Tuesday, September 27, 2011

नवरात्रि में राशि अनुसार ऐसे कपड़े पहनें...



नौ दिनों की शक्ति पूजा अगर राशि अनुसार करें तो आपके हर काम पूरे होंगे। इस नवरात्रि में आप कपड़े पहन कर अपने राशि के ग्रह स्वामी को खुश करें। राशि अनुसार आपकी किस्मत बदल देंगे।

मेष: इस नवरात्रि पर्व पर शक्ति आराधना के लिए आप अपनी राशि और ग्रह के अनुसार लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें, जिससे आपको राशि के ग्रह और शक्ति की कृपा का पूरा लाभ मिलेगा।

वृषभ: वृषभ राशि वाले इन नौ दिनों में धन संपत्ति और हर तरह का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी राशि के देवता शुक्र और महागोरी मां प्रसन्न करें। इसके लिए सफेद और पिंक कलर के कपड़े पहनना चाहिए। जिससे आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे।

मिथुन: इस राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर देवी चंद्रघण्टा और राशि स्वामी बुध के लिए हरे कलर के  पहनें। इससे आपके कार्यों में रूकावटें नहीं आएगी।

कर्क: इस राशि वाले लोग नवरात्रि पर्व पर सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे राशि स्वामी चंद्रमा की कृपा होगी।

सिह: सिंह राशि वालों को सूर्य से संबधित दोष दूर करने के लिए  देवी कुष्माण्डा को खुश करें। इसके लिए इन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

कन्या: आप राशि स्वामी बुध के अनुसार हरे, सफेद या हल्के हरे रंग के वस्त्र पहनें जिससे आपकी राशि की देवी भुवनेश्वरी देवी भी खुश होंगी। 

तुला: तुला राशि वालों को धनवान बननें के लिए अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार सफेद और हल्के रंग के कपड़े पहनें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को इस नवरात्रि पर्व में लाल और केसरीया वस्त्र पहनना चाहिए, जिससे इस राशि के अधिपति देवता मंगल देव प्रसन्न होंगे। और  शैलपुत्री देवी खुश होंगी।

धनु: धनु राशि वालों को राशि स्वामी गुरू के अनुसार पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। हर काम पूरे होंगे।

मकर: इस राशि वालों को नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए, जिससे कालिका माता प्रसन्न होगी। 

कुंभ: आप राशि स्वामी शनि देव को खुश करने के लिए इस नवरात्री पर्व पर काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र पहने इससे कालरात्री देवी और शनि देव खुश होंगे।

मीन: इस राशि वालों पर नवरात्री में महालक्ष्मी खुश होंगी। अगर आप केसरिया, पीले या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें। इस राशि के लोगों पर राशि स्वामी गुरू देवता भी खुश होंगे।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

आज करें यह टोटके, घर में रहेगी सुख-शांति



आजकल हर घर में विवाद होना आम बात है। यह विवाद पति-पत्नी, सास-बहू या भाई-भाई में भी हो सकता है। इन सबके कारण घर की सुख-शांति न जानें कहां चली जाती है। परिवार के जिन लोगों का इस विवाद से कोई नाता नहीं है वे भी व्यर्थ ही परेशान होते हैं। कई बार विवाद काफी बढ़ भी जाते हैं। यदि आप भी रोज होने वाले इन विवादों से परेशान हैं तो यह टोटका करें-

टोटका

यह टोटका नवरात्रि के पहले दिन यानी 28 सितंबर को करें। 9 नारियल लें। उस पर काला धागा लपेट लें। सारा दिन उसे पूजा स्थान पर रखे रहने दें। शाम के समय उसे धागे सहित जला दें। नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक यह प्रयोग करें। विश्वास मानें दसवें दिन आपके घर में अमन-चैन का वातावरण दिखाई देगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

28 सितंबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

28 सितंबर 2011: बुधवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - प्रतिपदा

विशेष - शारदीय नवरात्रि

नक्षत्र - हस्त शाम 4.25 से चित्रा

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र तुला राशि में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र कन्या में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो शहद का सेवन कर के यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु - पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिलेगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678
 

इस नवरात्रि राशि अनुसार कैसा हो आपका डांडिया...



