Tuesday, May 31, 2011

कल शनि जयंती पर किस राशि के लोग पहनें शनि का रत्न ?



कल शनि जयंती पर्व है। कल बुधवार होने के साथ अमावस्या का योग बन रहा है। इस योग में शनि देव की पूजा और दान करने से उसका पूरा फल मिलेगा। कल दोपहर 1 बजे तक सार्वाथसिद्धि योग बना रहेगा।

ज्योतिष में इस योग को महत्वपूर्ण योग में से एक माना है। सार्वाथसिद्धि योग में शनि देव का रत्न पहनने से रत्न का पूरा असर आपको दिखने लगेगा। जानिए किस राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनि का रत्न (नीलम) पहनना।



मेष- मेष राशि वालों के लिए शनि का रत्न लाभदायक हो सकता है। शनि की महादशा में रत्न पहनने से लाभ बढ़ता है और नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

वृष- इस राशि के लोग शनि रत्न नीलम के साथ हीरा भी पहने तो इनको हर तरफ  से सफलता मिलेगी। बिजनेस और नौकरी में लाभ चाहते हैं तो किसी विद्वान को अपनी कुंडली दिख कर नीलम पहन लें आपको लाभ होगा।

मिथुन- नीलम रत्न शनि की दशा में पहनने से मिथुन राशि वालों के धन और भाग्य में वृद्धि होगी। शनि जयंती पर इस राशि वालों को पहनना चाहिए।

कर्क- कर्क राशि वालों को शनि का रत्न नही पहनना चाहिए इनके  लिए शनि का रत्न अशुभ फल देने वाला रहेगा। शनि जयंती पर इस राशि वालें बस शनि से संबंधित दान दें।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य शनि का शत्रु ग्रह है इसलिए सिंह राशि के जातक नीलम नही पहनें। इस राशि वालों को भी र्सिफ शनि के उपाय करना चाहिए।

कन्या- नवंबर में इस राशि वालों पर शनि का अंतिम ढैय्या रहेगा जो कि लाभ देने वाला रहेगा। वैसे भी नीलम रत्न कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की हानी करने वाला होता है इससे पेट के रोग होने की भी संभावना रहती।

तुला- तुला राशि वालों के लिए शनि राजयोग कारक है। शनि का रत्न पहनने से तुला राशि वालों के पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक- शनि के रत्न से इस राशि वालों को धन लाभ तो नही होगा लेकिन भूमि, मकान, वाहन आदि से संबंधित लाभ जरूर देगा।

धनु- इस राशि के लोगों के लिए नीलम पहनना शुभ नही रहता है। इससे शत्रु बढ़ते हैं। मेहनत करने के बाद भी पूरे परिणाम नही मिलते।

मकर- इस राशि का स्वामी शनि है इसलिए मकर राशि वालों के लिए नीलम रत्न धारण करना अत्यंत शुभ होगा। इससे इनके स्वास्थ्य, धन, आयु, विद्या में वृद्धि होगी।

कुंभ- शनि की राशि होने के कारण इस राशि के लोगों के लिए नीलम बहुत फायदेमंद रहेगा। इससे धन में वृद्धि होगी। खर्च कम होगा।

मीन- मीन राशि के लोगो को नीलम रत्न नहीं पहनना चाहिए। इससे धन लाभ नही होता परेशानियां आने लगती है। नीलम से स्वास्थ्य में हानि हो सकती है।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment