Saturday, June 18, 2011

छुट्टी का दिन रविवार: जानिए क्या करें, क्या न करें...



ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार? क्या कहते हैं सितारे? आज क्या करें और क्या न करें...

मेष- अपनी सोच में व्यापकता रखें। संकुचित विचार आपको आगे बढऩे से रोकेंगे। सौन्दर्य प्रसाधन से संबंधित व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी से उपहार की प्राप्ति संभव है। बाहर जाने की योजना बनेगी। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। शुभ रंग काला, अंक 11.

वृषभ- कार्य शैली का विकास होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने में कठिनाई होगी। आर्थिक क्षेत्रों में आपकी पकड़ मजबूत होगी। नौकरी में वरिष्ठों से महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त होगी। प्रेम प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। गायत्री मंत्र की एक माला जाप करें। शुभ रंग हरा, अंक 9.

मिथुन- व्यर्थ की बातों में समय नष्ट होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। योग्यतसानुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। नए क्षेत्र के व्यापार में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। कृष्णजी को माखन का भोग लगाएं। शुभ रंग आसमानी, अंक 10.

कर्क - हर कार्य में सफलता मिलेगी। सभी ओर से सुविधाएं प्राप्त होगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यापारिक यात्रा होने का योग है। दलाली का कार्य करने वालों को लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में कड़वाहट होगी। विवाह प्रस्तावों में देरी से परेशानी होगी। धार्मिक पुस्तक का दान करें। शुभ रंग केशरी, अंक 8.

सिंह- परिवार के साथ समय बिताने का मन होगा। कार्य में लापरवाही से नुकसान होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। आर्थिक समस्याओं का निदान होगा। दांपत्य जीवन में सुखमय रहेगा। जीवन साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। भैरव का दर्शन लाभ देगा। शुभ रंग लाल, अंक 12.

कन्या- आपको वरिष्ठों का कोपभाजन बनना पड़ सकता है। नए कार्यों में देरी से उदासी होगी। धैर्य के साथ अच्छे समय का इंतजार करें। व्यापार के लिए नए क्षेत्रों की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ऊँ नम: शिवाय महामंत्र का जाप करें। शुभ रंग सफेद, अंक 7.

तुला- आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। परिवार के साथ विवादों का समापन होगा। कारोबार में नए क्षेत्र प्राप्त होंगे, अचानक धन की प्राप्ति होगी। पदौन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। दुर्गा को लाल वस्त्र समर्पित करें। शुभ रंग हरा, अंक 6.

वृश्चिक- संतान से सुख की प्राप्ति होगी। न्यायलयीन कार्यों में आपका पक्ष मजबूत होगा। परिवार से सुख मिलेगा। व्यापार में अनावश्यक खर्चों से परेशान होंगे। कार्यस्थल पर परेशानी महसूस होगी। केशर का तिलक लगाकर घर से निकलें। शुभ रंग जामुनी, अंक 4.

धनु- स्वास्थय कमजोर रहने की संभावना है। शत्रुओं को हावी होने का मौका ना दे। व्यापार में आपकी श्रेष्ठता रहेगी। असमायिक ऋण लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे पर भरोसा रखना आवश्यक है, गलतफहमी से तनाव हो सकता है। पार्वती का पूजन करें। शुभ रंग नीला, अंक 5.

मकर- व्यर्थ विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। वाहन प्रयोग मे सावधानी रखें। आपका लाभ उठाने का प्रयास हो सकता है। कारोबार में अन्य पर भरोसा नहीं करें। जोखिम भरे निवेश से बचें। वैवाहिक संबंधों में समस्याओं में सुधार होगा। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। पक्षियों को दाना खिलाएं। शुभ रंग बैंगनी, अंक 1.

कुंभ- संकोच से हानि होने की संभावना है। अध्ययन में रूचि होगी। शत्रुओं का पराभाव होगा। कारोबार में नई योजना की प्राप्ति होगी। अचानक लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन मधुर होंगे। जीवन साथी से सुख प्राप्त होगा। चांदी के गहने पहनने से लाभ होगा। शुभ रंग महरुन, अंक 3.

मीन- परिवार से सहयोग मिलेगा। समय का सदुपयोग होगा। भ्रमण मनोरंजन की योजना बनेगी। कारोबार शिथिल होने से चिंता रहेगी। निर्माण सामग्रीयों से जुड़े व्यवसाइयों को लाभ होगा। प्रेम प्रस्तावों में नकारात्मक उत्तर मिल सकता है। जीवन साथी से अपेक्षाएं ना रखें। शुभ रंग भूरा, अंक 2.

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


No comments:

Post a Comment