Thursday, June 9, 2011

10 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

10 जून: शुक्रवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- नवमी

नक्षत्र-  उत्तराफाल्गुनी, सुबह 10:50 से हस्त

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कन्या में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पश्चिम दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करंे।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा मेंं चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल सकती हैं।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष आपको अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा लाभकारी होगा। आप सामान्य से ज्यादा धन कमाएंगे। कार्य के प्रति जिम्मेदारी आपको दूसरों से सर्वश्रेष्ठ बनाएंगी। साल के मध्य में व्यवसाय बदलने का विचार आएगा। नौकरी में तबादले की संभावना है। जिम्मेदारियों में भी वृद्धि होगी। परिवार के प्रति आप पूरी तरह समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रोग एवं चिंता से भयमुक्त रहेंगे।

आज का कारोबार-

ध्रुव स्थिर नक्षत्र में व्यापार में स्थिरता रहेगी। वैवाहिक खरीददारी ज्यादा होगी। नारियल, खोपरा, तेल, कपास, तिल, मावा के भावों मे तेजी आएगी। सोना-चांदी अस्थिर रहेंगे। तांबा, सीसा, पीतल के भाव भी तेज रहेंगे। सेंसेक्स में मामुली वृद्धि होगी।




Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment