Saturday, August 6, 2011

फ्रेंडशिप डे: किस राशि की लड़कियां कैसी दोस्त होती हैं?



दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो जीवन भर साथ निभाता है। इस रिश्ते को हम खुद बनाते हैं। बिना दोस्त के ये जिंदगी अधूरी सी लगने लगती है। कल  फ्रेंडशिप डे है और  इस विशेष दिन के लिए हम आपको बता रहे हैं कि ग्रह नक्षत्रों का लड़कियों के विचार एवं स्वभाव पर किस तरह से प्रभाव पड़ता है। और किस राशि की लड़कियां कैसी दोस्त होती है।

मेष- मेष राशि की महिला दोस्त लंबे समय तक दोस्ती निभाने वाली होती है। राशि के अनुसार इनका स्वभाव कुछ उग्र होता है। इस राशि की महिला दोस्त अपने साथी पर अधिकार जताने वाली होती है।

वृष- वृष राशि की लड़कियां दोस्त अपने साथियों के निणर्यों का सम्मान करने वाली होती हैं। इस राशि की लड़कियां दोस्तों के लिए समर्पित भाव रखने वाली होती हैं।

मिथुन-  मिथुन राशि की लड़कियां अपने अन्य दोस्तों से सम्मान एवं सहयोग की अपेक्षा रखती है साथ ही बुरे वक्त में जब कोई साथ नही देता तब इस राशि की महिलाएं अपनी दोस्ती निभाती है।

कर्क- इस राशि की लड़कियां अपने दोस्तों के लिए एक इमानदार दोस्त साबित होती है ये अपने दोस्तों का हर समय साथ देती है। इस राशि की महिला मित्र अपना स्वार्थ नही देखती।

सिंह- इस राशि की लड़कियां सिद्धांतो का पालन करने वाली होती है। इस राशि की लड़कियां मर्यादा में रहकर दोस्ती निभाती है।  इस राशि की महिलाओं की दोस्ती सिद्धांतो पर चलती है और दोस्ती में अपने सिद्धांतो से बढ़कर इनके लिए कुछ भी नही होता है।

कन्या- कन्या राशि की लड़कियां अपनी दोस्ती के खतिर दोस्तों के लिए हर तरह का त्याग कर सकती हैं। पूरी ईमानदारी से दोस्ती निभाने वाली इस राशि की महिलाए हमेशा दोस्तों का साथ निभाती है।

तुला- दोस्त के रूप में इस राशि की महिलाएं अपने दोस्तों को भावनात्मक सहयोग देती है। इस राशि की महिला दोस्त अपने दोस्तों को साथ लेकर चलती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि की लड़कियां हमेशा अच्छी दोस्त होती है लेकिन इस राशि की महिला मित्र अपनी शर्तों पर दोस्ती निभाने वाली होती हैं। इनकी दोस्ती लंबे समय तक नही रहती।

धनु- अपने दोस्तों का अपमान इस राशि वाली महिलाओं से नही देखा जाता।अपने मित्रों के प्रति समर्पण की भावना इस राशि की महिलाओं को सबसे अलग बनाती है।

मकर- इस राशि का स्वामी शनि होने के कारण मकर राशि की महिलाएं मूडी होती हैं कभी कभी इस राशि की महिलाएं भावनाओं को नही समझ पाती।

कुंभ- दोस्तों के लिए सब कुछ कर जाना इस राशि की महिला मित्रों की विशेषता होती है। कुंभ राशि की महिलाएं पूरे दिल से दोस्ती निभाने वाली होती है।

मीन- मीन राशि की महिला मित्र अपने दोस्तों के लिए त्याग की हर सीमाएं भी पार कर सकती हैं। ये अपनी तरफ से दोस्ती में कोई कमी नही छोड़ती।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com