Wednesday, October 5, 2011

चाहते हैं सुखी जीवन और पैसा भी तो यह करें



सुखी जीवन की चाह किसे नहीं होती। सुखी जीवन के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता लेकिन जीवन में सुख मिलना इतना आसान नहीं होता। जबकि अगर दैनिक जीवन में कुछ साधारण उपाय किए जाए तो जीवन खुशियों से भर सकता है। नीचे दैनिक जीवन में किए जाने कुछ साधारण उपाय बताए गए हैं। इनहे करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है तथा मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

उपाय

1- सुबह सबसे पहले घर में झाड़ू लगाएं परंतु शाम होने के बाद भूलकर भी झाड़ू न लगाएं। इससे गृह लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

2- शाम होते ही घर में रोशनी अवश्य कर दें। अंधेरे घर में दरिद्रता का वास होता है।

3- यदि किसी विशेष उद्देश्य के लिए कहीं जा रहे हों तो मीठा दही खाकर जाएं। इससे उद्देश्य में सफलता मिलेगी।

4- महिलाओं का आदर करने से तथा 10 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर प्रसन्न करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

5- सफेद वस्तुओं का दान करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-संपदा का भंडार भर देती हैं।

6- घर में टूटे-फूटे बर्तनों का उपयोग न करें। इससे लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

विजया दशमी पर ऐसे करें शस्त्र पूजा



विजया दशमी का पर्व यानी दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा करने का विधान है। यह परंपरा काफी पुरानी है। सिर्फ घरों में नहीं बल्कि सैन्य संगठनों द्वारा भी इस दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। इसकी विधि इस प्रकार है-

षोडष मातृका में छठे क्रम की जो देवी है, उनका नाम विजया है। जगजननी माता भवानी का की दो सखियों के नाम भी जया-विजया है। इनमें से ही एक के नाम पर विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व शस्त्र द्वारा देश की सीमाओं की रक्षा करने वालें एवं कानून की रक्षा करने वाले अथवा शस्त्र की किसी अन्य कार्य में उपयोग करने वालें लोगों लिए अति महत्वपूर्ण होता है। इस दिन यह सभी अपने शस्त्रों का पूजन करते है, क्योकिं यह शस्त्र ही इनके प्राणों की रक्षा करते है तथा भरण पोषण का कारण भी है।

इन्ही अस्त्रों में विजया देवी का वास मान कर इनका पूजन किया जाता है। ऐसा भाव होता है कि देवी हमारे प्राणों की रक्षा करें एवं इस अस्त्र से हम शत्रुओं का पराभाव करके मान-सम्मान एवं सीमाओं की रक्षा कर सकें। शस्त्र पूजन में समस्त अस्त्रों की देवी के समान ही पूजन किया जाता है। उनके ऊपर जल छिड़क कर पवित्र किया जाता है तथा फिर महाकाली स्तोत्र का पाठ कर उस पर कुंकुम, हल्दी का तिलक लगाकर हार पुष्पों से श्रंगार कर धूप-दीप कर मीठा भोग लगाया जाता है। तत्पश्चात दल का नेता कुछ  देर के लिए शस्त्रों का प्रयोग करता है। इस प्रकार से पूजन कर शाम को रावण के पुतले का दहन कर विजया दशमी का पर्व मनाया जाता हैI

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

प्रमोशन चाहते हैं तो दशहरे की शाम को यह करें



प्रमोशन यानी तरक्की सभी चाहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बाद भी योग्य व्यक्ति को प्रमोशन नहीं मिल पाता। ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है। अगर आप प्रमोशन पाना चाहते हैं तो दशहरे(6 अक्टूबर, गुरुवार) की शाम को यह टोटका करें क्योंकि इस समय विजय नामक मुहुर्त होता है जो सभी कार्य सफल करता है-

टोटका

टोटका करने से पूर्व नहाकर साफ कपड़े पहन लें तथा शिला निर्मित एक शिवलिंग लाकर पूजन कक्ष में स्थापित कर लें। टोटका प्रारंभ होने पर कुश का आसन बिछाकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। अब रुद्राक्ष की माला से शिवलिंग के सामने इस मंत्र का जप करें-

ऊँ हुं कार्य सिद्धये क्लीं हौं

पांच माला जप करने के बाद शिवलिंग का पूजन करें तथा दूसरे दिन शिवलिंग को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें या शिवमंदिर में अर्पित कर दें। निश्चित ही आपका प्रमोशन होगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678
 

06 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

06 अक्टूबर 2011: गुरुवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - दशमी

विशेष - विजया दशमी, दशहरा

नक्षत्र - उत्तराषाढ़ सुबह 8.20 से श्रवण

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र मकर राशि में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन कर के यात्रा करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

 

Tuesday, October 4, 2011

मालामाल होने का उपाय- गाय के दूध से बने घी का दीपक लगाएं



आज अधिकांश लोगों की समस्या है पैसा। काफी लोग चाहते हैं उनके पास हो बहुत सारा पैसा। जीवन की हर सुविधा पूरी करता है पैसा। हर जगह सिर्फ पैसों की माया है। इसी वजह से सुबह से शाम तक हर पल सभी कड़ी मेहनत करते हैं पैसा बनाने के लिए। फिर भी पैसों का सुख सभी को नहीं मिल पाता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती है। अन्य वजहों के साथ ज्योतिष संबंधी दोष भी आपको पैसों से दूर करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कुंडली के दोषों का उचित उपचार किया जाना आवश्यक है। अन्यथा जीवनभर पैसों की तंगी बनी रह सकती है। ग्रह दोष के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी बहुत जरूरी है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए एक सटीक उपाय है गाय के दूध से बने घी से दीपक जलाएं।

