Monday, May 9, 2011

पौधे, जो लाते हैं घर में सुख-समृद्धि



हरियाली फेंगशुई के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती है। फेंगशुई के अनुसार स्वस्थ और सुंदर पौधे आपके घर में खुशियां लाते हैं और घर के हर कोने को उत्साह और उमंग से सरोबार कर देते हैं। फेंगशुई में पौधों को नौ आधारभूत सुरक्षा सावधानियों में से एक माना गया है। इसलिए घर के खाली हिस्सों में पौधे लगा देना चाहिए।

कैसे पौधे लगाएं?

-चढऩे वाली बेलें जिन्हें क्लाइमबर्स कहा जाता है जैसे- मनी प्लांट को कोने में लगाकर उस जगह की उदासीनता को कम किया जा सकता है।

- घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।

- मुरझाए हुए या सूख गए पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

- घर के सामने वाले हिस्से में कांटेदार या नुकीले पत्तों वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। वे नकारात्मक ऊर्जा को सहयोग करते हैं।

इन छोटी-छोटी बातों पर अमल करके आप प्राकृतिक हरियाली और सुख का अनुभव कर सकते हैं। सिर्फ पेड़-पौधों हमारे वातावरण को शुद्ध करने में सहायक हैं। बारिश कराने में भी सिर्फ पेड़-पौधों की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अत: हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाकर हरियाली बढ़ानी चाहिए।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

10 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



10 मई: मंगलवार, रवि उत्तरायन, वैशाख शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- सप्तमी,

नक्षत्र- पुष्य, सुबह 10 बजकर 05 मिनट के बाद अश्लेषा 

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कर्क में, सूर्य मेष में, मंगल मेष में, बुध मीन में, गुरू मेष में, शुक्र मीन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो, गुड़-धनिया सेवन कर के प्रस्थान करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल जाएगी।

 आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

इस वर्ष आपको अपने किये हुए कार्यो का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। अपनी मेहनत से आप सब कुछ प्राप्त कर लेंगे। व्यापार के लिए आपको कई यात्राओं पर जाना होगा। नौकरी में आपके कार्यो को सराहा जाएगा। कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। परिवार के लिए आप सब कुछ न्यौछावर करने को राजी रहेंगे। धन की प्राप्ती से हर्ष प्राप्त होगा। नए क्षेत्र में प्रवेश होगा।

आज का कारोबार- 

आज चर चल नक्षत्र में व्यापार में वृद्धि का योग है।साबूदाना,मूंगफलीदाना,मसाला,नारियल, दाना,मावा,सुखे मेवे,नारियल,खोपरा,मूंग दाल,चना,में तेजी रहेगी। शेयर के भाव में गिरावट होगी।सोना-चांदी में भावों में मामूली कमी से खरीददारी तेज होगी।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

ग्रहों की उथल-पुथल: अब गुरु ने भी बदली राशि, क्या असर पड़ेगा



महीने के शुरूआती 15 दिनों में ग्रहों की उथल-पुथल होगी। 15 ही दिन में लगभग सभी ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। कल दोपहर गुरु भी अपनी राशि बदलकर अपने मित्र ग्रह मंगल देव की राशि मेष में आ गया है। 17 मई 2012 तक गुरु इस राशि में रहेगा। वैसे तो मंगल की राशि में गुरु कम शुभ फल देेने वाला होता है लेकिन  राशि के अनुसार इसका अलग-अलग फल होता है।   



मेष- इस राशि वाले अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। बिजनेस और नौकरी वाले लोगों के लिए गुरु का राशि बदलना सामान्य फल देने वाला रहेगा। आपकी ही राशि में गुरु के आ जाने से आय में कमी होगी। अचानक धन हानि होने के भी योग है। गुरु के राशि परिवर्तन से मानसिक अशांति बनी रहेगी।

वृष- वृष राशि के लोगों को गुरु के कारण मानसिक और शारिरिक दोनों तरह से कुछ परेशान रहना पड़ेगा लेकिन रोग ज्यादा समय तक नही बने रहेंगे। गुरु की वर्तमान स्थिति के कारण इस राशि के विवाह योग्य लड़कों को विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

मिथुन- बुध की राशि वाले व्यवसायीयों को गुरु के राशि परिवर्तन से बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों के अपने साझेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के अपने उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। पारिवारिक  सुख मिलेगा, घर में मांगलिक उत्सव का वातावरण बनेगा।

कर्क- गुरु  के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वाले जातक मानसिक और शारिरिक दोनों तरह से अस्वस्थ्य हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आय में कुछ रूकावट आने के भी योग बनेंगे। व्यवसायियों को समय समय पर लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परिक्षा में अधिक मेहनत और परिणाम कम मिलने का योग बनेगा।

सिंह- इस राशि वालों को अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पुराने चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी। सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

कन्या- इस समय में आपको हर काम सावधानी से करना पड़ेगा। जोखिम भरें सौदों से बचने में ही लाभ है। इस राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएंगे। पारिवारिक  दृष्टि से भी उतार चढ़ाव बनेे रहेंगे। किसी निकट रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं।

तुला- इस राशि वालों के मन में उथल पुथल चलती रहेगी। मानसिक तनाव और चिंता से ग्रस्त रहेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस राशि के लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे साथ ही सम्पत्ति में  वृद्धि होगी।

वृश्चिक- पेट के रोगों से परेशान होने के योग बनेंगे। पुराने चले आ रहे रोग इस समय में ज्यादा परेशानियां पैदा करने वाले रहेंगे। अचानक  खर्च बढ़ेगा। ऋण लेने या देने का  योग बनेगा। संतान सुख और दांम्पत्य सुख में भी कुछ कमी आ सकती है।

धनु- इस राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। फालतु खर्चों पर नियंत्रण होने से धन बढऩे लगेगा। चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां बढ़ेगी। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति और पुरुस्कार मिलने के योग बनेंगे।

मकर- यह समय मकर राशि वालों के लिए सामान्य फल देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य भी  सामान्य रहेगा। खर्च पर नियंत्रण करें। धन निवेश करने के लिए समय ठिक नही हैं। किसी अनुभवी की सलाह लेकर काम करें।

कुंभ- नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को इस समय सावधान रहना पड़ेगा। अपने काम में हो रही लापरवाह को खत्म करना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होने के योग बनेंगे।

मीन- आपकी राशि के स्वामी गुरु के मेष राशि में जाने से इस राशि वालों को धन लाभ होगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। चल और अचल संपत्ति के भी योग हैं। गुरु के कारण इस राशि वालों को धन संबंधित लाभ होने के पूरे योग बनेंगे।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com