी पर लगाएं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

आज का राशिफल : इन लोगों को आज मिलेगा इन्वेस्टमेंट का फायदा


मेष- नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। कारोबार के लिए छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विदेशों से लाभ प्राप्त होगा। पिता से आशीर्वाद लें। शुभ रंग पीला, अंक ६-

वृषभ - भाग्य का सहारा मिलेगा। पुराना किया गया कोई निवेश लाभ देने वाला होगा। दोपहर के बाद कोई विवाद हो सकता है। अनावश्यक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। व्यापार में धन की कमी महसूस होगी। दूध मिश्रीत जल ेस स्नान करें। शुभ रंग नीला, अंक ७-

मिथुन - रोजगार के अवसरों की प्राप्ति होगी। नए व्यवसाय का अवसर प्राप्त होगा। आपके कार्यों की तारीफ होगी। सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ  भ्रमण पर जाने का विचार होगा। दही का सेवन करें। शुभ रंग सफेद, अंक ४-

कर्क - आय के बेहतरीन अवसर की प्राप्ति होगी। अधिकारियों की ओर से आपको समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता होने से थकावट महसूस होगी। दूध केशर का सेवन करें। शुभ रंग लाल, अंक ५-

सिंह - प्रात: ही शुभ समाचार प्राप्त होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नए कारोबार में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। कठिनाइयों से उबरने में सफलता मिलेगी। अवसरों का लाभ उठाने में सफलता मिलेगी। गण्ेाशजी का दर्शन कर घर से निकलें। शुभ रंग हरा, अंक ८-

कन्या - यात्रा एवं यातायात के साधनों में परेशानी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर मामूली विवाद हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आय साधारण रहेगी। निर्माण में व्यय होगा। हनुमानजी को मिठा भोग लगाएं। शुभ रंग काला, अंक ९-

तुला - कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रसिद्ध व्याक्तियों से सपंर्क होगा। व्यापारिक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। किसी की अन्न से मदद करें। शुभ रंग जामुनी, अंक ११-

वृश्चिक - शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। कार्य का विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। शत्रुओं का पराभाव होगा। अन्न का दान करें। शुभ रंग केशरी, अंक १२

धनु - सुखद आश्चर्यजनक सूचना मिलेगी। आपके निर्णयों में सटीक ता रहेगी। कार्य के तरीक में बदलाव होगा। क्रोध से हानि होने की संभावना है। संयम से कार्य करें। साझेदारों से विवाद हो सकता है। दुर्गा जी का पूजन करें। शुभ रंग आसमानी, अंक २-

मकर - विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात कार्य वृद्धि में सहायक होगी। संपर्कों का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने वस्त्र का दान करें। शुभ रंग भूरा, अंक१-

कुंभ - मदद की अपेक्षा पूरी नहीं होगी। निराश न हों, दोपहर के बाद आपका समय अच्छा है। अपेक्षित कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष होगा। संतान से सहयोग मिलने पर हर्ष होगा। नए कार्यों की ओर आकर्षण होगा। गणेश जी का दर्शन करें। शुभ रंग महरुन, अंक १०-

मीन - माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। दंापत्य जीवन में साथी से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। साथी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। विरोधियों को बुद्धि से पराजित कर देगें। हनुमानजी को उड़द का पकवान अर्पण करें। शुभ रंग  गुलाबी, अंक ३-

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com