Wednesday, May 25, 2011

बस इतना करें... और किस्मत होगी आपके साथ



अगर आपके सोचे हुए कार्य पूरे नही होते, अधुरे रह जाते है। या किए गए काम का कोई परिणाम नही मिलता है, तो आपको अपने राशि स्वामी के अनुसार उपाय करना चाहिए इससे आपके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे और किस्मत भी आपका साथ देगी।



मेष- मेष राशि वालों का स्वामी मंगल होता है अगर इस राशि के लोग अपने राशि स्वामी मंगल के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें तो किस्मत जरूर साथ देगी

वृष- शुक्र, वृष राशि का स्वामी है। इसलिए वृष राशि वालों को सुगंधित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए साथ ही सफेद वस्त्र पहनना चाहिए। इससे सोचे हुए काम बनने लगेंगे।

मिथुन- इस राशि वालों के भाग्य को बुध प्रभावित करता है क्योंकि इस राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशि वालों को अपने ग्रह स्वामी के लिए गणेश जी की पूजा करना चाहिए।

कर्क- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी काम पूरे हों तो आप सफेद गाय की सेवा करें।

सिंह- सूर्य आपकी राशि का स्वामी है इसलिए आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए।

कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है। कन्या राशि वालों को व्यापार व्यवसाय में सफलता और अपनी किस्मत बदलने के लिए हरे वस्त्रों का दान देना चाहिए।

तुला- यह राशि शुक्र की राशि होती है इस राशि वालों को अपने राशि के स्वामी शुक्र देव के लिए हर शुक्रवार को लक्ष्मी मन्दिर में खीर का दान देना चाहिए।

वृश्चिक- मंगल देव की इस राशि के लोग अपनी किस्मत चमकाने के लिए लाल गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु- इस राशि का स्वामी गुरु है जो कि किस्मत का कारक ग्रह है। इस राशि वालों को पीली गाय को चारा खिलाना चाहिए।

मकर- यह राशि शनि की होती है और इस राशि वालों पर शनि देव का विशेष असर होता है इस राशि के लोगों की किस्मत शनि देव की कृपा से चमक जाती है। इसलिए शनि देव की पूजा करें। 

कुंभ- 
 कुंभ राशि वाले भी शनि प्रधान होते हैं इसलिए इस राशि वालों को काले कुत्ते को रोटी देना चाहिए।

मीन- मीन राशि गुरु की राशि होती है और इस राशि वालों पर गुरु का प्रभाव होता हैं इसलिए मीन राशि वालें साधु संतो की सेवा करें ।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

No comments:

Post a Comment