Thursday, June 9, 2011

10 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

10 जून: शुक्रवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- नवमी

नक्षत्र-  उत्तराफाल्गुनी, सुबह 10:50 से हस्त

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कन्या में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पश्चिम दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करंे।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा मेंं चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल सकती हैं।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष आपको अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा लाभकारी होगा। आप सामान्य से ज्यादा धन कमाएंगे। कार्य के प्रति जिम्मेदारी आपको दूसरों से सर्वश्रेष्ठ बनाएंगी। साल के मध्य में व्यवसाय बदलने का विचार आएगा। नौकरी में तबादले की संभावना है। जिम्मेदारियों में भी वृद्धि होगी। परिवार के प्रति आप पूरी तरह समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रोग एवं चिंता से भयमुक्त रहेंगे।

आज का कारोबार-

ध्रुव स्थिर नक्षत्र में व्यापार में स्थिरता रहेगी। वैवाहिक खरीददारी ज्यादा होगी। नारियल, खोपरा, तेल, कपास, तिल, मावा के भावों मे तेजी आएगी। सोना-चांदी अस्थिर रहेंगे। तांबा, सीसा, पीतल के भाव भी तेज रहेंगे। सेंसेक्स में मामुली वृद्धि होगी।




Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

मंगल बदलेगा राशि, सरकार फंसेगी विवादों में



लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार
भारत की कुंडली वृष लग्न की है। वर्तमान में भारत की कुंडली के अनुसार मंगल द्वादश भाव (बारहवें घर) में चल रहा है। मंगल 13 जून को अपनी राशि मेष से निकल कर वृष राशि में आ जाएगा, तब भारत की कुंडली में मंगल लग्र (पहले घर में) भाव में रहेगा।

मंगल की ऐसी स्थिति भारत के लिए अशुभ और नकारात्मक फल देने वाली रहेगी। मंगल के प्रभाव से सरकार कुछ ऐसे महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है जो ऐतिहासिक होंगे। 25 जुलाई तक मंगल वृष राशि में रहेगा। ऐसी स्थितियां बनने के योग हैं जिनके कारण भारत सरकार कई नए विवादों को जन्म दे सकती है। मंगल का असर देश की जनता पर भी पड़ेगा जिससे सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से जनता में असंतोष पैदा होगा। जनता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

ग्रहों के फेरबदल में राह-केतु अपनी नीच राशि में आ गए है जो अपना नकारात्मक असर दिखा सकता। 13 जून से मंगल-केतु एक ही राशि में आ कर अंगारक योग बनाएंगे। 13 जून को पंाच ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे। यह योग पंचग्रही योग कहलाता है और यह वृषभ राशि में बनेगा। यह योग करीब तीन दिन रहेगा, जो संकेत करता है कि इस दिनों में कोई बड़ी घटना या राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। यह योग ज्योतिष में अशुभ फल देने वाले हैं। ऐसे योग अग्नि कांड, घोटाले और किसी बड़े घटनाक्रम की और इशारा कर रहे हैं। शासन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव भी होने के योग बन रहे हैं।




Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com