Tuesday, August 30, 2011

हनुमान मंदिर जाकर अपनाएं ये उपाय, दुख-दर्द से मिलेगा छुटकारा



श्रीराम के सभी बिगड़े कार्य संवारने वाले पवनपुत्र बजरंग बली सभी भक्तों के दुखों को दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार हनुमानजी की आराधना बहुत जल्द शुभ फल प्रदान करती है। माता सीता द्वारा इन्हें अमरता का वरदान प्राप्त है। इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि आज भी जहां श्रीराम का नाम लिया जाता है वहां हनुमानजी अवश्य प्रकट होते हैं।

यदि किसी व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग कई परेशानियां चल रही हैं और उनका कोई उपाय नहीं निकल पा रहा है तो प्रति मंगलवार यह उपाय अपनाएं-

हनुमानजी का जन्म मंगलवार के दिन हुआ, ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है। इसी वजह से मंगलवार के दिन बजरंगबली की भक्ति का विशेष महत्व है। मंगलवार का किसी भी हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इसके साथ ही लाल रंग के फूल चढ़ाएं। हनुमान चालिसा का पाठ करें और लड्डू का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद यह प्रसाद मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को वितरित करें। जितने अधिक लोगों तक यह प्रसाद पहुंचेगा आपको उतना ही अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपकी समस्याएं उतनी जल्दी दूर हो जाएंगी। ऐसा प्रति मंगलवार किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालिसा का पाठ करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com
 

कब तक रहेंगे आपके बुरे दिन, जानें इस आसान तरीके से..



यदि आपकी कुंडली में कोई ग्रह अशुभ फल देने वाला है तो वह अपनी वर्तमान स्थिति के अनुसार जब तक उस राशि में रहेगा तब तक आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उसी तरह शुभ ग्रह अच्छा फल प्रदान करते हैं।

जानिए... कौन सा ग्रह, एक राशि में कितने समय तक रहता है और कब तक आपके जीवन को प्रभावित करता है।


जो ग्रह आपकी राशि में रहता है उसी के अनुसार आपको फल प्राप्त होते हैं। अत: ग्रह स्थिति के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

सूर्य- अगर आपकी कुंडली में सूर्य अशुभ है तो आपको सूर्य की वर्तमान स्थिति के अनुसार एक माह तक उसका फल मिलेगा।

चंद्र- किसी राशि वाले के लिए यह ग्रह अशुभ होने पर कुछ समय के लिए ही बुरा फल देता है। यानी सवा दो दिन ।

मंगल- एक राशि पर डेढ़ माह तक रहता है इसलिए इसका बुरा फल 45 दिन तक ही रहता है।

बुध- यह ग्रह एक राशि पर 30 तक ही अपना अच्छा या बुरा फल देता है।

गुरु- एक राशि पर गुरु का प्रभाव 12 महीने तक रहता है।

शुक्र- यह ग्रह एक राशि पर 27 दिन तक रहता है। इसलिए इसका शुभ अशुभ प्रभाव 27 दिन तक ही रहता है।

शनि- एक राशि पर शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव ढाई साल तक रहता है।

राहु और केतु एक राशि पर डेढ़ साल तक अपना प्रभाव देते हैं। ये दोनो छाया ग्रह है इसलिए इनका शुभ अशुभ प्रभाव बदलता रहता है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com