Wednesday, August 1, 2012

Happy Raksha Bandhan...... आज: राखी इस विधि से मनाएं रक्षा बंधन, घर आएगी खुशहाली



Happy Raksha Bandhan......

आज: राखी इस विधि से मनाएं रक्षा बंधन, घर आएगी खुशहाली


आज: यानी 2 अगस्त, गुरुवार को रक्षा बंधन का पर्व है। धर्म शास्त्रों में इस पर्व के बारे में वर्णन मिलता है। उसी के अनुसार रक्षा बंधन पर बहन भाई को, पुरोहित यजमान को व प्रजा राजा को रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण प्राप्ति का वचन लेते हैं। भविष्य पुराण के अनुसार विधि-विधान पूर्वक रक्षा बंधन करने से मनुष्य वर्ष भर धन-धान्य से परिपूर्ण होता है। भविष्य पुराण में रक्षा सूत्र के बारे में कहा गया है-

सर्व रोग पशमनं सर्वाशुभ विनाशनम।

सुंकृत्कृते नाब्दमेकं येन रक्षा कृता भवेत।।

अर्थात इस पर्व पर धारण किए जाने वाला रक्षा सूत्र समस्त रोगों एवं अशुभ कार्यों को नष्ट करता है तथा इसे धारण करने से मनुष्य वर्ष भर के लिए रक्षित हो जाता है।

रक्षा बंधन की विधि

इस दिन महिलाएं एवं पुरोहित सुबह स्नान करके सूर्य को तांबे केबर्तन से अध्र्य अर्पित करें। दोपहर बाद सूती, रेशमी या पीले कपड़े में चावल, केशर, चंदन, सरसों व दूर्वा रखकर रखकर एक पोटली (रक्षा पोटलिका) बनाएं और उसे एक तांबे के लोटे में रखकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर दें। फिर लाल कलावा (पूजा में उपयोग आने वाला पवित्र धागा) लेकर गंगाजल, हल्दी व केशर से पवित्र करें तथा अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए घर के मुख्य द्वार पर बांध दें।

इसके बाद बहनें भाइयों को कुल पंरपरानुसार आरती कर तिलक निकालें तथा मिठाई खिलाकर दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र(राखी) बांधें तथा शगुन स्वरूप रूमाल इत्यादि भेंट करें। भाई भी अपनी शक्ति के अनुसार बहनों को उपहार दें। इस प्रकार रक्षा बंधन का पर्व मनाने से घर में खुशहाली आती है।


Astrologer Varinder Kumar
09915081311
09872493627