Saturday, June 18, 2011

क्यों और किस दिशा में शुभ नहीं होता बेडरूम?



कहते हैं यदि किसी व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखी हो तो उसका पूरा जीवन अपने आप सुखी हो जाता है। वास्तु के अनुसार यदि बेडरूम सही दिशा में नहीं हो तो पति-पत्नी में झगड़े होते हैं। पूर्व दिशा में बेडरूम शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा में बेडरूम बना हुआ हैं तो उसे अविवाहित बच्चों के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। नवविवाहित विवाहित दम्पत्ति के लिए यह दिशा वर्जित हैं।

दरअसल वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा इन्द्र की होती हैं और ग्रहों में सूर्य-ग्रह की दिशा होती हैं। बुजुर्गों एवं अविवाहित बच्चों के लिए बेडरूम के लिए प्रयोग में लाया जा सकता हैं। उत्तर-पूर्व  दिशा में बेडरूम का निर्माण न करें तो श्रेष्ठ रहेगा। यह दिशा ग्रहों में गुरू की दिशा मानी जाती है जो कि पूजा कक्ष या बच्चों के अध्ययन कक्ष के रूप में उपयोग में ला सकते हैं।
लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार  
शादीशुदा इस कक्ष में शयन करेंगे तो कन्या संतान अधिक होने की सम्भावना बनी रहती हैं। दक्षिण-पश्चिम दिशा का कक्ष शयन के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। गृहस्वामी के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। नैऋत्य कोण पृथ्वी तत्व हैं अर्थात स्थिरता का प्रतीक हैं। अत: इस कक्ष में गृहस्वामी का शयन कक्ष होने पर वह निरोगी एवं भवन में दीर्घकाल तक निवास करता हैं। दक्षिण दिशा में शयन कक्ष गृहस्वामी के लिए उपयुक्त माना गया हैं। गृहस्वामी के अतिरिक्त विवाहित दम्पत्तियों के लिए भी उपयुक्त कक्ष माना जाता हैं। 




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

ग्रहों की शांति के लिए आसान व अचूक उपाय

ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन को सौरमंडल के विभिन्न ग्रह प्रभावित करते हैं। इन्हीं ग्रहों के कारण व्यक्ति के जीवन में अच्छा व बुरा समय आता है। यह बात तंत्र शास्त्र भी मानता है। इन ग्रहों की शांति के लिए तंत्र शास्त्र में कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं- 
उपाय


- यदि कुंडली में सूर्य बुरा प्रभाव डाल रहा है तो पलंग के नीचे तांबे के पात्र में जल या तकिए के नीचे लाल चंदन रखें।

- चंद्र के कारण जीवन में परेशानी आ रही हो तो पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में जल रखें या चंादी के आभूषण धारण करें।

- यदि मंगल से संतप्त हों तो पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में जल रखें या सोने-चांदी मिश्रित आभूषण तकिए के नीचे रखें।

- बुध की वजह से जीवन में परेशानी हो तो तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखें।

- यदि गुरु के कारण उन्नति में व्यवधान आ रहा हो तो पलंग के नीचे पीतल के बर्तन में जल रखें या हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखें।

- शुक्र के कारण समस्याएं आ रही हों तो चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखें या पलंग के नीचे चांदी के पात्र में जल रखें।

- शनि से संतप्त हों तो लोहे के पात्र में पलंग के नीचे जल रखें या तकिए के नीचे लोहा या नीलम रखें।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com