Friday, October 7, 2011

एक चुटकी हल्दी का कमाल, लड़का हो या लड़की जल्दी हो जाएगी शादी


शादी को लड़के और लड़की के लिए दूसरा जन्म माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार विवाह एक अनिवार्य संस्कार है। मनुष्य जीवन के 16 मुख्य संस्कार माने गए हैं, इनमें से विवाह सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार है। वैसे तो काफी लोगों के जीवन में विवाह का समय अवश्य ही आता है लेकिन कुछ लोगों को इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।

ज्योतिष के अनुसार विवाह के संबंध में कारक ग्रह गुरु को माना गया है। गुरु की स्थिति के अनुसार व्यक्ति का विवाह जल्दी या देर से होता है। यदि किसी लड़के या लड़की की शादी में विलंब हो रहा है और इसकी वजह कुंडली में गुरु की अशुभ स्थिति है तो यह उपाय अपनाएं।

गुरु के दोषों को दूर करने के लिए लड़का हो या लड़की दोनों को प्रति गुरुवार नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा प्रति गुरुवार किया जाना चाहिए। इस उपाय से गुरु के दोष समाप्त होने लगते हैं। गुरु दोष समाप्त होने के बाद जल्दी ही विवाह के योग बनते हैं। रिश्ते आना शुरू हो जाते हैं और जल्दी ही विवाह भी हो जाता है। गुरु ग्रह के दोष दूर करने के लिए हल्दी के उपाय सटीक माने गए हैं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

शनिवार को ऐसे नहाने से दूर होते हैं शनिदोष, क्योंकि...


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि एक मात्र ऐसा ग्रह बताया गया है जो एक साथ पांच राशियों पर सीधा प्रभाव डालता है। एक समय में शनि की तीन राशियों पर साढ़ेसाती और दो राशियों पर ढैय्या चलती है। शनिदेव का स्वभाव क्रूर माना गया है। इसी वजह से अधिकांश लोगों को साढ़ेसाती और ढैय्या में कड़ी मेहनत करना होती है।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ फल देने वाला होता है उसे किसी भी कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसके साथ राहु-केतु भी बुरा प्रभाव डालते हैं। पिता-पुत्र में अक्सर वाद-विवाद होता रहता है। परिवार में भी अशांति बनी रहती है और इसी वजह से व्यक्ति को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। साढ़ेसाती और ढैय्या के समय इस प्रकार की परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं।

शनिदेव के बुरे प्रभावों से निजात पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष के अनुसार शनिवार शनिदेव की आराधना के लिए खास दिन माना गया है। इस दिन शनि के निमित्त पूजन-कर्म करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। शनिवार को स्नान के संबंध में खास नियम बताया गया है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद पूरे शरीर पर तेल लगाएं। तेल की मालिश करें। इसके बाद नहाने के पानी में काला तिल मिलाकर स्नान करें।

स्नान के बाद एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर यह तेल शनिदेव को अर्पित कर दें या किसी ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में लाभ प्राप्त होने लगेगा। धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही घर-परिवार की समस्याओं से भी आजादी मिल जाएगी।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

08 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा


जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?
08 अक्टूबर 2011: शनिवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।
तिथि - द्वादशी

नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 8.20 तक

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र कुंभ में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर के यात्रा करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678