Tuesday, August 30, 2011

आज से गुरु चलेगा टेढ़ी चाल, क्या असर होगा देश दुनिया पर



आज दोपहर 3 बजे के बाद गुरु अपनी सिधी चाल बदलकर उल्टी चाल पर आ जाएगा। गुरु एक शुभ ग्रह है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई शुभ ग्रह उल्टी चाल चलने लगता है तो अशुभ फल देने वाला होता है। 26 दिसंबर तक गुरु ऐसे ही टेढ़ी चाल चलेगा। ज्योतिष में गुरु धर्म विद्या, भाग्य, प्राकृतिक विपदाएं और भौगोलिक स्थितियों को प्रभावित करने वाला ग्रह है।

आज जब गुरु अपनी सीधी चाल बदलकर उल्टी चाल चलेगा तो देश पर राजनितिक, सामाजिक और धार्मिक पहलुओं पर असर डालेगा।

गुरु की उल्टी चाल से शासन में असंतोष होगा। सरकार और जनता में आपसी मतभेद होंगे। गुरु का अग्नि तत्व की राशि में होने से प्राकृतिक प्रकोप की संभावनाएं और बढ़ेगी। मेष राशि में वक्री गुरु अंतरिक्ष में होने वाली उथल पुथल होने का संकेत देती है। गुरु की ऐसी स्थिति किसी खगोलिय घटना होने का भी संकेत देती है। गुरु की वक्री स्थिति देश में रहने वालों लोगों के धार्मिक पहलुओं पर विशेष असर डालेगी। देशवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत होने के योग बनेंगे। देश के बाहरी संबंध मजबुत होंगे। नियंत्रण रेखा से संबंधित मुद्दे सामने आएंगे। पड़ोसी देशो से संबंधीत विषय भी सामने आएंगे। की उल्टी चाल आर्थिक रूप से भी देश को प्रभावित करेगी। गुरु की उल्टी चाल के कारण सोने, हल्दी और अन्य खाद्य पर्दाथों में तेजी आएगी। सामाजिक पहलुओं पर विचार करें तो देश के पूर्वोत्तर राज्यों में असंतोष बढ़ेगा। वर्तमान सत्ताधारियों की सत्ता परिवर्तन का योग बनेगा।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment