Friday, August 12, 2011

12 अगस्त: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

12 अगस्त: शुक्रवार, रवि दक्षिणायन, श्रावण शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- चतुर्दशी

नक्षत्र- उत्तराषाढ़

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मकर में, सूर्य कर्क में, मंगल मिथुन में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र कर्क में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करंे।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती है।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। संतान के साथ विवाद होने से संताप होगा। परिवार के मध्य अधिकतम सहयोग करने वाले होंगे। प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार में तरक्की होगी। नए क्षेत्र का विकास होगा। राजनिति में दखल रखने वालों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। यात्रा पर्यटन पर जाने का मौका कई बार मिलेगा। रोगों एवं परेशानियों से निजात मिलेगी।

आज का कारोबार-

ध्रुव स्थिर नक्षत्र में व्यापार लाभदायी होगा। कारोबार में तेजी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि होने के बावजूद खरीद्दारी तेज होगी। केशर, सुखें मेवे, बादाम के दामों में तेजी होगी। सोना-चांदी के दामों में मामुली वृद्धि होगी। सेंसेक्स में तेजी रहेगी।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment