Wednesday, May 25, 2011

26 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?


26 मई: गुरुवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- नवमी, दोपहर 3:30 के बाद दशमी

नक्षत्र- पूर्वाभद्रपद

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कुंभ में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो दक्षिण दिशा, में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन करके यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, बहुत कोशिश के बाद ही मिलेगी। 

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिनका जन्म दिन है, उनके लिए यह वर्ष सफलतादायक होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विदेशों से शुभ समाचार मिलेगा। छोटी यात्रा लाभदायक होगी। मई से जुलाई के मध्य आप संदेहास्पद स्रोत से आप आय प्राप्त करेंगे। विपरित लिंगों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। भोजन में आपकी रूचि ज्यादा होगी। दिसंबर से फरवरी के  मध्य आपकी सभी कामनाए पूर्ण होगी। नए उद्योग की स्थापना करेंगे तथा व्यापार में उन्नति होगी। प्रणय संबंधों के लिए यह समय अच्छा है।

आज का कारोबार-

आज व्यापार के लिए दिन उत्तम होगा। नए सौदे हेतु आज शुरूआत करना श्रेष्ठ होगा। शेयर में मंदी के आसार है। निवेश से बचना श्रेष्ठ हेागा। अनाज, सोयाबीन, कपास्या, तेल  में तेजी रहेगी। सोना-चांदी व अन्य धातुओं में भी भाव बढ़ेंगे। अन्य आवश्यक  वस्तुओं के दामों में गिरावट का योग है। वाहनों के दाम बढ़ेंगे।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment