Sunday, June 26, 2011

27 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

27  जून: सोमवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- एकादशी, दोपहर 12:50 से द्वादशी

नक्षत्र- भरणी

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मेष में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पूर्व दिशा,  यदि आवश्यक हो तो शीशे मे मुंह देखकर जाए।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिलेगी।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष कारोबार के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी में बारंबार विवाद होंगे। साल के मध्य में स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मसलों का हल होगा। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। नए कार्य क्षेत्र में विकास होगा। धन की प्राप्ति के स्वर्णिम अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। निर्माण कार्य करवाने एवं नए मकान-दुकान खरीदने का मन बनेगा। समस्याओं का हल होगा।

आज का कारोबार-

उग्र क्रूर नक्षत्र में साधारणया व्यापार में तेजी रहेगी तथा वस्तुओं के दामों में भी तेजी रहेगी। सभी आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि रहेगी। तेल, सोया तेल, पेट्रोल, के दामों में वृद्धि होगी। केमीकल, चमड़ा, लोहा, बर्तन के दामों मे भी तेजी रहेगी। सोना-चांदी के भाव सामान्य रहेगी। सेंसेक्स सामान्य रहेगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

काले छाते का दान करोगे तो घर में बरसेगा पैसा और सुख


लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार  काले छाते का दान करने में कई ग्रह दोषों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही सभी धर्मों में जरूरतमंदों की मदद करना पहला कर्तव्य माना गया है। जो व्यक्ति दान आदि करने में सक्षम हैं उनके लिए यह जरूरी माना गया है कि वे गरीब, असहाय लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करें। अभी बारिश के दिनों में काफी गरीब लोगों के पास पानी से बचने का कोई साधन नहीं होता ऐसे में इन्हें छातों का दान करना बहुत पुण्य का कर्म माना गया है।

अन्य लोगों की मदद करना ही इंसानियत का पहला धर्म है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी काले छाते का दान करने में कई ग्रह दोषों का नाश हो जाता है। काला रंग शनि ग्रह से संबंधित है और शनिदेव जरूरतमंद और गरीब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या अशुभ दृष्टि रखता है तो उसे कई प्रकार के कष्ट झेलने पड़ते हैं। चूंकि शनिदेव को न्यायाधिश का पद प्राप्त है अत: इनके इस चक्र से बच पाना संभव नहीं है। हमारे सभी अच्छे-बुरे कर्मों का उचित फल अवश्य ही प्राप्त होता है।

शनि के साथ ही राहु और केतु द्वारा बनने वाले कालसर्प योग में भी छाते का दान राहत प्रदान करता है। गरीबों की दुआंओं के बल पर हमारे बुरे समय का प्रभाव कम हो जाता है। घर तथा आर्थिक क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। पैसों के संबंध में आ रही रुकावटें दूर होने के बाद व्यक्ति को मेहनत के अनुसार अच्छा पैसा मिलने लगता है।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com