प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं और घर में विराजित भगवान के सामने गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाएं। साथ ही सभी दुख और परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा प्रतिदिन करें। आप जिस भी देवी-देवता को मानते हैं उनके समक्ष घी का दीपक प्रज्जवलित करने से हमारी समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाएंगी।

शास्त्रों के अनुसार गाय को सभी दुखों को दूर करने वाली माता माना गया है। गाय की पवित्रता की वजह से ही इसे पूजनीय बताया गया है। गौमाता से प्राप्त होने वाली सभी चीजों का पूजन-कर्म में विशेष उपयोग किया जाता है। भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण द्वारा भी गाय की पूजा करने का विधान बताया गया है। 



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

आज से खुद की राशि में शुक्र, जानें किसकी किस्मत बदलेगी



आज शाम को शुक्र राशि बदलेगा तो लगभग सभी राशि वालों की किस्मत बदलेगी। प्यार और पैसों से जुड़े कईं बड़े परिवर्तन होंगे।

9 सितंबर से शुक्र कन्या राशि में था और आज शाम को शुक्र अपनी ही राशि में आ जाएगा। यानी शुक्र 4 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक खुद की राशि में रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से सभी राशि वालों के जीवन में प्यार, पैसे और दांपत्य सुख से जुड़े परिवर्तन होंगे।



जानें किस राशि वालों पर क्या असर पड़ेगा...

मेष- इस राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में आ जाना शुभ फल देने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। इस राशि वालों के आर्कषण में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में अचानक लाभ होने के योग बनेंगे।

वृष- शुक्र की इस इस राशि वालो के लिए शुक्र का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को रूका हुआ पैसा या ऋण का पैसा मिलने का योग है। धन मान और प्रतिष्ठा बढऩे के भी योग है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना अच्छा फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। जुआ, सट्टा शेयर और लॉटरी से अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क- शुक्र के  राशि बदलने से कर्क राशि वालों के लिए  खर्च करवाने वाला रहेगा। भूमि, प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होने के योग हैं। क्र्रिएटिव कार्य होंगे। यात्राएं होंगी और खर्च बढ़ेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र अशुभ फल देने वाला रहेगा। अपयश मिलेगा। मेहनत, पुरूषार्थ में कमी आएगी। कुछ निर्णय आपके प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। शुक्र आपको निवेश के लिए उकसाएगा।

कन्या- नए व्यापार व्यवसाय की शुरुआत होगी। वाकचातुर्यता से सफलता मिलेगी। परिवार कुटुंब में मांगलिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेगा।

तुला- आपकी राशि शुक्र की राशि है इस राशि में शुक्र के आ जाने से तुला राशि वालों के आर्कषण में वृद्धि होगी। विपरित लिंग वाले आपसे प्रभवित होंगे। कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। इस राशि के लोग अपने निर्णयों से दुसरों को प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य समय रहेगा। आय के साथ व्यय भी होगा। विवाह आदि मंगल कार्यों पर खर्च होने के योग बनेंगे। यात्राओं से लाभ होने के योग बनेंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए शुक्र पैसों से संबंधित लाभ होने के योग बनेंगे। बड़े लोगों से संबंध बनेंगे। मित्रों से लाभ होगा। शुक्र के कारण ये समय मौके को भूनाने का समय होगा। धन संबंधित विकल्प सामने आएंगे।

मकर- शनि की राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना करियर के मामलों में सफलता देने वाला रहेगा। इस राशि वालों के लिए लंबे समय से चले आ रहे विरोध कम होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव और उच्चस्थ पदाधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।

कुंभ- धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। भाग्य संबंधित अवरोध दूर होंगे। अचानक होने वाली धार्मिक यात्राएं लाभ देने वाली होगी।

मीन- मीन राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ होने के योग है। परिवार और जीवनसाथी पर खर्च होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुख से बीतेगा। परिवारिक यत्राएं और खर्च का समय रहेगा।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

भाग्य का साथ चाहिए तो इन्हें दूध या पानी में रखें फिर पहनें, क्योंकि...



जीवन में सुख और दुख हमेशा ही चलते रहते हैं। किसी के जीवन में दुख ज्यादा होते हैं तो किसी के जीवन में सुख अधिक रहते हैं। जिन लोगों को अक्सर दुखों का सामना करना पड़ता है वे इनसे निजात पाने के लिए कई प्रकार के प्रयास करते हैं। दुखों को दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं।

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली की स्थिति को देखकर मालुम किया जा सकता है कि दुख या परेशानियों किन कारणों से आ रही हैं। अलग-अलग ग्रह दोषों के कारण जीवन में अलग-अलग परेशानियां उत्पन्न होती हैं। इन विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए ज्योतिष में उपाय बताए गए हैं। जिस ग्रह दोष की वजह से आपके जीवन में परेशानियां चल रही हैं उस ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए संबंधित नग या रत्न धारण करना चाहिए।

सभी ग्रहों के अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। इस संबंध में जीवन मंत्र पर लेख प्रकाशित किया गया है। रत्न धारण करने से पूर्व ध्यान देने योग्य बातें-

जिस दिन रत्न धारण करना हो उसके एक दिन पहले उस रत्न को किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से अभिमंत्रित करा लें। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं तो एक दिन पूर्व रत्न को घर के पूजा स्थान में दूध या पवित्र जल में डूबोकर रख दें। इसके बाद रत्न धारण करने वाले दिन दूध या पानी में से रत्न निकालकर कपड़े से साफ कर लें। इसके बाद संबंधित ग्रह के मंत्र का जप करते हुए रत्न को पहन लें या धारण कर लें। 



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678