Wednesday, May 25, 2011

सिर्फ अच्छा ही नही बुरा भी हो सकता दान देने से ..



अगर आप सोच रहे है कि दान देने से आपका बुरा समय खत्म हो जाएगा, आपके सितारे आपका साथ देने लगेंगे तो दान देने से पहले ये जान लें कि, आपके लिए कौन सी वस्तु का दान शुभ फल देगा और किस वस्तु के दान देने से आपको नुकसान होगा।



सूर्य- जिस कुंडली में सूर्य मेष राशि में (1 नंबर के साथ) स्थित होता है उस व्यक्ति को लाल रंग की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।

चंद्रमा- अगर आपकी जन्मकुण्डली में चन्द्र वृष राशि में (2 नंबर के साथ) हो तो पानी का दान नही करना चाहिए।

मंगल- अगर जन्मकुण्डली में मंगल मकर राशि में (10 नंबर के साथ) हो तो उस व्यक्ति को भूमि, संपत्ति या तांबे की वस्तुओं का दान नहीं देना चाहिए।

बुध- जन्मकुंडली में यदि बुध कन्या राशि में (6 नंबर के साथ) हो तो आपको हरे  वस्त्र या हरी वस्तुओं का दान नहीं देना चाहिए।

बृहस्पति- अगर आपकी जन्मकुण्डली में गुरु कर्क राशि में (4 नंबर के साथ) है तो आपको पीले वस्त्र, पीली वस्तुएं और धार्मिक कार्यों में दान नही देना चाहिए।

शुक्र- जिसकी जन्मकुण्डली में शुक्र ग्रह मीन राशि में (12 नंबर के साथ) होता है उन्हे एश्वर्य पूर्ण वस्तुएं, मनोरंजक एवं सौंदर्य से सम्बंधित वस्तुएं किसी को दान या गिफ्ट नहीं करनी चाहिए।

शनि- यदि शनि देव की स्थिति जन्मकुण्डली में उच्च हो यानी तुला राशि में (७ नंबर के साथ) शनि हो तो, उसे व्यर्थ परिश्रम और भ्रमण नहीं करना चाहिए। और लोहा, वाहन आदि का दान नहीं देना चाहिए।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

26 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?


26 मई: गुरुवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- नवमी, दोपहर 3:30 के बाद दशमी

नक्षत्र- पूर्वाभद्रपद

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कुंभ में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो दक्षिण दिशा, में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन करके यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, बहुत कोशिश के बाद ही मिलेगी। 

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिनका जन्म दिन है, उनके लिए यह वर्ष सफलतादायक होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विदेशों से शुभ समाचार मिलेगा। छोटी यात्रा लाभदायक होगी। मई से जुलाई के मध्य आप संदेहास्पद स्रोत से आप आय प्राप्त करेंगे। विपरित लिंगों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। भोजन में आपकी रूचि ज्यादा होगी। दिसंबर से फरवरी के  मध्य आपकी सभी कामनाए पूर्ण होगी। नए उद्योग की स्थापना करेंगे तथा व्यापार में उन्नति होगी। प्रणय संबंधों के लिए यह समय अच्छा है।

आज का कारोबार-

आज व्यापार के लिए दिन उत्तम होगा। नए सौदे हेतु आज शुरूआत करना श्रेष्ठ होगा। शेयर में मंदी के आसार है। निवेश से बचना श्रेष्ठ हेागा। अनाज, सोयाबीन, कपास्या, तेल  में तेजी रहेगी। सोना-चांदी व अन्य धातुओं में भी भाव बढ़ेंगे। अन्य आवश्यक  वस्तुओं के दामों में गिरावट का योग है। वाहनों के दाम बढ़ेंगे।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com