Thursday, October 6, 2011

3400 से ज्यादा होते हैं कालसर्प योग, जानिए छोटे-छोटे उपाय...



यदि आपको सपने में सांप दिखाई देते हैं या हर समय तनाव और असमंजस की स्थिति बनी रहती है, तो हो सकता है आपकी कुंडली कालसर्प योग से प्रभावित हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प योग होता है वह जीवनभर कई परेशानियों का सामना करता है। वह कई बार इतना तनाव महसूस करता है कि उसके दिमाग में आत्महत्या तक के विचार आने लगते हैं। इस योग की शांति की जा सकती है।

बहुत कम लोग ही इस योग से बच पाते हैं। यह अधिकतम लोगों की कुंडली में किसी न किसी रूप में मौजूद होता हैं। मुख्यत: काल सर्प 12 प्रकार के होते हैं। इनके नाम इस प्रकार है:

1. अनंत

2. कुलिक

3. वासुकी

4. शंखपाल

5. पद्म

6. महापद्म

7. तक्षक

8. कर्कोटक

9. शंखचूड

10. घातक

11. विषधर

12 शेष.

कई ज्योतिष शास्त्रों के विद्वानों के अनुसार कालसर्प 3456 प्रकार के होते हैं।

इन सभी कालसर्प योगों में कर्कोटक, विषधर, घातक और शंखचूड हैं। यह सबसे अधिक दुष्प्रभावी योग होते हैं।

बाकी के कालसर्प योग नुकसानदायक नहीं होते। इनका पूजन पाठ कराने से ये शांत हो जाते हैं। कालसर्प दोष जिस व्यक्ति को होता है वह हमेशा असमंजस में रहता है तथा कोई कार्य ठीक ढंग़ से नहीं कर पाता। वह हमेशा भयग्रस्त रहता है।

कालसर्प दोष शांति के उपाय:

- यदि  कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसे पीपल के वृक्ष की तीन सौ दिन में 28 हजार परिक्रमा करनी चाहिए।

- शिवलिंग पर तांबे का नाग ब्रह्ममुहूर्त में चढ़ाएं। चांदी का नाग-नागीन नदी में बहाएं।

- शिव उपासना लघु रुद्र का पाठ कराएं।

- बुधवार या शनिवार को भिखारी को कंबल, उड़द, मूंग का दान करें।

- एक  तरबूज लेकर पानी के किनारे जोर से पटक दें।

- शनिवार को कुत्ते को बिस्किट खिलाएं।

- नवनाग स्तोत्र का पाठ करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

तिजोरी भरी रखना चाहते हैं तो यह उपाय करें



कुछ लोग लोग होते हैं जो जीवन में कितना भी प्रयास करें लेकिन उनकी पैसों की जरुरत कभी खत्म ही नहीं होती। ऐसे में मेहनत के साथ-साथ यदि धन की देवी लक्ष्मी की उपासना भी जाए तो ऐश्वर्य और सुख-शांति प्राप्त की जा सकती है। यदि आप भी अपने भाग्य का लिखा बदलना चाहते है तो नीचे लिखा यह उपाय करें-

उपाय

- शुक्ल पक्ष के किसी शुक्रवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर बाजोट (लकड़ी के पटिए) पर लाल कपड़ा बिछाएं उस पर लक्ष्मीजी की तस्वीर रखें।

- उसके बाद उस पर एक मोती शंख भी रखें।

- अब नीचे लिखे मंत्र को बोलते हुए एक-एक चावल मोती शंख पर चढ़ाते जाएं।

मंत्र- ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं दारिद्रय विनाशके जगत्प्रसूत्यै नम:।।

- इस प्रकार कम से कम पांच माला जप अवश्य करें।

- उसके बाद यह मोती शंख लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें।

- यह मंत्र जप कुश के आसन पर बैठकर करें। जप के लिए कमलगट्टे की माला का उपयोग करें।

इस प्रयोग के बाद आप देखेंगे कि आपकी तिजोरी में लगातार धन की वृद्धि होती रहेगी और आपका जीवन धन-धान्य से संपूर्ण रहेगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

इस विधि से पैसों की हर समस्या हो जाएगी स्वाहा...



