Thursday, July 21, 2011

किस दिन कौन से देवता की पूजा से होगी मनोकामना पूरी?



मनुष्य की अनेक इच्छाएं होती हैं जिन्हें वह पूरी करना चाहता है। हमारे धर्म शास्त्रों में मनोकामनाएं पूरी करने के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। उसी के अनुसार सप्ताह के सातों दिन में अलग-अलग देवताओं के पूजन का विधान बताया गया है जिनसे मनचाहे फल की प्राप्ति संभव है। शिवमहापुराण में इस संदर्भ में विस्तृत वर्णन मिलता है। उसके अनुसार-   

- रविवार को सूर्य की पूजा करके ब्राह्मणों को भोजन कराएं। ऐसा करने से समस्त प्रकार के शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।

- सम्पत्ति प्राप्ति के लिए सोमवार को लक्ष्मी की पूजा करें तथा ब्राह्मणों को सपत्नीक घी से पका हुआ भोजन कराएं।

- मंगलवार को रोगों की शांति के लिए काली मां की पूजा करें तथा उड़द, मूंग एवं अरहर की दाल आदि अन्नों से युक्त भोजन ब्राह्मण को कराएं।

- बुधवार को दही युक्त अन्न से भगवान विष्णु का पूजन करें। ऐसा करने से पुत्र सुख मिलता है।

- जो दीर्घायु होने की इच्छा रखता है वह गुरुवार को वस्त्र, यज्ञोपवीत तथा घी मिश्रित खीर से देवताओं का पूजन करें।

- समस्त प्रकार के भोगों की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को एकाग्रचित्त होकर देवताओं का पूजन करें तथा यथासंभव ब्राह्मणों को अन्न दान करें।

- शनिवार अकाल मृत्यु का निवारण करने वाला है। इस दिन भगवान रुद्र की पूजा करें तथा तिल से होम कर व जरुरतमंदों को दान कर देवताओं को संतुष्ट करके ब्राह्मणों को तिलमिश्रित भोजन कराएं।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

22 जुलाई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

22 जुलाई: शुक्रवार, रवि दक्षिणायन, श्रावण कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- सप्तमी

नक्षत्र- रेवती,

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मेष में, सूर्य कर्क में, मंगल वृष में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करं।

चोरी गई वस्तु- पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें जरूर मिलेगी।

कैसा होगा साल-

आज जन्मदिन वाले जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। कामकाज के प्रति उत्साह में कमी आएगी। आपको व्यर्थ विवादों को सुलझाने में समय नष्ट करना पड़ेगा। व्यापार के मामलों में निराशा होगी। नौकरी में स्थानांतरण का योग बनेगा। दंापत्य जीवन में साथी के साथ सामान्य व्यवहार रहेगा। अधिकारियों को आपके साथ परेशानी रहेगी, साथियों के सहयोग से आप अपना कार्य निकाल लेंगे। वर्ष के अंत में अचानक धन लाभ होगा।

आज का कारोबार-

क्षिप्र लघु नक्षत्र में व्यापार मद्धम होने की संभावना है। शेयर बिकवाली ज्यादा होगी। आवश्यक वस्तुओं के भाव में कमी होने  से खरीददारी ज्यादा होगी। सोना-चांदी के भाव में भी कमी आएगी। लोहा, तांबा, कांसा, वाहन, इलैक्ट्रिक सामानों के भाव में भी कमी आएगी। निवेश हेतु समय ठीक नही है।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com