Tuesday, May 31, 2011

1 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?


1 जून: बुधवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- अमावस्या

नक्षत्र- कृतिका, दोपहर 1:15 के बाद रोहिणी

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृष में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा मेंं चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिलने के योग कम है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

यह वह वर्ष है जब आपके कार्य सफल होंगे। सृजात्मक सोच होने के  कारण आपके हर कार्य में सफल होंगे। जुन-जुलाई में सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके काम-काज की प्रशंसा होगी। नवंबर से जनवरी तक यदि आप विवाहित है तो दांपत्य सुख का आनंद उठाएंगे। व्यापार में भी तरक्की का यही समय है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित पद की प्राप्ति करेंगे। वर्ष के अंत में स्वास्थ्य संबधी समस्या हो सकती है।

आज का कारोबार-

उग्र क्रूर नक्षत्र में व्यापार सामान्य होने की उम्मीद है। ग्राहकी कमजोर रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी आएगी। किराना, मसाला, गेंहू, दाल, तेल, रूई, सुखे मेवे के भावों में कमी आएगी। निवेश हेतु समय उत्तम है। वादा बाजार भी कमजोर रहेगा। तेल कीमतों में वृद्धि होगी। धातुओं के भी दामों में कमी रहेगी। सोना-चांदी में भाव सामान्य रहेगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment