Friday, August 12, 2011

ऐसे उपहारों से दूर हो जाएंगे बहन की जन्मकुंडली के दोष...



रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार व स्नेह का प्रतीक है। इस अवसर पर भाई अपनी बहनों की पसंद के अनुसार उन्हें उपहार देते हैं वहीं बहनें भी अपने छोटे भाइयों को उपहार देकर उसके लिए मंगल कामना करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि रक्षा बंधन पर दिए जाने वाले उपहार राशि के अनुसार दिए जाएं तो वे और भी शुभ फल प्रदान करते हैं। रक्षा बंधन के इस पवित्र अवसर पर भाई अपनी बहनों को तथा बहनें अपने भाइयों को राशि के अनुसार क्या उपहार दे सकती हैं इसकी जानकारी इस प्रकार है-

मेष- इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए भाई मेष राशि वाली अपनी बहनों को जिंक धातु की बनी वस्तुएं जैसे शोपीस आदि गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग के वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी दी जा सकती हैं।

बहनें भी मेष राशि के भाइयों को यह सभी वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।

वृषभ- जिन भाइयों की बहनों की राशि वृषभ है वे अपनी बहनों को परफ्यूम, कैसेट, सी.डी., रेशमी वस्त्र या संगमरमर की कोई भी मूर्ति दे सकते हैं। क्योंकि इन लोगों पर शुक्रग्रह का प्रभाव रहता है।

जिन बहनों के भाइयों की राशि वृषभ है वे भी अपने भाइयों को यह सभी वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि वालों को सुन्दर पेन सेट, खेलकूद का सामान, हरे रंग की कोई भी वस्तु जैसे सिनेरी या फोटों जिसमें हरियाली दिखाई गई हो। इनमें से कुछ भी दे सकते हैं।

यह उपहार बहनें अपने भाइयों को तथा भाई अपनी बहनों को दे सकते हैं।

कर्क- इन लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए इस राशि की बहनों को चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट्स, और पानी से संबंधित वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।

कर्क राशि के भाइयों को भी बहनें यह वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।

सिंह- अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप अपनी बहन को सोने की चेन या आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई वस्तु, कोई बड़ा शोपीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु दे सकते हैं।

सिंह राशि के भाइयों को भी बहनें यह वस्तुएं उपहार में दे सकती हैं।

कन्या-  इस राशि का स्वामी बुध है इसलिए इस राशि की बहनों को कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, उपन्यास (नॉवेल), पुस्तक या लेखनी उपहार में देनी चाहिए। 

इस राशि वाले भाइयों को भी यह वस्तुएं उपहार में देना शुभ रहेगा।

तुला- इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं इसलिए इस राशि की बहनों को वस्त्र, आभुषण, कार, परफ्यूम, आदि उपहार में दे सकते हैं।

यदि आपके भाई की राशि तुला है तो भी यह वस्तुएं उसे उपहार में दे सकती हैं।

वृश्चिक- इस राशि के लोग मंगल से प्रभावित होते हैं। इस राशि के बहनों को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दी जा सकती है।

इस राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं शुभ रहेंगी।

धनु- इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इस राशि वाली बहनों के लिए राजसी चिह्न, पुस्तकें, सोने की चेन या आभूषण, साहित्य अथवा वस्त्र आदि देना शुभ रहेगा।

इस राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं शुभ रहेंगी।

मकर- इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहनों को आप मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड, बाइक, कार आदि उपहार में दे सकते हैं।

मकर राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं पसंद आएंगी।

कुंभ- इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की बहनों को सेंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।

इस राशि के भाइयों के लिए यह वस्तुएं शुभ रहेंगी।

मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि की बहनों के लिए सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।

इस राशि के भाइयों को भी यह वस्तुएं उपहार में पसंद आएंगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


 

12 अगस्त: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

12 अगस्त: शुक्रवार, रवि दक्षिणायन, श्रावण शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- चतुर्दशी

नक्षत्र- उत्तराषाढ़

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मकर में, सूर्य कर्क में, मंगल मिथुन में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र कर्क में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करंे।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती है।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। संतान के साथ विवाद होने से संताप होगा। परिवार के मध्य अधिकतम सहयोग करने वाले होंगे। प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार में तरक्की होगी। नए क्षेत्र का विकास होगा। राजनिति में दखल रखने वालों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। यात्रा पर्यटन पर जाने का मौका कई बार मिलेगा। रोगों एवं परेशानियों से निजात मिलेगी।

आज का कारोबार-

ध्रुव स्थिर नक्षत्र में व्यापार लाभदायी होगा। कारोबार में तेजी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि होने के बावजूद खरीद्दारी तेज होगी। केशर, सुखें मेवे, बादाम के दामों में तेजी होगी। सोना-चांदी के दामों में मामुली वृद्धि होगी। सेंसेक्स में तेजी रहेगी।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com