Saturday, July 23, 2011

आपके जीवन पर इस तरह असर डालती है दिशाएं



घर की बनावट का प्रभाव घर में निवास करने वालों की आर्थिक, शारीरिक, मानसिक स्थिति आदि पर पड़ता है। परिवार के सदस्यों का दिशाओं और कोणों से संबंध इस प्रकार रहता है-

1- उत्तर दिशा के शुभ-अशुभ का प्रभाव घर की महिलाओं एवं परिवार की आमदनी पर पड़ता है।

2- ईशान कोण के शुभ-अशुभ का प्रभाव घर के मालिक एवं वहां रहने वाले अन्य पुरुषों एवं उनकी संतानों पर पड़ता है। संतान में विशेषकर प्रथम पुत्र पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ता है।

3- पूर्व दिशा के शुभ-अशुभ का प्रभाव भी संतान पर ही पड़ता है ।

4- आग्नेय कोण के शुभ-अशुभ का प्रभाव घर की स्त्रियों, बच्चों विशेषकर द्वितीय संतान पर पड़ता है।

5- दक्षिण दिशा के शुभ-अशुभ का प्रभाव घर की स्त्रियों पर विशेष रूप से पड़ता है।

6- नैऋत्य कोण के शुभ-अशुभ का प्रभाव परिवार के मुखिया व उनकी पत्नी एवं बड़े पुत्र पर पड़ता है।

7- पश्चिम दिशा के शुभ-अशुभ का प्रभाव घर के पुरुषों पर पड़ता है।

8- वायव्य कोण के शुभ-अशुभ का प्रभाव घर की महिलाओं एवं तीसरी संतान पर पड़ता है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

भगवान शिव को चढ़ाएं अनाज, मिलेंगी खुशियां ही खुशियां



हिंदू धर्म ग्रंथों में मनोकामना पूर्ति के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। यह उपाय करने से मनुष्य की हर इच्छा अवश्य पूरी होती है। शिव महापुराण में भगवान शिव को विभिन्न प्रकार के अनाज अर्पित करने का विधान भी बताया गया है। सावन मास में यदि यह अनाज भगवान शिव को अर्पित किए जाए तो और भी बेहतर फल प्राप्त होते हैं। अनाज तथा इनसे प्राप्त होने वाले फलों का वर्णन इस प्रकार है-

- शिव महापुराण के अनुसार भगवान शिव को चावल अर्पित करने से से लक्ष्मी यानी धन-संपत्ति व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

- भगवान शिव को तिल चढ़ाने से सभी पापों का तुरंत नाश हो जाता है।

- जौ अर्पित करने से भगवान शिव अपने भक्तों को सभी प्रकार के सुख प्रदान करते हैं।

- यदि आप संतान प्राप्ति चाहते हैं तो इसके लिए भगवान शिव को गेहूं अर्पित करने का विधान है।

- मूंग दाल अर्पित करने से सुखों की प्राप्ति होती है।

- भगवान शिव को प्रियंगु (एक प्रकार का अनाज) अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह सभी अन्न यथाशक्ति भगवान को अर्पण करने पश्चात गरीबों में वितरित कर देना चाहिए। तभी फल की प्राप्ति होती है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com