Tuesday, July 26, 2011

मंगल ने बदली राशि, अब मंगल और शनि का क्या असर पड़ेगा आप पर



मंगल ने सोमवार शाम 6 बजे से राशि परिवर्तन किया और मिथुन राशि में आ गया है। मंगल के परिवर्तन का असर मंगलवार से आप पर पड़ेगा। सभी राशि वालों पर इसका असर 9 सितंबर तक रहेगा। 9 सितंबर को मंगल राशि बदल कर कर्क राशि में आ जाएगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से मंगल और शनि की एक दूसरे पर नजर पड़ेगी। जानिए मंगल शनि का ये संबंध आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष- मेष राशि के स्वामी मंगल का मिथुन राशि में आने से इस राशि वालों को अचानक सफलता मिलने के योग बनेंगे। अपनी वाणी और चतुराई से सबको प्रभावित करेंगे। मेहनत और पूरुषार्थ से धन लाभ होने के योग बनेंगे।

वृष- वृष राशि वालों के लिए मंगल अशुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को वाणी पर संयम रखना आवश्यक है नही तो वाणी से शत्रु बनेंगे। वृष राशि वाले सावधान रहें अचानक धन हानि होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए मंगल का राशि बदलना रोग बढ़ाने वाला रहेगा। मिथुन राशि वालों को गले के रोग हो सकते हैं। अनावश्यक गुस्सा आने लगेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कर्क- इस राशि वालों के लिए मंगल का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को नए उत्तरदायित्व मिलेंगे। इस राशि वाले व्यवसायियों को धन लाभ होने के योग बनेंगे।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए मिथुन राशि का मंगल श्रेष्ठ धन लाभ के योग बनाने वाला रहेगा। इस राशि वालों के रूके  हुए कार्य मेहनत से पूरे होंगे। आय के स्त्रोत मिलेंगे। वाहन, मशिनरी के क्रय- विक्रय से लाभ होगा।

तुला- तुला राशि के अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। पेतृक व्यवसाय और बाहरी स्थानों से लाभ के योग बनेंगे। नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे।

वृश्चिक- मंगल की इस राशि वालों के लिए मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश करना अशुभ रहेगा। इस राशि के लोग कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इस समय में दुर्घटना और धन हानि के योग भी बनेंगे।

धनु- इस राशि वालों के लिए मंगल शुभ फल देने वाला रहेगा। धनु राशि वालों की आकर्षण शक्ति बढ़ेगी। पार्टनरशिप से लाभ होगा। रोजमर्रा के कार्यों से लाभ मिलेगा।

मकर- शनि की इस राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को धन लाभ होगा। मकर राशि वालों को मान सम्मान पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान मिलेगा। इस राशि वालोंं के प्रमोशन के पूरे योग बन रहे हैं।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को मंगल के प्रभाव से शुभ फल मिलेंगे। कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों को संतान पक्ष से हानि हो सकती है।

मीन- मीन राशि के भूमि प्रॉपर्टी से संबंधित लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इस राशि वालों कोव्यर्थ विवाद का  सामना करना पड़ सकता है।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

27 जुलाई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

27 जुलाई: बुधवार, रवि दक्षिणायन, श्रावण कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- द्वादशी

नक्षत्र- मृगशिरा

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृष में, सूर्य कर्क में, मंगल मिथुन में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र कर्क में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल जाएगी।

कैसा होगा साल-

स्थितियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। कार्य समय पर करने में कामयाब होंगे। परिवार मे किसी के स्वास्थ्य खराब होने पर परेशानी होगी। भौतिक वस्तुओं पर अत्यधिक व्यय होगा। परिवार में वर्ष के मध्य में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धन कमाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। कारोबार संबंधी यात्रा होगी। जिस कार्य के लिए शुरू में आपको आलोचना मिली उसमें ही प्रशंसा भी मिलेगी।

आज का कारोबार-

आज व्यापार मध्यम रहने की संभावना है। कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव ज्यादा होगा। चांदी के दामों में विशेषकर। चाय, काफी, चना, तेल, सीमेंट, लौहा, दाल, तिल, मेवे के भावों में भी तेजी आएगी। सामान्य खाद्य वस्तुओं में भी मामूली तेजी रहेगी। शेयर के दामों गिरावट होगी। निवेश सोच समझकर करें।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com