दीपावली धन और यश प्राप्त करने का पर्व है। अमावस्या होने की वजह से दिवाली की रात सभी प्रकार की पूजा-अर्चना के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। इस योग में की गई पूजा जल्द ही सिद्धि प्राप्त हो जाती है। इसी वजह से दिपावली पर कई साधक मंत्रों से लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयत्न करते हैं।

इसी रात्रि में एक जल्द सिद्धि होने वाला एक मंत्र इस प्रकार है-

ऊँ नमो भगवती पद्म पदमावी ऊँ ह्रीं ऊँ ऊँ पूर्वाय दक्षिणाय उत्तराय आष पूरय सर्वजन वश्य कुरु कुरु स्वाहा।

मंत्र सिद्धि करने की विधि- दीपावली की रात्रि में पवित्र होकर शांत स्थान पर मां लक्ष्मी का चित्र आदि स्थापित करें। विधि-विधान से महालक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद उक्त मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करें। प्रात: काल नींद से उठने के बाद स्नानादि करके उक्त मंत्र की 108 बार मंत्र जप करें और चारों दिशाओं में दस-दस बार फूंकें। ऐसा करने पर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और चारों दिशाओं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

राशि अनुसार जानिए, आज शुक्रवार आपके घर, परिवार और ऑफिस में क्या-क्या होगा?



मेष- पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। शत्रुओं का पराभाव होगा। नए उद्यमों की प्राप्ति होगी। नौकरी मे कार्य भार अधिक होने से थोड़ी परेशानी होगी। परिवार में खुशियां रहेगी। हनुमानजी को चने गुड़ का भोग लगाएं। शुभ रंग सफेद, अंक 12.

वृषभ- मित्रों से मुलाकात होगी। आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती हैं। विवादों का निपटारा आसानी से होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। वाहन प्रयोग में सावधान रहें। गणेशजी का दर्शन करें। शुभ रंग नीला, अंक 10.

मिथुन- परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। घर में मांगलिक उत्सवों का आयोजन होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। धन की आवक उत्तम होगी। गणपति को नारियल अर्पण करें। शुभ रंग स्लेटी, अंक 8.

कर्क- कार्य में व्यवधान आएंगे। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। बैचेन करने वाले आरोप लग सकते हैं। अभी समय ठीक नही हैं। धैर्य एवं संयम से कार्य करना होगा। हनुमानजी को मीठा पान समर्पित करें। शुभ रंग जामुनी, अंक 6.

सिंह- आय के विभिन्न स्रोतों की प्राप्ति होगी। नए कार्यों के मिलने से व्यस्तता एंव प्रसिद्धि मिलेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। हर कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। हनुमानजी को प्रसाद अर्पण करें। शुभ रंग गुलाबी, अंक 4.

कन्या- कर्मचारियों से परेशानी होगी। कार्य की अधिकता होगी। व्यापार में निवेश हेतु अधिक धन की आवश्यकता महसूस करेंगे। छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती हैं। नौकरी में पदौन्नति होगी। गणेशजी को नारियल अर्पण करें। शुभ रंग हरा, अंक 2.

तुला- आप जिस कार्य में माहिर है उसी में गलती होने से बहुत शर्मिंदगी महसूस करेंगे। आपके निर्णयों में सटीकता का अभाव होगा। नौकरी में अधिकारी बेवजह परेशानी खड़ी करेंगे। विष्णु को कच्चे चावल अर्पित करें। शुभ रंग केशरी, अंक 7.

वृश्चिक- बेकार की बहस में समय नष्ट होगा। न्यायलयीन मामलों मेंं देरी से खिन्नता होगी। मित्रों एवं सहयोगियों से विवाद हो सकता हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का  प्रयास करें। हनुमानजी को तेल अर्पण करें। शुभ रंग ब्राउन, अंक 5.

धनु- पुराना निवेश धन लाभ कराएंगा। अपने बौद्धिक क्षमता से आप अपना कार्य सफल बना लेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी स्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। व्यय सीमित होगा। शिव को जल अर्पण करें। शुभ रंग आसमानी, अंक 3.

मकर- वरिष्ठों से सलाह लेकर ही कार्य करें। परिवार के लिए समय निकालने में सफल होंगे। आय की स्थिति मजबूत होगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। सूर्य को अध्र्य दें। शुभ रंग काला, अंक 11.

कुंभ- पदौन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्य के प्रति गंभीरता आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगी। धन की आवक उत्तम होगी। हनुमानजी को सिंदूर अर्पण करें। शुभ रंग पीला, अंक 1.

मीन- कार्य स्थल पर मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। न्यायलयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं का पराभाव होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थांतरण का योग भी हैं। पीपल में दूध मिश्रित जल अर्पण करें। शुभ रंग लाल, अंक 9.

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

07 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

07 अक्टूबर 2011: शुक्रवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - एकादशी

विशेष - पापांकुशा एकादशी

नक्षत्र - श्रवण सुबह 8.20 से धनिष्ठा

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र मकर राशि में रात 8.34 से कुंभ में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो उड़द की दाल का सेवन कर के यात्रा करें।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678