Tuesday, July 19, 2011

कैसी होती हैं सूर्य और चंद्र से प्रभावित महिलाएं



ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा व्यक्ति के स्वभाव, मन-मस्तिष्क और चरित्र पर कई तरह से असर डालते हैं। चंद्रमा को स्त्री ग्रह माना गया है और सूर्य को पुरूष ग्रह। स्त्रियों के चरित्र पर सूर्य और चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता है। ज्योतिष में सूर्य की राशि सिंह और चंद्रमा की कर्क राशि होती है। आइए जानते हैं कर्क और सिंह राशि की महिलाएं कैसी होती है और कैसा होता है उनका स्वभाव चरित्र और प्रकृति?


सिंह- इस राशि की महिलाएं स्वाभिमानी और अपने सम्मान को लेकर बहुत ही सावधान रहती हैं। इस राशि की महिलाओं को प्रशासन में उच्च पद प्राप्त होता है। राशि स्वामी सूर्य के कारण ये जीवन में उन्नति करती हैं।

पत्नी- एक आदर्श पत्नी के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी के साथ कदम मिला कर चलती हैं।

मां- सिंह राशि की माताएं अनुशासन प्रिय होती है। अपने बच्चों की छोटी से छोटी गलती भी इनको बड़ी लगती है। 

दोस्त- इस राशि की महिलाओं की दोस्ती सिद्धांतों पर चलती है और दोस्ती में अपने सिद्धांतों से बढ़कर इनके लिए कुछ भी नही होता है।

बहन- इस राशि की बहनें किसी भी काम के लिए अपने भाइयों पर कभी निर्भर नहीं रहती हैं।

बेटी- सिंह राशि की बेटियां अपने जीवन और कार्य में अपने माता-पिता का हस्तक्षेप नहीं चाहती। इस राशि की बेटियां अपने निर्णय स्वयं लेने वाली होती हैं।



कर्क- कर्क राशि की महिलाएं भावुक और सकारात्मक विचारों वाली होती हैं। हर काम को सलिके से करना इनकी आदत होती है। इनका करियर ज्यादा ऊंचाइयों तक नहीं जाता लेकिन ऐसी महिलाएं आर्दश जीवन व्यतित करती हैं। 

पत्नी- अपने जीवनसाथी को भावनात्मक और वैचारिक सहयोग देना इनके स्वभाव में होता है।

मां- इस राशि की माताएं अपने बच्चों को हमेशा शांति और अमन की शिक्षा देती हैं। शांति पूर्ण जीवन इनकी प्रकृति में होता है।

दोस्त- कर्क राशि की महिला मित्र अपने अन्य मित्रों से पूरी इमादारी के साथ रिश्ते निभाती हैं।

बहन- इस राशि की बहनें सौम्य स्वभाव की होती हैं। अपने भाइयों से इन्हें विशेष स्नेह होता है और ये उनसे विशेष अपेक्षाए भी रखती हैं। 

बेटी- कर्क राशि वाली बेटियों को अपनी माता से विशेष स्नेह होता है। अपनी मां के निर्णयों से बढ़ कर इनके लिए कुछ नहीं होता ।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

20 जुलाई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

20 जुलाई: बुधवार, रवि दक्षिणायन, श्रावण कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- पंचमी

नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद,

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कुंभ में, सूर्य कर्क में, मंगल वृष में, बुध कर्क में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो, तिल का सेवन कर के प्रस्थान करें।

चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, बहुत कोशिश के बाद ही मिलेगी।

कैसा होगा साल-

आज जन्मदिन वाले जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। कामकाज के प्रति उत्साह में कमी आएगी। आपको व्यर्थ विवादों को सुलझाने में समय नष्ट करना पड़ेगा। व्यापार के मामलों में निराशा होगी। नौकरी में स्थानांतरण का योग बनेगा। दांपत्य जीवन में साथी के साथ सामान्य व्यवहार रहेगा। अधिकारियों को आपके साथ परेशानी रहेगी, साथियों के सहयोग से आप अपना कार्य निकाल लेंगे। वर्ष के अंत में अचानक धन लाभ होगा।

आज का कारोबार-

क्षिप्र लघु नक्षत्र आज किये गये व्यापार के सौदे लाभकारी होंगे। अनाज, लौंग, इलायची, सूखे मेवे, कागज, औषधियों, चमड़ा, खाद्य, तेल, चाय, के भावों में तेजी के आसार है। सोना-चांदी के साथ अन्य धातुओं के भाव में तेजी के आसार है। वाहन इलेक्ट्रिक व्यवसाय में जोरदार उठाव रहेगा। शेयर में तेजी बनेगी। निवेश के लिए समय उत्तम है।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com