शक्ति आराधना के इस पर्व पर ग्रह-नक्षत्र को अपने अनुकूल बनाने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार डांडिया उपयोग करना चाहिए। राशि अनुसार डांडिया आपकी तकदीर बदल सकता हैं। ग्रहों की राशि अनुसार डांडिया सारे दोष खत्म कर देता है।

मेष- मेष राशि वाले लोग इस नवरात्रि पर्व पर राशि स्वामी मंगल के अनुसार लाल चंदन या खेर की लकड़ी के डांडिया उपयोग करें।

वृष- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी के अनुसार गुलर के पेड़ की लकड़ी से डांडिया खेलना चाहिए और राशि अनुसार उस पर सफेद कपड़ा बांध लेना चाहिए।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध होता है। इसलिए मिथुन राशि वालों को राशि अनुसार अपामार्ग की लकड़ी का डांडिया बना कर खेलना चाहिए या किसी भी लकड़ी के डांडीये पर हरा कपड़ा बांध लेना चाहिए।

कर्क- कर्क राशि वाले लोग अगर पैसा चाहते हैं तो पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का डांडिया बनाएं या किसी भी लकड़ी पर सफेद कपड़ा बांध कर डांडिया खेलें।

सिंह- राशि अनुसार आंकड़े के पेड़ की लकड़ी से बना डांडिया आपको पैसों से संबंधित फायदा दे सकता है।

कन्या- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी बुध है इसलिए इस राशि वालों को भी अपामार्ग की लकड़ी का बना डांडिया उपयोग करना चाहिए।

तुला- सफेद पलाश या सफेद चंदन की लकड़ी का डांडिया इस नवरात्रि में आपकी किस्मत चमका सकता है।

वृश्चिक- इस राशि के लोग मंगल देव के अनुसार खैर के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करें ये आपकी ग्रह दशा सुधार देगा।

धनु- इस राशि वालों का राशि स्वामी गुरु है। धनु राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी शुभ फल देने वाली होती है। इस राशि के लोग पीपल के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करें

मकर- मकर राशि वालों को राशि अनुसार शनि देव की कृपा के लिए शमि के पेड़  की लकड़ी का डांडिया उपयोग करना चाहिए।

कुंभ- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी शनि है इसलिए कुंभ राशि वालों को भी शमि की लकड़ी का उपयोग करना चाहिए।

मीन- मीन राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी का उपयोग डांडिया बनाने के लिए करें। इस राशि वालों के लिए पीपल की लकड़ी का भी उपयोग कर सकते हैं।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

Monday, September 26, 2011

तैयार रहें, आने वाले नौ दिनों में ही बदलेगी तकदीर



नवरात्रि शक्ति का पर्व है। नवरात्री के नौ दिनों में आप अपने सोचे हुए हर काम पूरे कर सकते हैं। इन नौ दिनों में तकदीर बदलने के लिए आपको अपनी राशि के  अनुसार देवी पूजा करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार   के अनुसार दश महाविद्या में अपनी राशि के लिए एक अलग महाविद्या की पूजा करने से हर काम पूरे होते हैं।

मेष- राशि के लोग शक्ति पूजा के लिए दस महाविद्या में दूसरे नंबर की शक्ति तारा देवी की पूजा करें। इस महाविद्या का स्वभाव मंगल की तरह उग्र  है। मेष राशि वाले महाविद्या की साधना के लिए इस मंत्र का जप करें।

मंत्र- ह्रीं स्त्रीं हूं फट्

 वृषभ राशि वाले पैसा प्राप्त करने के लिए श्री विद्या यानि षोडषी देवी की साधना करें और इस मंत्र का जप करें।

मंत्र- ऐं क्लीं सौ:

मिथुन- अपना गृहस्थ जीवन सुखी बनाने के लिए मिथुन राशि वाले भुवनेश्वरी देवी की साधना करेंं। साधना मंत्र इस प्रकार है।

मंत्र- ऐं ह्रीं

कर्क- इस नवरात्रि पर कर्क राशि वाले कमला देवी का पूजन करें। इनकी पूजा से धन व सुख मिलता है। नीचे लिखे मंत्र का जप करें।

