Tuesday, May 31, 2011

इस महीने के सितारें: क्या है आपके लिए जून का राशिफल



हर रोज बदलते ग्रह नक्षत्र इस महीने आपकी राशि के लिए कैसे रहेंगे। क्या कहते हैं इस महीने में आपकी राशि के सितारें?

मेष- इस माह में आप प्रतियोगियों को परास्त करते हुए भूमि-भवन से संबंधित विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते है। प्रेम संबंधों में भाग्य का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में आपकी सहभागिता बढेगी। मित्र साथी पर आपके व्यय बढ़ सकते है।

वृष- अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। अधिनस्थ फिर भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते है। अशुद्ध भोजन से बचना इस समय आपके लिये हितकारी रहेगा। कार्य भार अधिक होने से और पूरा आराम न मिलने से थकावट के कारण आप स्वयं को रोगी महसूस करेंगे।

मिथुन- शत्रुओं के कारण आपको धन हानि हो सकती है। इस अवधि में अधिकारी आपकी त्रुटियों को अनदेखा कर आपकी परेशानियों में कमी करेगें। माह के अन्त में दांपत्य जीवन की सभी बाधाएं दूर होकर, स्थिति आपके अनुकू ल होने की संभावना बन रही है। परिवार का सहयोग भी इस अवधि में आपके साथ रहेगा। इस अवधि में जीवन साथी के साथ लम्बी यात्राओं पर जा सकते हैं।

कर्क- इस महीने वरिष्ठजनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा। संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी। व्ययों पर नियन्त्रण में कमी आपके लाभ को प्रभावित कर सकती है।

सिंह- दैनिक जीवन के कार्यों को लेकर ग्रहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहने की संभावनाएं है। इस महीने का मध्य समय सामान्य फल देने वाला रहेगा। माह के अन्त में दांपत्य जीवन की सभी बाधाएं दूर होकर, स्थिति आपके अनुकू ल होने की संभावना बन रही है।

कन्या- व्यवसायिक यात्राओं के योग आपको थकावट का अनुभव करा सकते है। इस महीने के अंतिम दिनों में आपका स्वास्थ्य नरम हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में धन संबंधित जोखिम ने लें। साझेदारी में सावधानि रखें।

तुला- कार्यों की अधिकता के कारण आपको इस अवधि में आराम करने के अवसर कम मिलेगें। इसके अलावा नींद में कमी के योग भी बन रहे  हैं। मानसिक तनाव इस महीने में बढ़ जाएगा। थकान और अनिद्रा से परेशान होना पड़ेगा।

वृश्चिक- इस अवधि में मनोबल कुछ कम हो सकता है। अपने ज्ञान व अपने धन साधनों का कुशलता के साथ प्रयोग करने पर आप दीर्घकाल तक लाभ प्राप्त कर सकते है। इस महीने में इस राशि वालों को बिजनेस में अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं।

धनु- आपके अहं का भाव आने से कष्ट बढ़ सकते हैं। मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इस महीने में आत्मविश्वास की कमी नही होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 मकर- यह माह प्रेम संबंधों के लिये आरम्भ में बाधाएं लेकर आएगा। इस समय में आपको नए मित्र मिलेंगे। व्यापार संबंधित नई योजनाएं बनेंगी और उनसे लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र पर सहयोगीयों से सहयोग और लाभ दोनों मिलेंगे।

कुंभ- आपमें आत्मविश्वास बना रहेगा परन्तु संबंधित क्षेत्रों में जानकारी व ज्ञान की कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस माह वाणी पर नियंत्रण रखने में ही लाभ होगा।

मीन- प्रेम विषयों के कारण आपके व्ययों का विस्तार होगा। प्रेम विषयों के प्रति आपका व्यवहार सकारात्मक बना हुआ है। घर के वरिष्ठ लोगों से आशिर्वाद लें ओर पूरे मन से काम करें। अपने इष्ट देव का याद करने से इस राशि वालों के काम बनने लगेंगे।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

1 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?


1 जून: बुधवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- अमावस्या

नक्षत्र- कृतिका, दोपहर 1:15 के बाद रोहिणी

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृष में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा मेंं चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिलने के योग कम है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

यह वह वर्ष है जब आपके कार्य सफल होंगे। सृजात्मक सोच होने के  कारण आपके हर कार्य में सफल होंगे। जुन-जुलाई में सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके काम-काज की प्रशंसा होगी। नवंबर से जनवरी तक यदि आप विवाहित है तो दांपत्य सुख का आनंद उठाएंगे। व्यापार में भी तरक्की का यही समय है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित पद की प्राप्ति करेंगे। वर्ष के अंत में स्वास्थ्य संबधी समस्या हो सकती है।

आज का कारोबार-

उग्र क्रूर नक्षत्र में व्यापार सामान्य होने की उम्मीद है। ग्राहकी कमजोर रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी आएगी। किराना, मसाला, गेंहू, दाल, तेल, रूई, सुखे मेवे के भावों में कमी आएगी। निवेश हेतु समय उत्तम है। वादा बाजार भी कमजोर रहेगा। तेल कीमतों में वृद्धि होगी। धातुओं के भी दामों में कमी रहेगी। सोना-चांदी में भाव सामान्य रहेगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com