Friday, June 17, 2011

केवल 43 दिनों में खुद बदले अपनी किस्मत




क्या आपके जीवन में बहुत ज्यादा परेशानियां हैं? क्या किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है? घर-परिवार में सदस्यों के बीच तनाव अधिक बढ़ गया है? आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है? या इसी तरह की अन्य समस्याएं आपको घेरे हुए है तो हो सकता है शनिदेव की बुरी नजर आप पर पड़ गई हो।

लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार के अनुसार शनि देव को अति क्रूर ग्रह माना गया है। इन्हें न्यायाधीश का पद प्राप्त है अत: यह हमें हमारे कर्मों की सजा अवश्य ही प्रदान करते हैं। चूंकि यह न्यायाधीश है तो इनकी सजा भी जीवन को मुसीबतोंभरा बना देती है। जाने-अनजाने में किए गलत कार्यों का फल सभी को अवश्य ही भोगना पड़ता है। इसके अलावा यदि किसी की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो तो भी इस तरह के परिणाम प्राप्त होते हैं। शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के समय में और अधिक क्रूर हो जाता है।

यदि शनि की वजह अत्यधिक कष्ट हैं तो 43 दिनों तक लगातार कौओं को दही रोटी खिलाएं। ऐसा करने से शनि बहुत जल्द ही आपके पक्ष में फल देना शुरू कर देगा। कौएं को शनि का वाहन माना गया है अत: इसकी सेवा शनिदेव स्वयं अति प्रसन्न होते हैं और उनकी कुदृष्टि का प्रभाव कम हो जाता है। यह उपाय लगातार 43 दिनों तक करना है। बीच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि सभी अधार्मिक कर्मों से खुद को तथा परिवार के सदस्यों को दूर रखें।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

18 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

18  जून: शनिवार, रवि उत्तरायन, आषाढ़ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- तृतीया,

नक्षत्र- उत्तराषाढ़,

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मकर में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा, में यात्रा न करें। यदि आवश्यक हो तो काली मिर्च का सेवन कर के यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल जाएगी।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मनचाहे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको कल्पना से निकलकर पर जमीनी कार्य करने पर सफलता मिलेगी। परिवार आपके साथ रहेगा। घर में मांगलिक उत्सवों का आयोजन होगा। व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। मित्रों एवं सहयोगियों  के साथ मिलकर कोई बड़ा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। सफलता, धन, सम्मान की प्राप्ति होगी।

आज का कारोबार-

ध्रुव स्थिर नक्षत्र में व्यापार में सामान्य तेजी आएगी। खाद्यान्न वस्तुओं के दामों में कोई कमी आने के आसार नहीं है। तेल, गेंहु, सोयाबीन के भाव भी बढ़ेंगे। कपास, जीरा, राई, सूखे मेवों के दामों में कुछ कमी आएगी। सोना-चांदी उच्च स्तर को बनाएं रखेंगे। सेंसेक्स मे मामुली कमी आएगी।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com