Monday, June 13, 2011

आज से टेढ़ा शनि हुआ सीधा, अब क्या असर पड़ेगा?



लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार  
आज सुबह से शनि अपनी टेढ़ी चाल बदलकर सीधी चाल चलेगा। इससे पहले 26 जनवरी को शनि ने अपनी टेढ़ी चाल चलना शुरू की थी।

शनि एक ऐसा नाम है जिसे पढ़ते-सुनते ही ज्योतिष शास्त्र पर विश्वास रखने वाले लोगों के मन में डर उत्पन्न हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शनि के अशुभ या टेढ़ी चाल से व्यक्ति रातो-रात राजा से भिखारी हो जाता है और वहीं शनि की कृपा से भिखारी भी राजा के समान सुख प्राप्त करता है। यदि किसी व्यक्ति ने कोई बुरा कर्म किया है तो वह शनि के प्रकोप से नहीं बच सकता है। शनि वक्री यानि टेढ़ा होने पर बुरे कर्मों  का फल जल्दी देता है और अच्छे कर्मों का फल देरी से देता है।

आज से शनि का मार्गी यानी सीधा होना देश के सभी वर्ग के लोगों पर असर डालेगा। शनि के मूल स्वभाव के अनुसार अच्छे कर्म करने वालों के लिए शुभ फल देने वाला और बुरे कर्म करने वालों के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा। शनि के असर से मुल्यवान धातुओं में तेजी होगी साथ ही पेट्रोल और डिजल की किमतों पर नियंत्रण होगा।

शनि के मार्गी होन से लंबे समय से चली आ रही पारिस्थितिक असंतुलन में कमी आएगी। विरोध के स्वर जो लंबे समय से चले आ रहे हैं वो कम होंगे। शनि के मार्गी होने से बाबा रामदेव की मांगे सरकार द्वारा मानी जा सकती है। सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिए जा सकते हैं। शेयर बाजार नए सुचकांक हासिल करेगा।

किसी महत्वपूर्ण राजनैतिक व्यक्ति के संबंध में शोक समाचार मिल सकता है। शनि की सीधी चाल से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश के योग बनेंगे। धार्मिक व्यक्तियों और समाज सेवकों से शासन के बीच समंजस्य स्थापित होगा। केन्द्र सरकार के शासनकाल में वृद्धि होगी।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

ऐसे हाथ मिलाने वाले लोगों का कैरेक्टर होता है ढीला



हम जब भी किसी से परिचय लेते हैं तो उस समय हाथ मिलाते हैं। लगभग सभी लोग एक-दूसरे से हाथ मिलाकर ही बात शुरू करते हैं। आज कार्पोरेट कल्चर के युग में हाथ मिलाना फैशन बन गया है। हर उम्र के लोग मिलते समय हाथ जरूर मिलाते हैं।

हाथ मिलाने का सभी का अपना अलग स्टाइल होता है, अलग स्वभाव होता है, उसकी अनुरूप वे हाथ भी मिलाते हैं। यदि किसी भी व्यक्ति के हाथ मिलाने के अंदाज पर ध्यान दिया जाए तो उसका स्वभाव या कैरेक्टर मालुम किया जा सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाव-भाव से हमारा स्वभाव मालुम किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति किसी लड़की से हाथ मिलाते समय उसकी हथेली दोनों हाथों से थाम लें तो ऐसे लोग विश्वासपात्र नहीं होते। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति हाथ मिलाते समय अंगुलियों से कोई हरकत करता है तो ऐसे लोग भी भरोसेमंद नहीं माने जा सकते। हाथ मिलाते समय यदि कोई व्यक्ति सामने वाले को ललचाई नजरों से देखता है तो वह भरोसेमंद नहीं होता है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com