Thursday, October 6, 2011

राशि अनुसार जानिए, आज शुक्रवार आपके घर, परिवार और ऑफिस में क्या-क्या होगा?



मेष- पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। शत्रुओं का पराभाव होगा। नए उद्यमों की प्राप्ति होगी। नौकरी मे कार्य भार अधिक होने से थोड़ी परेशानी होगी। परिवार में खुशियां रहेगी। हनुमानजी को चने गुड़ का भोग लगाएं। शुभ रंग सफेद, अंक 12.

वृषभ- मित्रों से मुलाकात होगी। आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती हैं। विवादों का निपटारा आसानी से होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। वाहन प्रयोग में सावधान रहें। गणेशजी का दर्शन करें। शुभ रंग नीला, अंक 10.

मिथुन- परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। घर में मांगलिक उत्सवों का आयोजन होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। धन की आवक उत्तम होगी। गणपति को नारियल अर्पण करें। शुभ रंग स्लेटी, अंक 8.

कर्क- कार्य में व्यवधान आएंगे। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। बैचेन करने वाले आरोप लग सकते हैं। अभी समय ठीक नही हैं। धैर्य एवं संयम से कार्य करना होगा। हनुमानजी को मीठा पान समर्पित करें। शुभ रंग जामुनी, अंक 6.

सिंह- आय के विभिन्न स्रोतों की प्राप्ति होगी। नए कार्यों के मिलने से व्यस्तता एंव प्रसिद्धि मिलेगी। नए लोगों से संपर्क होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। हर कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। हनुमानजी को प्रसाद अर्पण करें। शुभ रंग गुलाबी, अंक 4.

कन्या- कर्मचारियों से परेशानी होगी। कार्य की अधिकता होगी। व्यापार में निवेश हेतु अधिक धन की आवश्यकता महसूस करेंगे। छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती हैं। नौकरी में पदौन्नति होगी। गणेशजी को नारियल अर्पण करें। शुभ रंग हरा, अंक 2.

तुला- आप जिस कार्य में माहिर है उसी में गलती होने से बहुत शर्मिंदगी महसूस करेंगे। आपके निर्णयों में सटीकता का अभाव होगा। नौकरी में अधिकारी बेवजह परेशानी खड़ी करेंगे। विष्णु को कच्चे चावल अर्पित करें। शुभ रंग केशरी, अंक 7.

वृश्चिक- बेकार की बहस में समय नष्ट होगा। न्यायलयीन मामलों मेंं देरी से खिन्नता होगी। मित्रों एवं सहयोगियों से विवाद हो सकता हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का  प्रयास करें। हनुमानजी को तेल अर्पण करें। शुभ रंग ब्राउन, अंक 5.

धनु- पुराना निवेश धन लाभ कराएंगा। अपने बौद्धिक क्षमता से आप अपना कार्य सफल बना लेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी स्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा। व्यय सीमित होगा। शिव को जल अर्पण करें। शुभ रंग आसमानी, अंक 3.

मकर- वरिष्ठों से सलाह लेकर ही कार्य करें। परिवार के लिए समय निकालने में सफल होंगे। आय की स्थिति मजबूत होगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। सूर्य को अध्र्य दें। शुभ रंग काला, अंक 11.

कुंभ- पदौन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्य के प्रति गंभीरता आपको बेहतर परिणाम दिलाएंगी। धन की आवक उत्तम होगी। हनुमानजी को सिंदूर अर्पण करें। शुभ रंग पीला, अंक 1.

मीन- कार्य स्थल पर मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। न्यायलयीन मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं का पराभाव होगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ स्थांतरण का योग भी हैं। पीपल में दूध मिश्रित जल अर्पण करें। शुभ रंग लाल, अंक 9.

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

No comments:

Post a Comment