 मंत्र- ऊं श्रीं

सिंह - सिंह राशि वालों को मां बगलामुखी की आराधना करना चाहिए। जिससे शत्रुओंं पर विजय मिलती है।

मंत्र- ऊं हीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय

      जिहां कीलय कीलय बुद्धिं विनाशाय हृीं ऊं स्वाहा

कन्या- आप चतुर्थ महाविद्या भुवनेश्वरी देवी की साधना करें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

 मंत्र- ऐं ह्रीं ऐं

तुला-राशि वालों को सुख व ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए षोडषी देवी की साधना करनी चाहिए।

 मंत्र- ऐं क्लीं सौ:

वृश्चिक- राशि वाले तारा देवी की साधना करें। इससे आपको शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।

 मंत्र- श्रीं ह्रीं स्त्रीं हूं फट्

धनु- और यश पाने के लिए धनु राशि वाले कमला देवी के  इस मंत्र का जप करें।

 मंत्र- श्रीं

मकर- राशि के जातक अपनी राशि के अनुसार मां काली की उपासना करें।

 मंत्र- क्रीं कालीकाये नम:

कुंभ- राशि वाले भी काली की उपासना करें इससे उनके शत्रुओं का नाश होगा।

 मंत्र- क्रीं कालीकाये नम:

मीन- इस राशि के जातक सुख समृद्धि के लिए कमला देवी की उपासना करें।

मंत्र- श्री कमलाये नम:



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

अमावस्या: आज गुड़-घी जलते हुए कंडे पर जरूर डाल दें, क्योंकि...



वर्ष 2011 का पितृ पक्ष मंगलवार 27 सितंबर को पूर्ण होने जा रहा है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। शास्त्रों के अनुसार इस अमावस्या पर पितरों की तृप्ति के लिए विशेष पूजन किया जाना चाहिए।

पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने, उन्हें तृप्त करने के लिए विशेष पूजन आदि करने का विधान है। ऐसा माना जाता है इस समय पितरों को तृप्त करने से हमें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं और सभी बिगड़े कार्य बन जाते हैं।

शास्त्रों में बताया गया है कि जब तक हमारे पितर देवता हमसे प्रसन्न और संतुष्ट नहीं होंगे तब तक अन्य देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त नहीं की जा सकती। इसी वजह से पहले पितर देवताओं को प्रसन्न करना अनिवार्य है।

आज सर्वपितृ अमावस्या के दिन में ठीक बारह बजे मुख्य दरवाजे के बाहर सफाई करें। अब दरवाजे के दोनो ओर एक-एक बड़ा दीपक रखें। उसमें कंडें को सुलगाकर उसका पूजन करें। दीपक के पूजन के बाद स्वधा नम: बोलकर गुड़-घी मिश्रित पांच बार कंडे में डाल दें। इससे पितृ तृप्त होते हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678


आज करें यह टोटका, मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति



आज (27 सितंबर, मंगलवार) को पितृ पक्ष का अंतिम दिवस है। इसे सर्वपितृ अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन श्राद्ध करने से सभी पितृ तृप्त हो जाते हैं। धर्म शास्त्रों के अनुसार यह दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए उपयुक्त होता है। कालसर्प दोष जब किसी की कुंडली में होता है तो उसे सफलता मिलने में काफी समय लगता है और उसे जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। यदि आप भी कालसर्प दोष से पीडि़त हैं तो नीचे लिखा यह टोटका करें-

टोटका

सर्वपितृ अमावस्या के दिन शाम के समय 1 किलो कच्चे कोयले व 3 नारियल ले जाकर बहते पानी में डालें। सबसे पहले एक-एक नारियल डालें फिर एक साथ सभी कोयले डाल दें। उसके बाद अपने घर आ जाएं। घर आने के बाद 1 माला महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। ध्यान रहे यह टोटका अनटोका करें और लगातार करें।

इस टोटके से कालसर्प दोष का प्रभाव कम हो जाएगा और आपको जीवन में सफलता मिलने लगेगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678