Tuesday, June 21, 2011

अगर बुरा सपना देखें तो इस मंत्र का करें जप



सपनों का अपना एक अलग संसार होता है। हमारे कई धर्म ग्रंथों में सपनों के बारे मे वर्णन मिलता है।

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार रात 9 से 12 बजे के बीच देखा गया सपना एक वर्ष बाद फल देता है, 12 से 1 के मध्य देखा गया सपना 8 माह बाद, 1 से 4 के मध्य देखा गया सपना 1 माह बाद, ब्रह्ममुहूर्त में देखा गया सपना 7 दिन में और सुबह देखा गया सपना 24 घंटे के अंदर फल देता है।

यदि कोई बुरा सपना आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप करने से उसका बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है ऐसा शास्त्रों में वर्णित है। मंत्र इस प्रकार है-

ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गर्तिनाशिन्यै महामायायै स्वाहा।


जप विधि
- रात को बुरा स्वप्न आने पर सुबह जल्दी उठकर नहाकर साफ वस्त्र धारण करें।

- माता दुर्गा की पूजा करें।

- कुश के आसन पर बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का 21 बार जप करें।

- इस मंत्र के जप से बुरे स्वप्न का फल नष्ट हो जाएगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

22 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

22  जून: बुधवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- सप्तमी,

नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद,

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मीन में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल जाएगी।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिनका जन्म दिन है, उनके लिए यह वर्ष सफलतादायक होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विदेशों से शुभ समाचार मिलेगा। छोटी यात्रा लाभदायक होगी। मई से जुलाई के मध्य आप संदेहास्पद स्रोत से आप आय प्राप्त करेंगे। विपरित लिंगों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। भोजन में आपकी रूचि ज्यादा होगी। दिसंबर से फरवरी के  मध्य आपकी सभी कामनाए पूर्ण होगी। नए उद्योग की स्थापना करेंगे तथा व्यापार में उन्नति होगी। प्रणय संबंधों के लिए यह समय अच्छा है।

आज का कारोबार- 

आज व्यापार के लिए दिन उत्तम होगा। नए सौदे हेतु आज शुरूआत करना श्रेष्ठ होगा। शेयर में मंदी के आसार है। निवेश से बचना श्रेष्ठ हेागा। अनाज, सोयाबीन, कपास्या, तेल  में तेजी रहेगी। सोना-चांदी व अन्य धातुओं में भी भाव बढ़ेंगे। अन्य आवश्यक  वस्तुओं के दामों में गिरावट का योग है। वाहनों के दाम बढ़ेंगे।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com