Sunday, May 29, 2011

इन उपायों से बेड लक को कहें बाय-बाय



कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका दुर्भाग्य उनका पीछा कभी नहीं छोड़ता। वे जब भी कोई अच्छा काम करने जाते हैं तो उसका उल्टा ही होता है यानि कुछ न कुछ गलत हो जाता है। ऐसे में वे भाग्य को ही इसका जिम्मेदार ठहराते हैं। यदि आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलना चाहते हैं तो नीचे लिखे उपाय अपनाएं-

उपाय

1- घर के बाहर कुंकुम से स्वस्तिक का चिह्न रोज बनाएं। यह बहुत ही सौभाग्यशाली चिह्न है।

2- यदि गोमती चक्र को लाल सिंदूर के डिब्बी में घर में रखें तो घर में सुख-शांति बनी रहती है।

3- यदि कोई रोग लंबे समय तक न जाए तो एख रूपए का चमकीला सिक्का रात को सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह उसे शमशान की सीमा पर जाकर चुपचाप फेंक आएं। रोग समाप्त हो जाएगा।

4- कभी-कभी बेडरूम की खिड़की से नकारात्मक वस्तुएं देती हैं जैसे- सूखा पेड़, फैक्ट्री की चिमनी से निकलता हुआ धुआं आदि। ऐसे दृश्यों से बचने के लिए खिड़कियों पर परदा डाल दें।

5- घर के मुख्य द्वार पर सफेद आंकड़े का पौधा लगाने से उस घर के सदस्यों पर कोई तांत्रिक अथवा ऊपरी बाधा असर नहीं करती। साथ ही उस घर में धन का अभाव नहीं रहता।

6 - रोज सुबह श्रीआदित्य ह्रदयस्त्रोत का पाठ करें। सूर्य यंत्र का निर्माण करके तीन माला रोज नीचे लिखे सूर्य मंत्र का जप करें। ऐसा करने से ह्रदय रोग में काफी लाभ होगा।

मंत्र- ऊँ घृणि: सूर्याय नम:

7- आषाढ़ शुक्ल पंचमी के दिन जो अपनी कमर से सिरिस की जड़ बांधता है और चावल का पानी पीता है। उसे सर्पदंश का भय नहीं होता।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

30 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

30 मई: सोमवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- त्रयोदशी

नक्षत्र- अश्विनी, सुबह 9:15 से भरणी

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मेष में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो शीशे मे मुंह देखकर जाए।

चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल जाएगी।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जन्म दिन है जिनका उनके लिए यह वर्ष पुरानी मेहनत का फल देने वाला होगा। आपने जितनी मेहनत पिछले वर्ष की है उसका प्रतिसाद आपको प्राप्त होगा। विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ के वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। प्रसिद्ध व्यक्तियों के साथ मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समाज आपकी प्रतिष्ठा बनेगी। दंापत्य जीवन सुखमय रहेगा। कोर्ट-कचहरी में सफल होंगे।

आज का कारोबार-

आज पुन:चर चल नक्षत्र होने से लौह धातुओं की बिक्री में तेजी रहेगी। वाहन, इलैक्ट्रिक के औजार और सामानों में भाव वृद्धि के आसार है। शेयर के दामों में तेजी रहेगी, निवेश से पूर्व एक्सपर्ट सलाह अवश्य लें। आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी तेजी रहेगी।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com