Sunday, July 31, 2011

परिवार में होगी सुख-शांति, जब करेंगे यह टोटके



वर्तमान समय में जब लोग पारिवारिक सुख को भुलते जा रहे हैं आए दिन परिवार में क्लेश होता है। यह विवाद परिवार के किसी भी सदस्यों के बीच में हो सकता है। सास-बहू के बीच, पति-पत्नी के, भाई-भाई के बीच आदि। जब परिवार में रोज विवाद की स्थिति बनती है तो इंसान दूसरों काम भी ठीक से नहीं कर पाता। परिवार में प्रेम व सामंजस्य बढ़ाने के कुछ साधारण उपाय नीचे दिए गए हैं। इन्हें करने से परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है।

उपाय

- गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें गुड़ तथा मीठा तेल डालकर जलाएं। फिर इसे घर के मुख्य द्वार के मध्य में रखें। इस उपाय से भी घर में शांति बनी रहेगी तथा समृद्धि में वृद्धि होगी।

- एक नारियल लेकर उस पर काला धागा लपेट दें फिर इसे पूजा स्थान पर रख दें। शाम को उस नारियल को धागे सहित जला दें। यह टोटका 9 दिनों तक करें।

- घर में तुलसी का पौधा लगाएं तथा प्रतिदिन इसका पूजन करें। सुबह-शाम दीपक लगाएं। इस उपाय को करने से घर में सदैव शांति का वातावरण बना रहेगा।

- अगर घर में सदैव अशांति रहती हो तो घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर श्वेतार्क (सफेद आक के गणेश) लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

- यदि किसी बुरी शक्ति के कारण घर में झगड़े होते हों तो प्रतिदिन सुबह घर में गोमूत्र अथवा गाय के दूध में गंगाजल मिलाकर छिड़कने से घर की शुद्धि होती है तथा बुरी शक्ति का प्रभाव कम होता है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

जानिए अगस्त का पहला दिन आपकी राशि अनुसार कैसा रहेगा?



ज्योतिष के अनुसार सितारों की चाल का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इस नए माह अगस्त में आपकी राशि के लिए ग्रह-नक्षत्र क्या बोल रहे हैं? जानिए...

मेष- किसी की मदद से अपना कार्य सिद्ध कर लेंगे। परिवार में शुभ प्रसंग आएगा। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। व्यपारिक यात्रा फायदेकारक होगी। प्रेम प्रस्तव प्राप्त होगा। जीवन साथी के व्यस्त रहने से आपको समय नहीं मिल पाएगा। कीचन में घी का दीपक लगाएं। शुभ रंग भूरा, अंक 12.

वृषभ- अचानक लाभदायक यात्रा हो सकती है। कार्य के प्रति लापरवाही नुकसान करा सकती है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। कार्य स्थल पर वातावरण खुशमय रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगे। गणेशजी को लाल पुष्प अर्पण करें। शुभ रंग जामुनी, अंक 6.

मिथुन- आपके व्यवहार में तीखापन रहेगा। साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में पदौन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रस्ताव में असफलता मिल सकती है। साथी से उपहार प्राप्त होगा। भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतित होगा। गाय को हरा चारा दें। शुभ रंग नीला, अंक 1.

कर्क- किसी अन्य के भरोसे कोई कार्य नहीं करें। कार्य के फैलाव  से ज्यादा मेहनत करनी होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभ दायक होगा। वैवाहिक जीवन में मंगल प्रसंग आएगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। सफेद वस्त्र धारण करें। शुभ रंग सफेद, अंक 7.

सिंह- सोच में नकारात्मकता रहेगी। बिना कारण परेशानी होगी। व्यवसाय में लाभार्जन होगा। निवेश लाभदायक रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता होगी। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा। लाल तिलक मस्तक पर लगाएं। शुभ रंग आसमानी, अंक 2.

कन्या- अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करें। कोई विश्वास में लेकर धोखा दे सकता है। जोखिमपूर्ण निवेश से दूर रहें। व्यापार में हानि होने की संभावना है। कार्य की गति धीमी रहेगी। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन मेंं सुख रहेगा। गणेशजी को मीठा भोग अर्पण करें। शुभ रंग हरा, अंक 8.

तुला- किसी परिचित के रोगग्रस्त होने से परेशानी होगी। परिवार में मांगलिक उत्सव होंगे। संतान से संबंधों में सुधार होगा। व्यापार में आप सबसे श्रेष्ठ रहेंगे। कार्य स्थल पर समस्याओं से निजात मिलेगी। साथी की उपेक्षा का शिकार हो सकते है। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। दुर्गाजी का पूजन करें। शुभ रंग  गुलाबी, अंक 3.

वृश्चिक- खोई हुई वस्तुओं की प्राप्ति होगी। नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में गति आएगी। अधिनस्थों एवं अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोगात्मक रवैया रहेगा। भोजन में गुड़ का सेवन करें। शुभ रंग पीला, अंक 9.

धनु- अपनी बुद्धि कौशल से आप शत्रुओं का पराभाव कर देंगे। सड़क पर संभलकर चलें। व्यापार में विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। कपड़े व्यवसायी को अच्छा लाभ होगा। प्रेम में निराशा मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। सूर्य को अध्र्य दें। शुभ रंग नांरगी, अंक 10.

मकर- कोई बड़ा कार्य होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कारोबार के लिए यात्रा लाभ दायक होगी। नौकरी में जिम्मेदारी एवं कार्य का बोझ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हनुमानजी को सिंदूर अर्पण करें।  शुभ रंग सिलेटी, अंक 4.

कुंभ- व्यर्थ समय जाने से आपको खिन्नता होगी। जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पदौन्नति के अवसर प्राप्त होगा। दलाली के कार्यों में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। शिव को दूध अर्पण करें। शुभ रंग महरुन, अंक 11.

मीन- न्यायलयीन मामलों में आपको सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में व्यय की अधिकता रहेगी। नौकरों से परेशानी होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता  है। जीवन साथी से उपेक्षा प्राप्त होगी। लाल वस्त्र साथ रखें या पहनें। शुभ रंग लाल, अंक 5.

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com