Tuesday, June 21, 2011

अगर बुरा सपना देखें तो इस मंत्र का करें जप



सपनों का अपना एक अलग संसार होता है। हमारे कई धर्म ग्रंथों में सपनों के बारे मे वर्णन मिलता है।

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार रात 9 से 12 बजे के बीच देखा गया सपना एक वर्ष बाद फल देता है, 12 से 1 के मध्य देखा गया सपना 8 माह बाद, 1 से 4 के मध्य देखा गया सपना 1 माह बाद, ब्रह्ममुहूर्त में देखा गया सपना 7 दिन में और सुबह देखा गया सपना 24 घंटे के अंदर फल देता है।

यदि कोई बुरा सपना आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप करने से उसका बुरा प्रभाव समाप्त हो जाता है ऐसा शास्त्रों में वर्णित है। मंत्र इस प्रकार है-

ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गर्तिनाशिन्यै महामायायै स्वाहा।


जप विधि
- रात को बुरा स्वप्न आने पर सुबह जल्दी उठकर नहाकर साफ वस्त्र धारण करें।

- माता दुर्गा की पूजा करें।

- कुश के आसन पर बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का 21 बार जप करें।

- इस मंत्र के जप से बुरे स्वप्न का फल नष्ट हो जाएगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment